facebookmetapixel
Advertisement
दमदार नतीजों के बूते उछला LG इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया, 8% दौड़ा शेयर, क्या करें निवेशक?टेक्नोक्रॉफ्ट वेंचर्स IPO की 34% प्रीमियम पर लि​स्टिंग, निवेशकों को पहले ही दिन अच्छा मुनाफाएन चंद्रशेखरन के कार्यकाल में टाटा संस की जमकर हुई कमाई! मिला ₹2.71 लाख करोड़ का डिविडेंड10 मिनट में सामान पहुंचने के दौर में भी किराना दुकानें क्यों नहीं हारेंगी? रिपोर्ट में सामने आई बड़ी वजहटाटा मोटर्स पीवी का शेयर 5% टूटा, कमजोर नतीजों के बाद क्या करें निवेशक?लीप इंडिया आईपीओ की ठीक-ठाक शुरुआत, 159 रुपये का शेयर 166 रुपये पर हुआ लिस्ट2026 में टूटेगा गर्मी का रिकॉर्ड! अल-नीनो ने बढ़ाई टेंशन, 69% पहुंची सबसे गर्म साल बनने की संभावनादुनिया का ‘इमरजेंसी ऑयल कुशन’ लगभग खत्म? 400 मिलियन बैरल में से 350 मिलियन बैरल बाजार ने सोख लिएजेटवर्क की IPO से ₹2,600 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में नए सिरे से दाखिल किया ड्राफ्ट पेपरहोर्मुज खुलने पर संशय बढ़ा! मुनाफावसूली के दबाव से सोना ₹1,117 टूटा, चांदी ₹1,861 फिसली

ICICI बैंक पर भड़का SEBI, जानें क्या है मामला

Advertisement

राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (NCLT) भी आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज के अल्पांश शेयरधारकों के एक समूह की याचिका पर सुनवाई कर रहा है।

Last Updated- June 06, 2024 | 10:48 PM IST
Sebi extends futures trading ban on seven agri-commodities till Jan 2025

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) ने आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज से जुड़े एक मामले में आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) को फटकार लगाई है।

सेबी इस बात से नाराज है कि आईसीआईसीआई बैंक ने आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज (ICICI Securities) को स्टॉक एक्सचेंजों से हटाने (डीलिस्टिंग) के प्रस्ताव के पक्ष में इसके शेयरधारकों को मतदान करने के लिए कहा था।

बाजार नियामक ने बैंक की मुहिम को गैर-वाजिब बताया और उसे इस मामले में अपने अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए कहा।

आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज के कई निवेशकों ने यह शिकायत दर्ज कराई थी कि आईसीआईसीआई बैंक के कर्मचारियों ने उन्हें प्रभावित या गुमराह करने की कोशिश की। इन निवेशकों के अनुसार जागरूकता बढ़ाने के नाम पर बैंक के कर्मचारियों ने उन्हें डीलिस्टिंग प्रस्ताव के पक्ष में मतदान करने के लिए कहा।

सेबी ने पुष्टि की कि आईसीआईसीआई बैंक के कुछ अधिकारी निवेशकों से संपर्क साधने के नाम पर उन्हें डीलिस्टिंग के पक्ष में मतदान करने और प्रमाण के तौर पर मतदान का स्क्रीनशॉट देने के लिए कहा।

सेबी ने बैंक को आगाह किया और कहा, ‘आईसीआईसीआई बैंक के इस कदम को बाजार नियामक बहुत गंभीरता से ले रहा है। लिहाजा, बैंक को भविष्य में सावधान रहना होगा और ऐसे कदम उठाने होंगे जिनसे ऐसी घटनाएं दोबारा न हो। ऐसा नहीं किया गया तो सख्त कदम उठाए जाएंगे।‘

सेबी ने बैंक को उन अधिकारियों के खिलाफ भी कदम उठाने के लिए कहा जिन्होंने दिशानिर्देशों का उल्लंघन किया है। बाजार नियामक ने बैंक को सेबी के ‘स्कोर्स’ पोर्टल पर निवेशकों की शिकायतों की समीक्षा करने के लिए भी कहा।

सेबी ने आईसीआईसीआई बैंक को उसके निदेशकमंडल की अगली बैठक के 10 दिनों के भीतर इस मामले में उठाए गए कदमों के बारे में जानकारी देने के लिए कहा।

राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (NCLT) भी आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज के अल्पांश शेयरधारकों के एक समूह की याचिका पर सुनवाई कर रहा है।

Advertisement
First Published - June 6, 2024 | 10:17 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement