facebookmetapixel
Advertisement
विदेशी निवेशकों का भारतीय शेयर बाजार में लौटा भरोसा, जुलाई में अब तक खरीदे ₹15,157 करोड़ के स्टॉक्सबदल रहा है चीन और अमेरिका का कूटनीतिक दबदबा, क्या इंडो-पैसिफिक का खेल पलट देगा भारत?IMD Weather Alert: उत्तराखंड से लेकर बिहार तक भारी बारिश का अलर्ट, लेकिन दिल्ली वालों को नसीब नहींक्या 60 की उम्र के बाद भी जरूरी है लाइफ इंश्योरेंस? 90 साल की उम्र और 30 साल के खर्च का समझें गणितहोर्मुज को ईरान ने फिर किया बंद, तो अमेरिका ने कई ईरानी शहरों पर बरसाए बम; ट्रंप ने खत्म किया सीजफायरवॉट्सऐप यूजरनेम विवाद के बाद सरकार ने कसी कमर, सभी मैसेजिंग ऐप्स के लिए आ सकते हैं एक जैसे नियमनरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद दतिया में बड़ा हंगामा, सामने आया पहला बयान: पार्टी फोरम में बात रखेंअमेरिका के एकतरफा 12.5% टैरिफ प्रस्ताव पर भारत सख्त, कहा: बातचीत से सुलझाएं व्यापारिक मुद्देइंडियन टोनर्स का बड़ा फैसला: 1 शेयर के होंगे 5 टुकड़े, 17 जुलाई को तय हुई स्टॉक स्प्लिट की रिकॉर्ड डेट1 के बदले 2 फ्री बोनस शेयर! फॉर्मा कंपनी ने जबरदस्त मुनाफे के बाद लुटाया प्यार, रिकॉर्ड डेट अगले हफ्ते

शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन गिरावट, सेंसेक्स 453 अंक टूटकर 60 हजार के नीचे आया

Advertisement
Last Updated- January 06, 2023 | 4:55 PM IST

घरेलू शेयर बाजारों में शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन गिरावट दर्ज की गई । बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) आज जहां 60 हजार के नीचे बंद हुआ, वहीं NSE Nifty भी कारोबार की समाप्ति पर 18 हजार से नीचे था। विदेशी निवेशकों की बाजार से निकासी का सिलसिला जारी रहने के बीच आईटी, बैंक और वित्तीय शेयरों में बिकवाली से बाजार लगातार तीसरे दिन नीचे आया।

तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स शुरुआती बढ़त को बरकरार नहीं रख पाया और 452.90 अंक यानी 0.75 प्रतिशत की गिरावट के साथ 59,900.37 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 60,537.63 और 59,669.91 के दायरे में रहा।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (National Stock Exchange) का निफ्टी (Nifty) भी 50.80 अंक यानी 0.28 प्रतिशत की गिरावट के साथ 17,992.15 पर बंद हुआ।

पिछले कारोबारी सत्र में तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 304.18 अंक यानी 0.50 प्रतिशत की गिरावट के साथ 60,353.27 अंक पर बंद हुआ था। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 50.80 अंक यानी 0.28 प्रतिशत की गिरावट के साथ 17,992.15 अंक पर बंद हुआ था।

नुकसान में रहने वाले अन्य शेयरों में टीसीएस, इंडसइंड बैंक, बजाज फिनसर्व, टेक महिंद्रा, बजाज फाइनेंस, और इंफोसिस शामिल हैं। दूसरी तरफ महिंद्रा एंड महिंद्रा, रिलायंस इंडस्ट्रीज, नेस्ले, आईटीसी और लार्सन एंड टुब्रो  के शेयरों में बढ़त दर्ज की गई।

एशिया के अन्य बाजारों में सोल, टोक्यो और शंघाई के सूचकांक बढ़त के साथ बंद हुए जबकि हांगकांग का सूचकांक नुकसान में रहा। यूरोप के शेयर बाजारों में कारोबार मिला-जुला रहा। अमेरिकी बाजार गुरुवार को नुकसान में रहे थे। अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.15 प्रतिशत चढ़कर 78.81 डॉलर प्रति बैरल हो गया।

इस बीच, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) का भारतीय बाजारों से निकासी का सिलसिला कायम है। शेयर बाजार में उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी निवेशकों ने गुरुवार को 1,449.45 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की शुद्ध बिकवाली की थी।

Advertisement
First Published - January 6, 2023 | 4:19 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement