facebookmetapixel
30% टूट चुका Realty Stock बदलेगा करवट, 8 ब्रोकरेज का दावा – ₹1,000 के जाएगा पार; कर्ज फ्री हुई कंपनीसिर्फ शेयरों में पैसा लगाया? HDFC MF की रिपोर्ट दे रही है चेतावनीIndia manufacturing PMI: जनवरी में आर्थिक गतिविधियों में सुधार, निर्माण और सर्विस दोनों सेक्टर मजबूतसोना, शेयर, बिटकॉइन: 2025 में कौन बना हीरो, कौन हुआ फेल, जानें हर बातट्रंप ने JP Morgan पर किया 5 अरब डॉलर का मुकदमा, राजनीतिक वजह से खाते बंद करने का आरोपShadowfax Technologies IPO का अलॉटमेंट आज होगा फाइनल, फटाफट चेक करें स्टेटसGold and Silver Price Today: सोना-चांदी में टूटे सारे रिकॉर्ड, सोने के भाव ₹1.59 लाख के पारSilver के बाद अब Copper की बारी? कमोडिटी मार्केट की अगली बड़ी कहानीAI विश्व शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे स्पेन के 80 विश्वविद्यालयों के रेक्टरभारत–कनाडा सहयोग को नई रफ्तार, शिक्षा और व्यापार पर बढ़ा फोकस

MCap: Reliance और HDFC बैंक की धमाकेदार वापसी, टॉप कंपनियों का मार्केट कैप बढ़ा ₹1 लाख करोड़

Market Cap: टॉप-10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से 9 कंपनियों का मार्केट कैप कुल मिलाकर ₹1 लाख करोड़ से ज्यादा बढ़ गया।

Last Updated- June 08, 2025 | 1:39 PM IST
Top stocks 2025
Representative Image

Market Capitalisation: पिछले हफ्ते शेयर बाजार में तेजी का असर देश की दिग्गज कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) पर साफ दिखा। टॉप-10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से 9 कंपनियों का मार्केट कैप कुल मिलाकर ₹1 लाख करोड़ से ज्यादा बढ़ गया। इस दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज़ और HDFC बैंक ने सबसे ज्यादा बढ़त दर्ज की। बीते हफ्ते BSE सेंसेक्स 737.98 अंक या 0.90% चढ़ा।

किस कंपनी का कितना बढ़ा मार्केट कैप?

  • रिलायंस इंडस्ट्रीज़ का मार्केट कैप ₹30,786.38 करोड़ बढ़कर ₹19.53 लाख करोड़ हो गया।

  • HDFC बैंक का मार्केट कैप ₹26,668.23 करोड़ बढ़कर ₹15.15 लाख करोड़ पर पहुंच गया।

  • बजाज फाइनेंस ने ₹12,322.96 करोड़ की बढ़त के साथ ₹5.82 लाख करोड़ का आंकड़ा छू लिया।

  • ICICI बैंक का मार्केट कैप ₹9,790.87 करोड़ बढ़कर ₹10.41 लाख करोड़ हो गया।

  • हिंदुस्तान यूनिलीवर ने ₹9,280.89 करोड़ की बढ़त दर्ज की और उसका मार्केट कैप ₹5.61 लाख करोड़ हो गया।

  • भारती एयरटेल का मार्केट कैप ₹7,127.63 करोड़ बढ़कर ₹10.65 लाख करोड़ पहुंचा।

  • LIC (भारतीय जीवन बीमा निगम) का मार्केट कैप ₹3,953.12 करोड़ बढ़कर ₹6.07 लाख करोड़ हो गया।

  • इन्फोसिस ने ₹519.27 करोड़ की मामूली बढ़त के साथ अपना मार्केट कैप ₹6.49 लाख करोड़ किया।

  • स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) का मार्केट कैप ₹401.61 करोड़ बढ़कर ₹7.25 लाख करोड़ हो गया।

यह भी पढ़ें: 3-6 महीने में मुनाफा बनाएगा ये NBFC Stock! ब्रोकरेज ने कहा- ₹10,225 तक जाएगा भाव

सिर्फ TCS को नुकसान

इस दौरान सिर्फ Tata Consultancy Services (TCS) को नुकसान हुआ। इसका मार्केट कैप ₹28,510.53 करोड़ घटकर ₹12.24 लाख करोड़ रह गया।

टॉप-10 सबसे मूल्यवान कंपनियां

  1. रिलायंस इंडस्ट्रीज़

  2. HDFC बैंक

  3. TCS

  4. भारती एयरटेल

  5. ICICI बैंक

  6. SBI

  7. इन्फोसिस

  8. LIC

  9. बजाज फाइनेंस

  10. हिंदुस्तान यूनिलीवर

First Published - June 8, 2025 | 12:53 PM IST

संबंधित पोस्ट