facebookmetapixel
Advertisement
अमेरिकी कोर्ट ने एंट्रिक्स के खिलाफ देवास का फैसला रखा बरकरार, 56.25 करोड़ डॉलर का अवॉर्ड कायमएअर इंडिया A320 का हाइड्रोलिक सिस्टम हुआ था फेल, 4 सेकंड तक नियंत्रण से बाहर रहा विमान: एयरबसमहिंद्रा का भारी ट्रकों पर बड़ा दांव, बाजार हिस्सेदारी 5% करनी की तैयारी; नई डीलरशिप जोड़ेगी कंपनीAMCA लड़ाकू विमान के लिए रिलायंस और रोल्स-रॉयस ने मिलाया हाथ, भारत में बनेगा फाइटर जेट इंजनवैश्विक पटल पर चमका भारत, प्यू रिसर्च के सर्वे में दुनिया के कई देशों ने जताई सकारात्मक रायस्वतंत्रता दिवस पर घूमने का बढ़ा क्रेज, होटल बुकिंग 20% तक बढ़ी; युवाओं में ट्रैवल का जोशलंबी अवधि के सरकारी बॉन्ड की मांग बढ़ी, ब्याज दर स्थिर रहने की उम्मीद से मिला सहारावीकेंड पर भारी डिस्काउंट व ग्राहकों के बेहतर मूड से अच्छी खरीदारी की उम्मीद, रिटेलरों को मजबूत बिक्री का भरोसाबैंक जमा वृद्धि दिसंबर 2016 के बाद सबसे ऊंचे स्तर पर, 31 जुलाई तक 15.4% बढ़ीअमेरिका की नई रिपोर्ट से भारत पर बढ़ा दबाव, चीन के ट्रांसशिपमेंट नेटवर्क में किया गया शामिल

IPO मंजूरी में तेजी लाने पर विचार कर रहा सेबी

Advertisement

सूचीबद्धता प्रक्रिया को आसान और तेज बनाने के लिए सेबी 'डीमिस्टीफाइड फाइलिंग' प्रारूप पर करेगा विचार

Last Updated- August 02, 2024 | 10:52 PM IST
H.M. Electro Mech IPO

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) सूचीबद्धता प्रक्रिया से जुड़ी जटिलताएं कम करने और मंजूरियों में तेजी लाने के मकसद से आईपीओ से संबंधित दस्तावेजी प्रक्रिया आसान बनाने की योजना बना रहा है। सेबी अध्यक्ष माधबी पुरी बुच ने शुक्रवार को कहा कि नियामक प्रस्ताव दस्तावेजों की ‘डीमिस्टीफाइड फाइलिंग’ पर विचार कर रहा है, जिसमें ‘फिल इन द ब्लैंक’ जैसा प्रारूप होगा और जटिलताओं को समझाने के लिए एक अलग सेक्शन होगा।

बुच ने कहा, ‘उद्योग मानक फोरम इसके लिए परामर्श करेगा। सभी आकार के आईपीओ के लिए फॉर्मेट या टेम्पलेट काफी हद तक समान बना रहेगा।’ उन्होंने कहा, ‘दस्तावेज सटीक होगा, इसमें बहुत सारी अनावश्यक चीजें नहीं होंगी। यदि कोई जटिलताएं हैं, तो उन्हें स्पष्ट करने के लिए एक अलग कॉलम होगा। हम लिस्टिंग प्रक्रिया और दस्तावेज को सरल बना रहे हैं।’

नियामक का लक्ष्य फंड जुटाने की प्रक्रिया को सरल और तेज बनाना है। इससे पहले, इसने कंपनियों को ऑफर दस्तावेज दाखिल करने के लिए वीडियो प्रारूप में विवरण प्रदान करना अनिवार्य कर दिया था।

Advertisement
First Published - August 2, 2024 | 10:51 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement