facebookmetapixel
मजबूत फंडामेंटल के साथ शेयर बाजार में बढ़त की उम्मीद, BFSI क्षेत्र सबसे आगे: रमेश मंत्रीअमेरिकी प्रतिबंधों से वेनेजुएला की तेल अर्थव्यवस्था झुलसी, निर्यात पर गहरा असर; भारत का आयात भी घटाबांग्लादेश ने IPL के प्रसारण पर लगाया प्रतिबंध, एक्सपर्ट बोले: इस फैसले से कुछ ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगादिल्ली दंगा साजिश केस में उमर खालिद और शरजील इमाम को जमानत देने से सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकारGrok विवाद में X को सरकार ने दी 72 घंटे की और मोहलत, महिलाओं व बच्चों की तस्वीरों पर केंद्र सख्तकेंद्रीय बजट से पहले IVCA की मांग: AIF ने प्राइवेट क्रेडिट फंड्स के लिए टैक्स में समानता की मांग कीSMC बिल पर एम. दामोदरन की चेतावनी: सेबी का निवेशकों की सुरक्षा पर फोकस कमजोरविश्व आर्थिक मंच की सलाना बैठक में दावोस जाएंगे भारतीय नेतागण, चौहान और वैष्णव करेंगे अगुआईभारत कोकिंग कोल का आईपीओ शुक्रवार को पेश होगा, ₹1,069 करोड़ जुटाने की तैयारीAI इम्पैक्ट समिट में ग्लोबल साउथ पर फोकस, खुद को AI सर्विस सप्लायर के रूप में पेश करेगा भारत

Anil Ambani की रिलायंस इंफ्रा बनाएगी Falcon Jet, राफेल मेकर के साथ बड़ी साझेदारी; शेयरों में लगा अपर सर्किट

Reliance Infra Share Price: रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर (RInfra) की एक इकाई और फ्रांस की डसॉल्ट एविएशन ने भारत में फाल्कन 2000 बिजनेस जेट्स के निर्माण के लिए साझेदारी की है।

Last Updated- June 18, 2025 | 3:32 PM IST
Dassault ties up with RInfra arm to make Falcon 2000 jets in India

RInfra Share Price: अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस इंफ्रा अब भारत में फाल्कन 2000 (Falcon 2000) जेट प्लेन बनाएगी। कंपनी ने बुधवार (18 जून) को राफेल बनाने वाली कंपनी डसॉल्ट एविएशन (Dassault Aviation) के साथ इस बड़ी साझेदारी का ऐलान किया। पेरिस एयर शो (Paris Air Show) में की गई यह घोषणा भारत की एयरोस्पेस मेन्युफेक्चरिंग क्षमताओं के लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। यह पहली बार होगा जब डसॉल्ट फ्रांस के बाहर फाल्कन 2000 जेट्स का निर्माण करेगी।

भारत की रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर (RInfra) की एक इकाई और फ्रांस की डसॉल्ट एविएशन ने भारत में फाल्कन 2000 बिजनेस जेट्स के निर्माण के लिए साझेदारी की है। दोनों कंपनियों ने बुधवार को एक संयुक्त बयान में यह जानकारी दी।

ALSO READ: TATA नमक, टाटा चाय बनाने वाली कंपनी का शेयर भरेगा उड़ान! दमदार आउटलुक पर ब्रोकरेज की ‘BUY’ रेटिंग, 26% अपसाइड टारगेट

बयान में बताया गया कि ये कंपनियां महाराष्ट्र के नागपुर शहर में इन जेट्स के लिए फाइनल असेंबली लाइन स्थापित करेंगी। फ्रांसी की कंपनी का लक्ष्य है कि 2028 तक भारत में बने पहले जेट्स को कॉरपोरेट और सैन्य उपयोग के लिए डिलीवर किया जाए।

भारतीय धरती से उड़ान भरेगा फाल्कन 200

रिलायंस इंफ्रा ने एक्सचेंज फाईलिंग में बताया, ”डसॉल्ट एविएशन फाल्कन 8X और फाल्कन 6X के फ्रंट सेक्शन की असेंबली भी DRAL को ट्रांसफर करेगी। इसके अलावा फाल्कन 2000 के विंग्स और फ्यूसलेज (मुख्य ढांचे) की पूरी असेंबली भी भारत में ही होगी। असेंबली ऑपरेशंस के इस ट्रांसफर के साथ-साथ प्रमुख सुविधाओं को अपग्रेड किया जाएगा। ये कदम मिलकर भारत में बने पहले फाल्कन 2000 जेट की 2028 तक उड़ान सुनिश्चित करेंगे। यह पहली बार होगा जब फाल्कन 2000 ‘मेक इन इंडिया’ जेट भारतीय धरती से उड़ान भरेगा।”

Reliance Infra Share 5% उछला

राफेल बनाने वाली कंपनी के साथ साझेदारी की खबर के बाद रिलायंस इंफ्रा के शेयरों में जोरदार तेजी देखने को मिली। कंपनी के शेयर बीएसई पर 5 फीसदी चढ़कर 386.05 रुपये पर पहुंच गए। इसी के साथ इनमें अपर सर्किट लग गया।

First Published - June 18, 2025 | 3:04 PM IST

संबंधित पोस्ट