facebookmetapixel
Advertisement
योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला: नई स्टार्ट अप नीति को मंजूरी, ₹50 लाख तक मिलेगी सहायताVB-G RAM G: मजदूरी बढ़ी, काम के दिन भी बढ़े… फिर भी नई योजना पर क्यों उठ रहे सवाल?Q1 रिजल्ट से पहले इन 2 Insurance Stocks पर बढ़ा ब्रोकरेज का भरोसा, जानिए किसमें कितनी ग्रोथ की उम्मीदLaser Power & Infra IPO: ₹203-214 तय हुआ प्राइस बैंड, 9 जुलाई से खुलेगा इश्यू; निवेश से पहले जान लें कंपनी की पूरी डिटेलSBI, Airtel: शेयर बाजार में अब कहां बनेगा पैसा? Q1 के पहले ब्रोकरेज ने बताए टॉप सेक्टर और शेयरसेंसेक्स 1 लाख पहुंचेगा या 66,000 तक फिसलेगा? ग्लोबल ब्रोकरेज ने बताया आगे का आउटलुकKnack Packaging IPO Allotment: आज फाइनल होगा अलॉटमेंट, ऐसे करें स्टेटस चेक; जानें लेटेस्ट GMPITR Filing 2026: पिछले ITR में FD का ब्याज नहीं दिखाया? जानिए अब कितना टैक्स और जुर्माना देना पड़ सकता हैऑटो इंडस्ट्री के लिए ऐतिहासिक जून! EV, CNG ने बढ़ाया बाजार का जोश; अब मॉनसून पर नजरब्रेकआउट के बाद दौड़ सकते हैं ये 3 शेयर! Axis Direct ने जारी किए नए टारगेट, Nifty पर भी बड़ा अनुमान

Sebi ने शेयर बाजारों के लिये ‘फिट एंड प्रॉपर’ नियमों मे किया बदलाव, जानें क्या हैं नए रूल

Advertisement

‘फिट एंड प्रॉपर’ होने के लिए कुछ मानदंडों को पूरा करना होता है जिसमें वित्तीय तौर पर ईमानदारी, अच्छी प्रतिष्ठा के अलावा किसी अपराध में अदालत से कोई सजा नहीं मिली होनी चाहिए

Last Updated- August 28, 2023 | 7:21 PM IST
Sebi extends futures trading ban on seven agri-commodities till Jan 2025

पूंजी बाजार नियामक सेबी ने शेयर बाजारों और ढांचागत सुविधाएं प्रदान करने वाले अन्य संस्थानों के लिये ‘उपयुक्त एवं उचित’ (फिट एंड प्रॉपर) मानदंडों के संदर्भ में नियमों में बदलाव किया है। इस बदलाव से ऐसे संस्थानों के खिलाफ पारित कोई भी निर्देश उनके संचालन को प्रभावित नहीं करेगा।

नए नियमों का उद्देश्य ऐसे संस्थानों से किसी व्यक्ति की भूमिका को अलग करना है। ‘उपयुक्त एवं उचित’ होने के लिए कुछ मानदंडों को पूरा करना होता है। इसमें वित्तीय तौर पर ईमानदारी, अच्छी प्रतिष्ठा के अलावा किसी अपराध में अदालत से कोई सजा नहीं मिली होनी चाहिए। साथ ही संबंधित व्यक्ति के खिलाफ सेबी का कोई आदेश नहीं होना चाहिए।

भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) ने दो अलग-अलग अधिसूचनाओं में कहा कि ‘उपयुक्त एवं उचित’ व्यक्ति मानदंड आवेदनकर्ता, शेयर बाजार, समाशोधन निगम, डिपॉजिटरी, उनके शेयरधारकों, निदेशकों और प्रमुख प्रबंधन कर्मियों पर लागू होंगे।

इसके अलावा, ऐसे बाजार को ढांचागत सुविधाएं प्रदान करने वाले संस्थान (MII) को यह सुनिश्चित करना होगा कि उसके सभी शेयरधारक, निदेशक और प्रमुख प्रबंधन कर्मी इन मानदंडों को पूरा करते हों।

इस महीने की 22 तारीख को जारी अधिसूचना के अनुसार यदि संस्थान के किसी निदेशक या प्रमुख प्रबंधन कर्मी को ‘उपयुक्त और उचित’ नहीं माना जाता है, तो ऐसी संस्थाओं को अयोग्यता की तारीख से 30 दिन के भीतर ऐसे व्यक्ति को हटाना होगा। ऐसा न करने पर उसके खिलाफ ‘उपयुक्त और उचित व्यक्ति’ मानदंड लागू किया जा सकता है।

इस प्रकार की किसी भी अयोग्यता का निदेशकों या प्रबंधन से जुड़े प्रमुख कर्मियों की स्थिति पर कोई असर नहीं पड़ेगा। यह तबतक लागू होगा जब तक कि निदेशकों या प्रबंधन में शामिल प्रमुख कर्मियों को भी उक्त मामले में दोषी नहीं पाया जाता है।

सेबी ने कहा, ‘‘किसी मान्यता प्राप्त शेयर बाजार या समाशोधन निगम के खिलाफ बोर्ड द्वारा पारित कोई भी आदेश उसके संचालन को प्रभावित नहीं करेगा जब तक कि आदेश में स्पष्ट रूप से इसका उल्लेख न किया गया हो।’’ नियामक ने प्रतिभूति अनुबंध नियमों के साथ-साथ डिपॉजिटरी प्रतिभागियों के नियमों में भी संशोधन किया है।

Advertisement
First Published - August 28, 2023 | 7:21 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement