facebookmetapixel
Advertisement
टियर-2 शहर बने रियल एस्टेट का नया ग्रोथ इंजन, डेवलपर्स का बढ़ा निवेशभारत बनेगा GCC की ग्लोबल राजधानी! वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रखा 2030 तक 5,000 सेंटर का लक्ष्यOil Shock से अब कम डरेगा भारत! 1991 के मुकाबले 30% ज्यादा एनर्जी एफिशिएंट हुई अर्थव्यवस्थाGoogle vs Hindware: कीवर्ड बिडिंग मामले में दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचा गूगल, सिंगल बेंच के फैसले को दी चुनौतीTCS Q1 Results: AI कारोबार ने बढ़ाई रफ्तार, उम्मीद से बेहतर रहे नतीजे; मुनाफा 4.6% बढ़कर ₹13,349 करोड़ पहुंचाSME IPO होंगे सस्ते? सेबी ला रहा बड़ा सुधार, डीलिस्टिंग से लेकर लिस्टिंग लागत तक बदल सकते हैं नियमतेल की कीमतें तय करेंगी बाजार की चाल! कोटक एएमसी के एमडी नीलेश शाह बोले- रिटर्न की उम्मीदें रखें सीमितNSE Co-location Case: चित्रा रामकृष्ण को हाई कोर्ट से झटका, भ्रष्टाचार मामले में याचिका खारिजQ1 Preview: वित्त वर्ष 27 की पहली तिमाही में अव्वल रहेंगी एनर्जी और टेलीकॉम कंपनियां ब्लूमबर्ग ने शुरू की भारत के सरकारी बॉन्ड की ई-ट्रेडिंग, FPI को मिलेगी बड़ी सुविधा

260% डिविडेंड का ऐलान: NBFC Company का अब तक का सबसे बड़ा डिविडेंड घोषित, जानें रिकॉर्ड डेट

Advertisement

मुथूट फाइनेंस हर साल निवेशकों को अच्छा डिविडेंड देती रही है। साल 2024 में कंपनी ने ₹24 प्रति शेयर डिविडेंड दिया था।

Last Updated- April 21, 2025 | 4:12 PM IST
Muthoot Finance

मुथूट फाइनेंस लिमिटेड ने अपने निवेशकों के लिए अब तक का सबसे बड़ा डिविडेंड देने का ऐलान किया है। कंपनी ने बताया कि वह हर ₹10 के शेयर पर ₹26 का अंतरिम डिविडेंड देगी, जो कि 260% के बराबर है। यह डिविडेंड वित्त वर्ष 2024-25 के लिए घोषित किया गया है।

कंपनी ने शेयर बाजार को दी गई जानकारी में कहा, “वित्त वर्ष 2024-25 के लिए ₹26 प्रति शेयर (260%) अंतरिम डिविडेंड देने को मंजूरी दी गई है।”

25 अप्रैल होगी रिकॉर्ड डेट

डिविडेंड का फायदा सिर्फ उन्हीं निवेशकों को मिलेगा जिनके पास 25 अप्रैल 2025 तक कंपनी के शेयर होंगे। कंपनी पहले ही साफ कर चुकी है कि 25 अप्रैल को रिकॉर्ड डेट माना जाएगा। बयान में कहा गया है, “डिविडेंड के लिए पात्र शेयरधारकों को तय करने के लिए रिकॉर्ड डेट 25 अप्रैल 2025 तय की गई है।”

पिछले सालों में कितना मिला था डिविडेंड

  • मुथूट फाइनेंस हर साल निवेशकों को अच्छा डिविडेंड देती रही है।
  • साल 2024 में कंपनी ने ₹24 प्रति शेयर डिविडेंड दिया था।
  • साल 2023 में यह ₹22 और
  • साल 2022 में ₹20 प्रति शेयर डिविडेंड दिया गया था।

कंपनी की मार्केट वैल्यू और शेयर प्राइस

मुथूट फाइनेंस देश की जानी-मानी NBFC (गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी) है। फिलहाल इसका बाजार पूंजीकरण ₹88,295 करोड़ है। सोमवार 21 अप्रैल को कंपनी का शेयर BSE पर कारोबार के अंत तक 4.32% की बढ़त के साथ ₹202.20 पर ट्रेड कर रहा था।

Advertisement
First Published - April 21, 2025 | 4:12 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement