facebookmetapixel
पूर्व सेना प्रमुख नरवणे के अप्रकाशित संस्मरणों पर हंगामा, लोकसभा की कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगितबैंकिंग सुधार समिति की रूपरेखा जल्द, बीमा में 100% FDI को वैश्विक दिलचस्पी: एम नागराजूविनिवेश की रफ्तार से बनेगा राजस्व का रास्ता, बजट के बाद बोलीं निर्मला सीतारमणAir India के बोइंग 787 में ईंधन नियंत्रण स्विच में खामी, लंदन-बेंगलूरु उड़ान रोकी गईEditorial: संघीय संतुलन, राज्यों की हिस्सेदारी और राजकोषीय अनुशासन की कठिन कसौटीबजट 2026-27: कर प्रोत्साहन और सख्त राजकोषीय गणित ने विकास अनुमानों की परीक्षा लीबजट 2026-27: राजकोषीय मजबूती के आंकड़ों के पीछे की कहानी और बाकी बड़े सवालबजट में बढ़ी बाजार उधारी से बॉन्ड यील्ड ऊपर, डेट म्युचुअल फंड निवेशकों को रणनीति बदलने की जरूरतSTT बढ़ाकर ₹73,700 करोड़ जुटाने का लक्ष्य, लेकिन F&O वॉल्यूम घटने से अनुमान पर उठे सवालF&O पर बढ़ा STT: आर्बिट्राज फंडों के रिटर्न पर 30-50 आधार अंक का दबाव

डीमैट खातों की संख्या अप्रैल में बढ़कर 11.60 करोड़ हुई, एनएसई सक्रिय उपयोगकर्ता की संख्या में गिरावट

Last Updated- May 15, 2023 | 2:22 PM IST
Demat Account

शेयरों को इलेक्ट्रॉनिक फॉर्मेट में रखने के लिए जरूरी करीब 15.9 लाख नए डीमैट खाते दो डिपॉजिटरीज CDSL व NSDL के पास खोले गए और कुल डीमैट खातों की संख्या अप्रैल में 11.60 करोड़ हो गई। अप्रैल में खुले नए डीमैट खाते वित्त वर्ष 23 के मासिक औसत 20.7 लाख के मुकाबले 23 फीसदी कम रहे।

अप्रैल में निफ्टी में 4.1 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज हुई और यह इंडेक्स अहम वैश्विक इक्विटी बाजारों के बेंचमार्क में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाला रहा, जिसकी वजह विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों की तरफ से निवेश और जनवरी-मार्च तिमाही के उत्साहजनक नतीजे रही।

निफ्टी मिडकैप 100 में अप्रैल के दौरान 5.9 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज हुई जबकि निफ्टी स्मॉलकैप 100 में 7.5 फीसदी की उछाल आई। FPI ने अप्रैल में 11,631 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

बाजार के विशेषज्ञों ने कहा कि इक्विटी में सीधे निवेश करने वाले निवेशकों की मामला​ अब सैचुरेशन पॉइंट में पहुंच गया है। IPO की संख्या में कमी ने इस प्रवृत्ति में योगदान किया है।

साल 2023 में IPO के सुस्त बाजार का भी नए डीमैट खातों में बढ़ोतरी न होने में योगदान रहा क्योंकि नए इश्यू निवेशकों को बाजार की ओर आकर्षित करते हैं। अप्रैल 2023 तक महज 5 IPO ही बाजार में पेश हुए हैं।

First Published - May 15, 2023 | 2:22 PM IST

संबंधित पोस्ट