facebookmetapixel
Advertisement
पहली स्कीम लॉन्च होने के 8 महीने में अबक्कस म्युचुअल फंड का AUM ₹10,000 करोड़ के पाररियल एस्टेट एजेंट्स की सरकार से मांग: बिल बनने पर नहीं, पेमेंट मिलने पर हो GST का कैलकुलेशनक्लोजिंग ऑक्शन सिस्टम क्या है? निफ्टी-सेंसेक्स की क्लोजिंग कीमत अब कैसे तय होती हैशेयर बाजार में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 281 अंक लुढ़का; निफ्ट 24,300 के नीचे पहुंचादेश में घटी बेरोजगारी: जुलाई में घटकर 5.1% पर पहुंची, ग्रामीण इलाकों में रोजगार में सुधारगोल्ड-सिल्वर में कर सकते निवेश! ITI म्युचुअल फंड का नया मल्टी एसेट NFO लॉन्च, ₹500 से शुरू SIPFY27 की धमाकेदार शुरुआत! निफ्टी कंपनियों की PAT ग्रोथ 10 तिमाहियों में सबसे ज्यादा, कहां करें फोकस?टाटा संस की AGM पर गहराया संकट, सर रतन टाटा ट्रस्ट के बोर्ड का पेंच नहीं सुलझा तो टल सकती है बैठकएयरटेल पेमेंट्स बैंक के नेतृत्व में बड़ा बदलाव, सुनील मित्तल की जगह शबनम सिन्हा होंगी नई चेयरपर्सनये 3 PSU स्टॉक्स चमकाएंगे पोर्टफोलियो! करीब 60% तक रिटर्न संभव, ब्रोकरेज ने कहा- BUY

Quant Mutual Fund: सुस्त प्रदर्शन से फीकी पड़ी क्वांट म्युचुअल फंड की चमक

Advertisement

क्वांट म्युचुअल फंड की एयूएम में जून 2020 के बाद पहली गिरावट, इक्विटी प्रदर्शन पर दबाव

Last Updated- January 15, 2025 | 11:10 PM IST
Quant Mutual Fund के सीईओ ने किया आश्वस्त कि निवेशक न हों चिंतित, CEO of Quant Mutual Fund assured that investors should not be worried

सबसे तेजी से बढ़ने वाले प्रमुख फंड हाउस क्वांट म्युचुअल फंड (एमएफ) ने जून 2020 के बाद से पहली बार त्रैमासिक औसत प्रबंधन अधीन परिसंपत्तियों (क्यूएएयूएम) में गिरावट दर्ज की है। बाजार में गिरावट और इक्विटी फंड प्रदर्शन पर दबाव के बीच फंड हाउस ने एयूएम में यह कमजोरी दर्ज की।

फंड हाउस ने दिसंबर 2024 तिमाही में औसतनर 96,697 करोड़ रुपये की परिसंपत्तियों का प्रबंधन किया जो पिछली तिमाही के मुकाबले 0.4 फीसदी कम है। पिछले पांच साल में ऐसा पहली बार हुआ है जब उसकी एयूएम वृद्धि उद्योग की तुलना में कमजोर रही है। भारत में म्युचुअल फंडों के संगठन (एम्फी) के आंकड़ों से पता चलता है कि उद्योग की क्यूएएयूएम दिसंबर तिमाही में तिमाही आधार पर 3.6 फीसदी बढ़कर 68.6 लाख करोड़ रुपये रही।

हालांकि क्वांट एमएफ सालाना आधार पर अभी भी सबसे तेजी से बढ़ता फंड हाउस है। दिसंबर 2023 की 40,675 करोड़ रुपये की एयूएम के मुकाबले दिसंबर 2024 की तिमाही में एयूएम 138 फीसदी तक बढ़ी है। एयूएम वृद्धि पर दबाव प्रदर्शन में कमजोरी की वजह से दिखा है। इसकी सबसे बड़ी स्कीम क्वांट स्मॉलकैप फंड ने पिछली तीन तिमाहियों में बीएसई 250 स्मॉलकैप टीआरआई से कमजोर प्रदर्शन किया है। वैल्यू रिसर्च के आंकड़ों से पता चलता है कि दिसंबर 2024 में समाप्त तीन महीने की अवधि में इस स्कीम की एनएवी करीब 8 फीसदी तक घट गई जबकि सूचकांक में 5 फीसदी की गिरावट आई। कई अन्य योजनाओं ने भी हाल के महीनों में कमजोर प्रदर्शन किया है।

पिछले कई महीनों से क्वांट एमएफ योजनाओं का रिलायंस इंडस्ट्रीज में सबसे अधिक आवंटन रहा, जिसमें हाल के महीनों में तेजी से गिरावट आई है। हालांकि, अधिकांश योजनाएं 3 वर्ष, 5 वर्ष और 10 वर्ष की समय अवधियों में शीर्ष प्रदर्शन करने वालों में बनी हुई हैं।

इक्विटी योजनाओं के कमजोर प्रदर्शन से एयूएम वृद्धि प्रभावित हुई है। नए निवेश में कमी आई है, मार्क-टू-मार्केट लाभ भी प्रतिस्पर्धियों की तुलना में कम है। फंड हाउस ने दिसंबर तिमाही में 3 लाख निवेश खाते जोड़े, जबकि जुलाई-सितंबर की अवधि में यह आंकड़ा 7.6 लाख था। जून 2024 में फंड हाउस को फ्रंट-रनिंग के आरोपों का सामना करना पड़ा था और नियामक ने उसके मुंबई कार्यालय पर छापे मारे थे।

Advertisement
First Published - January 15, 2025 | 11:10 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement