facebookmetapixel
Advertisement
India-EU FTA: 10-12 दिन में पूरी होगी कानूनी समीक्षा, गोयल बोले- साल के अंत तक होगी डील30 चुनिंदा मिडकैप शेयरों में निवेश का मौका, 17 जुलाई तक खुला रहेगा MOMF का नया इंडेक्स फंडMirae Asset MF ने उतारे 2 नए मिडकैप फंड, ₹5,000 से निवेश शुरू; प्राइस मोमेंटम वाले शेयरों पर फोकसविदेशी फंड्स में लौटी निवेशकों की दिलचस्पी, 40% रिटर्न और ₹7,600 करोड़ के इनफ्लो ने बदला ट्रेंडSBI Mutual Fund का IPO अगले हफ्ते आ सकता है, ₹11,400 करोड़ जुटाने की तैयारी: रिपोर्टModi-Takaichi बैठक में बड़ा फैसला! AI, ग्रीन एनर्जी और डिफेंस में भारत-जापान मिलकर करेंगे कामRed Bull से Monster तक कई एनर्जी ड्रिंक कंपनियों पर FSSAI का शिकंजा, भ्रामक दावों पर भेजा नोटिसEPF Scheme 2026: PF में अब सिर्फ 1,800 रुपये तक होगा अनिवार्य योगदान? जानिए नए नियम से कर्मचारियों पर क्या पड़ेगा असरदिल्ली-जयपुर हाईवे पर बिना रुके कटेगा टोल, कैमरा पढ़ेगा नंबर प्लेट, अपने आप कटेगा पैसाबैंकिंग सेक्टर में कौन देगा बेहतर रिटर्न? मजबूत ग्रोथ और कम NPA के दम पर ये 4 शेयर बने ब्रोकरेज की पसंद

बजट के बाद की अवधि निफ्टी के लिए मुफीद

Advertisement

11 मौकों में से आठ बार बेंचमार्क एनएसई निफ्टी ने सकारात्मक रिटर्न दिया और उसकी एक महीने की औसत बढ़त 5.7 फीसदी रही।

Last Updated- July 14, 2024 | 11:04 PM IST
Nifty 50

बजट के बाद निफ्टी का औसत रिटर्न 5.7 फीसदी जो बजट से पहले की गिरावट को पीछे छोड़ देता है। बजट के बाद की एक महीने की अवधि इक्विटी बाजारों के लिए अनुकूल होती है। अमेरिकी ब्रोकरेज बैंक ऑ्रफ अमेरिका (बोफा) ने पिछले दशक के बजटों का विश्लेषण के आधार पर यह संकेत दिया है।

11 मौकों में से आठ बार बेंचमार्क एनएसई निफ्टी ने सकारात्मक रिटर्न दिया और उसकी एक महीने की औसत बढ़त 5.7 फीसदी रही। इसकी तुलना में आम बजट से एक महीने पहले छह मौकों पर बाजार बढ़त के साथ बंद हुए जबकि पांच मौकों पर नुकसान दर्ज किया। इस तरह से उनके रिटर्न में औसतन 0.2 फीसदी की गिरावट रही। हालांकि इस बार बाजार उत्साहित नजर आ रहा है और पिछले एक महीने निफ्टी में 5 फीसदी से ज्यादा की बढ़त हुई है।

विश्लेषक अब पूंजीगत खर्च, थोड़े लोकलुभावन और राजकोषीय घाटे के विवेकी लक्ष्यों को लेकर आशावादी हैं। बोफा के प्रबंध निदेशक और भारत में शोध प्रमुख अमिष शाह ने कहा कि हमें उम्मीद है कि राज्यों में पूंजीगत खर्च को गति देने के लिए 6.6 अरब डॉलर का आवंटन होगा जबकि उपभोग बढ़ाने को लोकलुभावन गतिविधियों पर 9.6 अरब डॉलर का।

साथ ही 2024-25 के लिए राजकोषीय घाटे के लक्ष्य में कोई बदलाव नहीं होगा। बजट से पहले शाह ने स्टैपल्स, ऑटोमोटिव और पूंजीगत खर्च से लाभ पाने वाले क्षेत्रों मसलन मॉर्गेज फाइनैंस, पावर, इंडस्ट्रियल्स, सीमेंट और मेटल्स को फायदा मिलने का अनुमान जताया है।

Advertisement
First Published - July 14, 2024 | 11:04 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement