facebookmetapixel
Advertisement
विदेशों से आने वाला पैसा क्यों हुआ कम? NRI Deposits में 29.25% की गिरावट, RBI रिपोर्ट में बड़ा खुलासाभारत का EV बाजार किसके हाथ में जाएगा? TVS या Bajaj… Q1 नतीजों और 5 ब्रोकरेज रिपोर्ट्स ने क्या दिए संकेतApple की एंट्री से बदलेगा Foldable Phone का खेल! 2026 में भारत में 6.5 लाख यूनिट्स का बड़ा रिकॉर्ड बनने की उम्मीदStock Market Today: GIFT Nifty 100 अंक टूटा, ब्रेंट क्रूड 96 डॉलर के पार! कैसी होगी शेयर बाजार की शुरुआत?ट्रंप की टैरिफ धमकी के बीच जयशंकर-रूबियो की बड़ी बैठक! व्यापार, रक्षा और AI पर क्या बनी रणनीति?NEET पेपर लीक पर संसद में तीसरे दिन भी हंगामा, विपक्ष की एक ही मांग- पहले शिक्षा मंत्री का इस्तीफा, फिर होगी चर्चातेल 96 डॉलर के करीब, अमेरिका ईरान तनाव से बढ़ी सप्लाई की चिंता, ब्रेंट और WTI दोनों में तेजीStocks to Watch Today: HCL Tech से Infosys तक, आज इन शेयरों पर रहेगी निवेशकों की नजरओपनएआई का AI एजेंट टेस्टिंग में बेकाबू, हैकिंग घटना ने साइबर सुरक्षा पर बढ़ाई चिंताAI स्किल्स को IT कंपनियों में सबसे ज्यादा तवज्जो, कैंपस भर्ती और वेतन रणनीति में बड़ा बदलाव

Rupee vs Dollar Today: रुपया शुरुआती कारोबार में 21 पैसे चढ़ा

Advertisement
Last Updated- January 20, 2023 | 11:20 AM IST
20 banks have opened special accounts for trading in rupees: DGFT
Shutter Stock

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में 21 पैसे की बढ़त के साथ 81.15 के भाव पर पहुंच गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि एनडीएफ बाजार में तेजी से डॉलर के मुकाबले रुपये को मजबूती मिली है।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले 81.24 के भाव पर पहुंचा। जल्द ही इसने अपनी बढ़त को मजबूत किया और 81.15 के भाव पर पहुंच गया। इस तरह पिछले बंद भाव के मुकाबले रुपये में 21 पैसे की मजबूती दर्ज की गई।

गुरुवार को रुपया 81.36 प्रति डॉलर के भाव पर बंद हुआ था। इस बीच दुनिया की प्रमुख मुद्राओं के समक्ष डॉलर की मजबूती को आंकने वाला डॉलर सूचकांक 0.09 प्रतिशत चढ़कर 102.15 पर पहुंच गया।

अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.65 प्रतिशत बढ़त के साथ 86.72 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। इस बीच विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने पूंजी बाजार में लिवाली की है।

उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, एफआईआई ने बृहस्पतिवार को 399.98 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की शुद्ध खरीदारी की है।

Advertisement
First Published - January 20, 2023 | 11:20 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement