facebookmetapixel
Advertisement
HDFC Bank ने FCNR डिपॉजिट पर बढ़ाया ब्याज, RBI स्वैप स्कीम के बीच NRI निवेशकों को मिलेगा बड़ा फायदाDividend Stocks: एक शेयर पर ₹270 का मोटा डिविडेंड! IT सेक्टर की कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सजुलाई में UPI ने बनाया नया रिकॉर्ड, 23.66 बिलियन ट्रांजैक्शन के साथ डिजिटल पेमेंट ने भरी ऐतिहासिक उड़ानजुलाई में GST कलेक्शन में जोरदार उछाल, आयात-घरेलू मांग के दम पर ₹2.11 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ाDividend Stocks: निवेशकों की बल्ले-बल्ले! अगले हफ्ते 98 कंपनियां बांटेगी डिविडेंड, ₹270 तक पाने का मौकाRBI की स्वैप स्कीम से बैंकों ने जुटाए 41 अरब डॉलर के विदेशी फंड, 2 महीने में टूटा 2013 का रिकॉर्ड1991 के सुधारों ने बदली ऑटो सेक्टर की तस्वीर: कैसे मुट्ठी भर कंपनियों से दुनिया का बड़ा हब बना भारत‘यूरिया के दाम स्थिर, DAP पर नजर जरूरी’, FAI अध्यक्ष एस. शंकरसुब्रमण्यन ने बताया फर्टिलाइजर सेक्टर का हालटाटा स्टील का दावा: दूसरी तिमाही में और सुधरेगा प्रदर्शन, एमडी टी. वी. नरेंद्रन ने बताया पूरा प्लान‘भटके हुए बच्चे हैं, सजा नहीं सुधार चाहिए’, जंतर-मंतर पर अभद्र टिप्पणी करने वालों को PM मोदी ने किया माफ

OfBusiness IPO: एक अरब डॉलर का IPO लाएगी ऑफबिजनेस!

Advertisement

कंपनी 2025 की दूसरी छमाही में आईपीओ लाने की योजना बना रही है

Last Updated- September 03, 2024 | 9:08 PM IST
CMR Green Technologies Share price

सॉफ्टबैंक समर्थित भारतीय शॉपिंग वेबसाइट ऑफबिजनेस भारतीय शेयर बाजार में 1 अरब डॉलर मूल्य तक का आईपीओ लाने की योजना बना रही है। कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को रॉयटर्स को बताया कि इस निर्गम के लिए बैंकरों को नियुक्त करने की तैयारी शुरू हो गई है। कंपनी बिजनेसों को कच्चा माल उपसब्ध कराने के कारोबार में है।

कंपनी के मुख्य वित्तीय अधिकारी भावेश केसवानी ने कहा कि इस निर्गम के प्रबंधन के लिए बैंक ऑफ अमेरिका, सिटी, जेपी मॉर्गन और मॉर्गन स्टैनली के साथ बातचीत कर रही है और उसने 2025 की दूसरी छमाही में भारतीय शेयर बाजार में सूचीबद्धता की योजना बनाई है।

केसवानी ने कहा कि इस आईपीओ का कुल आकार करीब 20 करोड़ डॉलर के नए शेयरों के साथ 7.5 करोड़ डॉलर से 1 अरब डॉलर के बीच रहने का अनुमान है और शेष शेयर मौजूदा शेयरधारकों द्वारा नए निवेशकों को पेश किए जाएंगे। केसवानी ने कहा, ‘आईपीओ से प्राप्त रकम का इस्तेमाल कर्ज चुकाने और मौजूदा व्यवसाय को बढ़ाने में किया जाएगा।’

जापानी निवेशक सॉफ्टबैंक ग्रुप और अमेरिकी निवेश फर्म टाइगर ग्लोबल की इसमें संयुक्त रूप से करीब 15 प्रतिशत हिस्सेदारी है, जबकि अंतरराष्ट्रीय निवेश फर्म अल्फा वेव ग्लोबल का 18 प्रतिशत हिस्सा है। इन योजनाओं की जानकारी रखने वाले एक अधिकारी ने कहा कि ऑफबिजनेस ने 6 अरब डॉलर और 9 अरब डॉलर के बीच मूल्यांकन का लक्ष्य रखा है। केसवानी ने मूल्यांकन के बारे में कोई प्रतिक्रिया देने से इनकार कर दिया।

Advertisement
First Published - September 3, 2024 | 9:08 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement