facebookmetapixel
Advertisement
Stocks To Watch Today: Apollo, Hindustan Zinc, Coal India समेत आज इन शेयरों पर रखें नजरअब पैकेट बंद खाने पर रहेगी चीनी, नमक और वसा के मात्रा की चेतावनी, SC ने FSSAI को लगाई कड़ी फटकारबारामती हादसे के बाद DGCA का बड़ा एक्शन: 14 चार्टर विमान कंपनियों का शुरू हुआ ‘स्पेशल सेफ्टी ऑडिट’लोक सभा में थमा एक हफ्ते का गतिरोध, अध्यक्ष ओम बिरला को हटाने के लिए विपक्ष ने दिया नोटिसमहत्वपूर्ण खनिजों को लेकर नीति आयोग की केंद्र को बड़ी चेतावनी, कहा: पर्यावरण की कीमत पर न हो माइनिंगअमेरिकी बाजार में भारतीय कृषि उत्पादों की मचेगी धूम! 46 अरब डॉलर के मार्केट में मिलेगी ‘ड्यूटी-फ्री एंट्री’CBSE का बड़ा फैसला: अब कंप्यूटर पर जांची जाएंगी 12वीं की कॉपियां, OSM सिस्टम होगा लागूसियासी जंग का बमगोला बना तिरुपति का लड्डू, TDP और YSRCP में सियासी जंगब्रांड की दुनिया में स्मृति मंधाना का जलवा: पुरुषों के दबदबे वाले विज्ञापन बाजार में लिख रहीं नई इबादतभारत-अमेरिका ट्रेड डील में डिजिटल व्यापार नियमों पर बातचीत का वादा, शुल्क मुक्त ई-ट्रांसमिशन पर होगी बात!

क्लियरिंग चार्जेज घटाने का BSE का अनुरोध नहीं मान रहा NSE 

Advertisement

पहले दोनों एक्सचेंज अपने-अपने प्लेटफॉर्म पर हुए ट्रेड के निपटान की खातिर अपने क्लियरिंग कॉरपोरेशन का इस्तेमाल करते थे।

Last Updated- February 15, 2024 | 11:15 PM IST
NSE deepfake video

क्लियरिंग व निपटान शुल्क के तौर पर बढ़ते खर्च ने बीएसई व एनएसई के बीच तकरार बढ़ा दी है। एनएसई ने शुल्क घटाने के बीएसई के अनुरोध को ठुकरा दिया है। एनएसई ने कहा कि शुल्क के पुनर्गठन की उसकी कोई योजना नहीं है और वह इंटरऑपरेबिलिटी फ्रेमवर्क के तहत तय कीमत के साथ अपना कामकाज जारी रखेगा।

साल 2019 में शुरू हुआ इंटरऑपरेबिलिटी फ्रेमवर्क किसी भी एक्सचेंज पर हुए ट्रेड के निपटान या क्लियरिंग की इजाजत एनएसई क्लियरिंग (एनसीएल) या इंडियन क्लियरिंग (आईसीसीएल) पर करने की इजाजत देता है, जिसका स्वामित्व क्रमश: एनएसई व बीएसई के पास है। पहले दोनों एक्सचेंज अपने-अपने प्लेटफॉर्म पर हुए ट्रेड के निपटान की खातिर अपने क्लियरिंग कॉरपोरेशन का इस्तेमाल करते थे।

चूंकि ज्यादातर ऑप्शन वॉल्यूम एनसीएल पर सेटल होते हैं, ऐसे में विश्लेषकों का कहना है कि एनएसई की तरफ से एनसीएल को दिया जाने वाला शुल्क उसके एकीकृत वित्तीय विवरण में दर्ज राजस्व में वापस आ जाता है। हालांकि बीएसई को एनसीएल व आईसीसीएल को सेटलमेंट व क्लियरिंग शुल्क का भुगतान करना होता है।

एकल आधार पर बीएसई ने क्लियरिंग व सेटलमेंट चार्जेज के तौर पर दिसंबर तिमाही में 53.8 करोड़ रुपये की लागत उठाई जबकि एक तिमाही पहले यह लागत 40.2 करोड़ रुपये थी। नतीजे की घोषणा के बाद बीएसई ने कहा कि क्लियरिंग व सेटलमेंट चार्जेज ज्यादा होना उसके शुद्ध लाभ पर असर डालने वाले कारकों में से एक है जो दिसंबर तिमाही में 108.2 करोड़ रुपये था।

बीएसई के एमडी व सीईओ सुंदररामन राममूर्ति ने कहा कि हम अन्य क्लियरिंग कॉरपोरेशन से पहले ही अनुरोध कर चुके हैं। हमने उन्हें लिखा है कि यह लागत काफी ज्यादा है और उन्हें इस पर विचार करना चाहिए क्योंकि क्लियरिंग कॉरपोरेशन संग इंटरऑपरेबिलिटी एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर हुए लंबा समय हो गया है। अब इसकी समीक्षा का समय है।

एनएसई के एमडी व सीईओ आशिषकुमार चौहान ने कहा कि क्लियरिंग व सेटलमेंट चार्जेज पहले ही तय हुए थे जब इंटरऑपरेबिलिटी के तहत दोनों एक्सचेंजों ने दोनों क्लियरिंग हाउस की सेवाओं के इस्तेमाल का फैसला लिया था। और यह जारी है। अभी इन अनुबंधों पर दोबारा बातचीत की कोई योजना नहीं है।

Advertisement
First Published - February 15, 2024 | 11:10 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement