facebookmetapixel
Advertisement
बैंक ऑफ बड़ौदा में बड़ी सेंधमारी: 1TB डेटा डार्क वेब पर हुआ लीक, जांच में जुटी एजेंसियांHDFC Bank के बोर्ड ने अपने ही अधिकारियों पर की कार्रवाई, MD-CFO पर लगाया 1-1 लाख रुपये का जुर्मानासुप्रीम कोर्ट की दो टूक: शांतिपूर्ण प्रदर्शन का अधिकार मौलिक, आंदोलन के नाम पर पुलिस ज्यादती जायज नहींटाटा पावर का मुनाफा 11% बढ़ा, 2030 तक ट्रांसमिशन में ₹40,000 करोड़ निवेश की तैयारी में कंपनीCoal India Q1 Results: पहली तिमाही में मुनाफा लगभग स्थिर, पर आय में 8.4% की बढ़ोतरीआइकिया इंडिया साल 2030 तक चार गुना राजस्व करने की तैयारी में, 30 स्टोर खोलने का भी लक्ष्यविपक्ष के हंगामे के बीच लोकसभा में पेश हुआ एंटी-पेपर लीक बिल, सजा और जुर्माने को बनाया गया और कठोरजल्द आ सकते हैं 10 और 20 रुपये के नए प्लास्टिक बैंक नोट, सरकार ने RBI को दी मंजूरीलोढ़ा डेवलपर्स डेटा सेंटर की जमीन बेचकर करेगी ₹10,000 करोड़ की कमाई, अगले 3-4 साल में बिक्री का लक्ष्यIndian Hotels Q1 Results: मजबूत घरेलू मांग के दम पर चमकी इंडियन होटल्स, राजस्व-मुनाफे में शानदार उछाल

RIL, एयरटेल ने बढ़ाया बाजार, FPI की बिकवाली में नरमी

Advertisement

पिछले सत्र में एफपीआई की 11,756 करोड़ रुपये की निकासी के बीच सेंसेक्स और निफ्टी में 1.5 फीसदी की गिरावट आई थी।

Last Updated- November 29, 2024 | 9:55 PM IST
stock market today

सूचकांक दिग्गज रिलायंस इंडस्ट्रीज (आरआईएल) और टेलीकॉम क्षेत्र की प्रमुख कंपनी भारती एयरटेल के शेयरों में बढ़त के कारण शुक्रवार को बेंचमार्क सूचकांकों में 1 फीसदी का इजाफा हुआ। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) की बिकवाली में नरमी से भी रिकवरी में मदद मिली।

पिछले सत्र में एफपीआई की 11,756 करोड़ रुपये की निकासी के बीच सेंसेक्स और निफ्टी में 1.5 फीसदी की गिरावट आई थी। शुक्रवार को विदेशी फंडों ने 4,384 करोड़ रुपये के शेयर बेचे जबकि घरेलू संस्थानों ने 5,700 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया। सेंसेक्स 759 अंक यानी 0.96 फीसदी चढ़कर 79,803 पर बंद हुआ। निफ्टी-50 इंडेक्स 223 अंक यानी 0.93 फीसदी की बढ़त के साथ 24,138 पर बंद हुआ।

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के मजबूत प्रदर्शन और एमएससीआई के पुनर्संतुलन के चलते मिले लाभ के कारण दोनों सूचकांक सप्ताह के अंत में लगभग 1 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए। नवंबर के निचले स्तर से 3.7 फीसदी की उछाल के बावजूद निफ्टी ने फरवरी 2023 के बाद पहली बार लगातार दूसरे महीने घाटा दर्ज किया और नवंबर में इसमें 0.3 फीसदी की गिरावट आई। सेंसेक्स, निफ्टी मिडकैप 100 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 सूचकांक महीने की समाप्ति मामूली बढ़त के साथ करने में कामयाब रहे।

घरेलू ब्रोकरेज आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज के अपग्रेड के बाद भारती एयरटेल के शेयर में 4.3 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। टेलीकॉम क्षेत्र की प्रमुख कंपनी शुक्रवार को सेंसेक्स और निफ्टी दोनों की बढ़त में शीर्ष पर रही और बढ़त में इसका योगदान भी सबसे ज्यादा रहा जिसके बाद आरआईएल रहा जिसमें 1.7 फीसदी का इजाफा हुआ।

इस महीने निफ्टी 27 सितंबर को दर्ज की गई अपनी रिकॉर्ड ऊंचाई से 10 फीसदी की फिसलन के साथ गिरावट वाले जोन में चला गया था। तेज गिरावट कंपनियों की कमजोर आय वृद्धि और निरंतर एफपीआई की निकासी कीर चिंताओं के कारण हुई थी।

वालफोर्ट पीएमएस के सह-संस्थापक प्रबंधक देवांग काबरा ने कहा कि बाजार में मौजूदा उथल-पुथल तकनीकी सुधार के साथ-साथ एफपीआई की अत्यधिक बिक्री के बावजूद घरेलू म्यूचुअल फंडों के अस्थिर निवेश के कारण हुआ है। घरेलू फंड मैनेजर शायद बेहतर भावों का इंतजार कर रहे हैं जो इस समय मुश्किल हो सकता है। इसलिए हम अगले 6-12 महीनों तक सीमित दायरे वाला बाजार देखना जारी रख सकते हैं ताकि कमाई मूल्यांकन के बराबर हो जाए।

अदाणी समूह के 10 शेयरों में से नौ शुक्रवार को बढ़त के साथ बंद हुए। इनमें अदाणी ग्रीन 22 फीसदी और अदाणी एनर्जी 16 फीसदी चढ़ा। समूह की अधिकांश कंपनियों ने समूह के प्रमुख अधिकारियों के खिलाफ अमेरिका के आरोपों के कारण हुए घाटे की भरपाई कर ली है। समूह ने किसी भी गलत काम से इनकार किया है। बाजार में चढ़ने व गिरने वाले शेयरों का अनुपात सकारात्मक रहा और 2,347 शेयर चढ़े जबकि 1,606 में गिरावट आई।

Advertisement
First Published - November 29, 2024 | 9:55 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement