facebookmetapixel
Advertisement
Bharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमण

Penny Stock: सिर्फ 6 दिन में 25% चढ़ा ये पैनी स्टॉक, अब 50% और भागने के संकेत; टेक्निकल चार्ट में दिखा ब्रेकआउट

Advertisement

Adani डील की खबरों और मजबूत टेक्निकल चार्ट के चलते JP Power में दिख रही जबरदस्त तेजी, निवेशकों की नजर ₹34 के टारगेट पर

Last Updated- July 08, 2025 | 2:09 PM IST
penny stocks

जयप्रकाश एसोसिएट्स की सहायक कंपनी जयप्रकाश पावर वेंचर्स (JP Power) का शेयर बीते कुछ महीनों से जबरदस्त तेजी में है। जुलाई के पहले छह ट्रेडिंग दिनों में ही स्टॉक करीब 25% चढ़ चुका है, जबकि बीते दो महीनों में यह 74% से ज्यादा उछल चुका है। बाजार विश्लेषकों के मुताबिक, यह तेजी मुख्य रूप से जयप्रकाश एसोसिएट्स पर चल रही दिवालियापन प्रक्रिया की वजह से है, जिसमें अदाणी ग्रुप ने ₹12,500 करोड़ तक की बोली लगाई है। इसके अलावा डालमिया ग्रुप भी रेस में है।

इस साल अब तक 67% का रिटर्न

अगर मौजूदा वित्त वर्ष की बात करें, तो अब तक JP Power में 67.3% की तेजी देखी गई है, जबकि इस दौरान Nifty 50 सिर्फ 8.2% चढ़ा है। स्टॉक फिलहाल ₹23.85 के पास, यानी अपने 52-वीक हाई पर ट्रेड कर रहा है। वहीं, इसका 52-वीक लो ₹12.35 रहा है।

2008 के हाई से अब भी 84% नीचे

हालांकि, यह ध्यान देने वाली बात है कि JP Power अब भी अपने ऑल-टाइम हाई ₹143.40 (जनवरी 2008) से करीब 84% नीचे है।

आगे क्या हो सकता है ट्रेंड?

मौजूदा प्राइस: ₹22.86

संभावित टारगेट: ₹34.30

अपसाइड पोटेंशियल: 50%

सपोर्ट लेवल: ₹21.55 और ₹20.25

रेज़िस्टेंस लेवल: ₹23.90, ₹25.54, ₹27.75, ₹31.60

टेक्निकल चार्ट के अनुसार, स्टॉक का रुझान अभी भी तेजी वाला बना हुआ है। अगर शेयर ₹21.55 से ऊपर बना रहता है, तो शॉर्ट टर्म में तेजी जारी रह सकती है। वहीं ₹20.25 से ऊपर बने रहने पर मिड टर्म में भी सकारात्मक ट्रेंड बना रहेगा। फिलहाल स्टॉक ₹23.90 के पास फिबोनाच्ची रेजिस्टेंस को टेस्ट कर रहा है। अगर इसमें ब्रेकआउट होता है, तो ₹34.30 तक की रैली देखने को मिल सकती है, जो पिछले साल की चाल का 1.682 रिट्रेसमेंट लेवल होगा। आगे की राह में ₹25.54, ₹27.75 और ₹31.60 पर रुकावटें आ सकती हैं, लेकिन इन्हें पार करने पर लंबी तेजी की गुंजाइश दिख रही है। CLICK HERE FOR THE CHART

Advertisement
First Published - July 8, 2025 | 2:09 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement