facebookmetapixel
Advertisement
Repo Rate नहीं बदली, लेकिन RBI ने दे दिए बड़े इशारे! जानिए 10 बड़ी बातेंMeta ने मानी गलती, सरकार के सामने सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने मांगी माफी; सेफ हार्बर’ पर भी मिला सख्त संदेशFranklin India NFO: कम जोखिम वाले डेट फंड में निवेश का मौका, SIP ₹500 से शुरूRBI MPC Meet: ब्याज दरें, बॉन्ड मार्केट, महंगाई और ग्रोथ पर क्या कहतें हैं म्युचुअल फंड्स?177.9 मिलियन डॉलर के साथ शाहरुख नंबर 1, जानें टॉप 5 रैंकिंग में कौन से सेलिब्रिटी हैं शामिल?PNB दे रहा 6.5% तक ब्याज, FCNR(B) FD पर SBI, HDFC और ICICI का क्या है ऑफर?DLF vs Godrej Properties vs Lotus Developers: किस रियल्टी शेयर में सबसे ज्यादा अपसाइड?एक में मजबूत वॉल्यूम ग्रोथ, दूसरे में करीब 59% अपसाइड: Marico और Emami में कौन आगे?Market Outlook: RBI ने दी राहत, लेकिन एक्सपर्ट्स का अलर्ट! West Asia में तनाव बढ़ा तो शेयर बाजार पर पड़ सकता है बड़ा असर4 साल की सुस्ती के बाद क्या लौटेगी QSR कंपनियों की चमक? ब्रोकरेज ने दिए 47% तक अपसाइड के टारगेट

निफ्टी पीएसयू बैंक इंडेक्स 5 फीसदी फिसला

Advertisement

इससे पहले 4 जून 2024 को लोकसभा चुनाव के नतीजों वाले दिन निफ्टी पीएसयू बैंक इंडेक्स एक ही दिन में 15 फीसदी गिर गया था।

Last Updated- May 06, 2025 | 11:01 PM IST
Nifty Outlook

सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों (पीएसबी) के शेयरों पर मंगलवार को दबाव देखने को मिला और नैशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर निफ्टी पीएसयू बैंक सूचकांक में 5 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। यह 11 महीनों में सबसे तेज एकदिवसीय गिरावट है।

इससे पहले 4 जून 2024 को लोकसभा चुनाव के नतीजों वाले दिन निफ्टी पीएसयू बैंक इंडेक्स एक ही दिन में 15 फीसदी गिर गया था। मंगलवार को सरकारी बैंकों के शेयरों में तेज गिरावट इस खबर के बाद हुई जब बैंक ऑफ बड़ौदा (बीओबी) ने मार्च 2025 में समाप्त तिमाही में शुद्ध ब्याज आय (एनआईआई) में सालाना आधार पर 6.6 फीसदी की गिरावट की सूचना दी ।

उदाहरण के लिए मोतीलाल ओसवाल फाइनैंशियल सर्विसेज के विश्लेषकों को उम्मीद थी कि बीओबी का एनआईआई  11,660 करोड़ रुपये (सालाना आधार पर 1 फीसदी की गिरावट) रहेगा। इस बीच, सरकार के स्वामित्व वाले बैंक का शुद्ध लाभ सालाना आधार पर 3.3 फीसदी की बढ़त के साथ 5,048 करोड़ रहा ।

एमओएफएसएल में शोध प्रमुख सिद्धार्थ खेमका ने कहा, बैंक ऑफ बड़ौदा के कमजोर आंकड़ों के कारण निफ्टी पीएसयू सूचकांक गिरा जिससे बिक्री का दबाव बढ़ा। भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव और अमेरिकी फेडरल रिजर्व के आगामी ब्याज दर निर्णय पर अनिश्चितता के कारण भी बाजार में अस्थिरता बढ़ गई। विश्लेषकों ने कहा कि शुक्रवार को सर्वोच्च न्यायालय के फैसले ने भूषण पावर ऐंड स्टील के लिए जेएसडब्ल्यू स्टील की 2019 की समाधान योजना को खारिज करते हुए इसे अवैध घोषित कर दिया और बीपीएसएल की परिसंपत्तियों के परिसमापन का आदेश दिया। इससे भी मंगलवार को कुछ हद तक धारणा पर असर पड़ा।

Advertisement
First Published - May 6, 2025 | 10:48 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement