facebookmetapixel
India-US Trade Deal: भारत-US व्यापार संबंधों में नई शुरुआत, अंतरिम समझौते का खाका तयIT शेयरों में कोहराम: AI के बढ़ते प्रभाव से हिला निवेशकों का भरोसा, एक हफ्ते में डूबे ₹6.4 लाख करोड़NBFCs के लिए RBI की बड़ी राहत: ₹1000 करोड़ से कम संपत्ति वाली कंपनियों को पंजीकरण से मिलेगी छूटRBI Monetary Policy: रीपो रेट 5.25% पर बरकरार, नई GDP सीरीज आने तक ‘तटस्थ’ रहेगा रुखट्रंप ने फिर किया दावा: मैंने रुकवाया भारत-पाकिस्तान के बीच ‘परमाणु युद्ध’, एक दिन में दो बार दोहरायाइस्लामाबाद में बड़ा आत्मघाती हमला: नमाज के दौरान शिया मस्जिद में विस्फोट, 31 की मौतखरगे का तीखा हमला: पीएम के 97 मिनट के भाषण में कोई तथ्य नहीं, सवालों से भाग रही है सरकारलोक सभा में गतिरोध बरकरार: चीन का मुद्दा व सांसदों के निलंबन पर अड़ा विपक्ष, बजट चर्चा में भी बाधाडिजिटल धोखाधड़ी पर RBI का ऐतिहासिक फैसला: अब पीड़ितों को मिलेगा ₹25,000 तक का मुआवजाPariksha Pe Charcha 2026: PM मोदी ने छात्रों को दी सलाह- नंबर नहीं, स्किल व बेहतर जीवन पर दें ध्यान

383 रुपये पर लिस्ट हुआ था इस कंपनी का IPO; आज 925 रुपये पर पंहुचा शेयर, क्या आपने किया था अप्लाई?

औफिस स्पेस सॉल्यूशंस का शेयर प्राइस अपने इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) लिस्टिंग प्राइस 383 रुपये से 120% से अधिक बढ़ गया है।

Last Updated- August 22, 2024 | 12:12 PM IST
Stock market

औफिस स्पेस सॉल्यूशंस (Awfis Space Solutions) के शेयर की कीमत बीएसई पर गुरुवार के ट्रेडिंग सेशन के दौरान 17 प्रतिशत की तेजी के साथ 925.25 रुपये के ऑल टाइम हाई लेवल पर पहुंच गई। कंपनी की तरफ से बेंगलुरु में मंत्री कॉमर्स और विस्टा पिक्सल में दो नए ऑफिस खोलने की घोषणा के बाद शेयरों में यह तेजी आई है।

औफिस स्पेस सॉल्यूशंस की एक्सचेंज फाइलिंग के अनुसार, ये केंद्र क्रमशः 39,000 वर्ग फुट और 27,846 वर्ग फुट क्षेत्र जितने बड़े है और हाई क्वालिटी वर्कस्पेस के साथ शहर की प्राइम लोकेशन पर हैं।

इस बीच, औफिस स्पेस सॉल्यूशंस का शेयर प्राइस (Awfis Space Solutions share price) आज बीएसई पर 801.95 रुपये पर खुला और कारोबार के दौरान यह इंट्राडे में 801.75 रुपये प्रति शेयर के नीचले स्तर तक चला गया था।

435 रुपये के भाव पर बाजार में लिस्ट हुए थे शेयर

औफिस स्पेस सॉल्यूशंस का शेयर प्राइस अपने इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) लिस्टिंग प्राइस 383 रुपये से 120% से अधिक बढ़ गया है। औफिस स्पेस सॉल्यूशंस के शेयर 30 मई, 2024 को स्टॉक एक्सचेंजों पर लिस्ट हुए थे।

एनएसई (NSE) पर कंपनी का शेयर 13.58 प्रतिशत की बढ़त के साथ 435 रुपये पर लिस्ट हुआ था। वहीं, बीएसई पर कंपनी के शेयर 12.86 प्रतिशत के उछाल के साथ 432.25 रुपये पर लिस्ट हुए थे।

आगे क्या है कंपनी की योजना ?

औफिस स्पेस सॉल्यूशंस का लख्य वित्त वर्ष 2024-25 तक 40,000 अतिरिक्त सीटें शुरू करके भारत में अपनी उपस्थिति बढ़ाना है। इससे वित्त वर्ष के अंत तक कंपनी के पास मौजूद कुल सीटें 135,000 तक बढ़ जाएंगी।

First Published - August 22, 2024 | 12:01 PM IST

संबंधित पोस्ट