facebookmetapixel
Advertisement
सुरक्षित निवेश बना सोने-चांदी की तेजी का कारण, सोना ₹1,205 मजबूत, चांदी ₹1,745 चमकीईरान पर ट्रंप की धमकी का तेल बाजार पर असर, कच्चा तेल 2% से ज्यादा उछला, ब्रेंट 94 डॉलर के करीब पहुंचाOpening Bell: सेंसेक्स सपाट, निफ्टी 24,250 के नीचे; IT और Oil & Gas शेयरों ने बढ़ाया दबावStocks To Watch Today: शेयर बाजार में आज हलचल तय! Saatvik Green से KFin Tech और Pfizer तक, जानें किन स्टॉक्स पर रहेगी नजरभारत-जापान का रक्षा सहयोग बढ़ेगा, समुद्री सुरक्षा से लेकर जहाजों के विकास तक साथमुफ्त कोचिंग से छोटे शहरों के छात्रों को फायदा, सरकारी नौकरियों में बढ़ सकती है प्रतिस्पर्धाउदारीकरण के 35 साल: आईटी से लेकर खुदरा क्षेत्र में कोलकाता की बदली तस्वीर, मगर आ​र्थिक चुनौतियां बनी रहींAI ने छोटे कारोबारों के लिए विज्ञापन आसान बनाया, 75% ने ग्रोथ में मदद मानीब्रिक्स सम्मेलन से पहले भारत-बांग्लादेश संबंधों पर संशय, पीएम रहमान के दौरे की संभावना कमझारखंड में सरकारी नियुक्तियां रद्द करने पर रोक, 15 सितंबर तक सरकार से जवाब

Rupee Vs Dollar: शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया तीन पैसे की गिरावट साथ 82.01 पर पहुंचा

Advertisement

रुपया शुक्रवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 81.98 पर बंद हुआ था

Last Updated- July 24, 2023 | 10:50 AM IST
Dollar Vs Rupee

Rupee vs Dollar: कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और घरेलू शेयर बाजारों में गिरावट के चलते रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले एक सीमित दायरे में कारोबार कर रहा था।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि निवेशक इस सप्ताह होने वाली एफओएमसी बैठक और अमेरिकी फेडरल रिजर्व के फैसले का इंतजार कर रहे हैं। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले 82.00 पर खुला और बाद में 82.01 पर पहुंच गया, जो पिछले बंद के मुकाबले तीन पैसे की गिरावट दर्शाता है।

Also Read: सुस्त ग्लोबल संकेतों के बीच सपाट खुल सकते हैं बाजार, रिजल्ट के बाद RIL पर नजर

रुपया शुक्रवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 81.98 पर बंद हुआ था। इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.05 अंक गिरकर 101.01 पर आ गया।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.10 प्रतिशत गिरकर 80.99 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

Also Read: Stocks to watch: आज फोकस में रहेंगे RIL, ICICI Bank, Paytm, IGL, Biocon, YES Bank, Cyient DLM जैसे स्टॉक्स

Advertisement
First Published - July 24, 2023 | 10:50 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement