facebookmetapixel
Advertisement
अमेरिकी कोर्ट ने एंट्रिक्स के खिलाफ देवास का फैसला रखा बरकरार, 56.25 करोड़ डॉलर का अवॉर्ड कायमएअर इंडिया A320 का हाइड्रोलिक सिस्टम हुआ था फेल, 4 सेकंड तक नियंत्रण से बाहर रहा विमान: एयरबसमहिंद्रा का भारी ट्रकों पर बड़ा दांव, बाजार हिस्सेदारी 5% करनी की तैयारी; नई डीलरशिप जोड़ेगी कंपनीAMCA लड़ाकू विमान के लिए रिलायंस और रोल्स-रॉयस ने मिलाया हाथ, भारत में बनेगा फाइटर जेट इंजनवैश्विक पटल पर चमका भारत, प्यू रिसर्च के सर्वे में दुनिया के कई देशों ने जताई सकारात्मक रायस्वतंत्रता दिवस पर घूमने का बढ़ा क्रेज, होटल बुकिंग 20% तक बढ़ी; युवाओं में ट्रैवल का जोशलंबी अवधि के सरकारी बॉन्ड की मांग बढ़ी, ब्याज दर स्थिर रहने की उम्मीद से मिला सहारावीकेंड पर भारी डिस्काउंट व ग्राहकों के बेहतर मूड से अच्छी खरीदारी की उम्मीद, रिटेलरों को मजबूत बिक्री का भरोसाबैंक जमा वृद्धि दिसंबर 2016 के बाद सबसे ऊंचे स्तर पर, 31 जुलाई तक 15.4% बढ़ीअमेरिका की नई रिपोर्ट से भारत पर बढ़ा दबाव, चीन के ट्रांसशिपमेंट नेटवर्क में किया गया शामिल

नई पेशकश, दमदार पाइपलाइन से गोदरेज प्रॉपर्टीज को रफ्तार

Advertisement

बाजार पूंजीकरण के लिहाज से देश की तीसरी सबसे बड़ी सूचीबद्ध रियल एस्टेट कंपनी गोदरेज प्रॉपर्टीज का शेयर पिछले तीन महीने के दौरान 27 प्रतिशत चढ़ा है।

Last Updated- December 28, 2023 | 10:18 PM IST
Godrej Properties
Representative Image

बाजार पूंजीकरण के लिहाज से देश की तीसरी सबसे बड़ी सूचीबद्ध रियल एस्टेट कंपनी गोदरेज प्रॉपर्टीज का शेयर पिछले तीन महीने के दौरान 27 प्रतिशत चढ़ा है और इसका प्रति शेयर 2,000 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है।

सितंबर तिमाही में कंपनी ने जोरदार प्रदर्शन किया। इसकी बदौलत कंपनी ने अब तक की सर्वाधिक तिमाही बिक्री दर्ज की और नई परियोजनाएं शामिल कीं। इनके साथ ही नकदी प्रवाह में सुधार की उम्मीद से यह तेजी आई। हालांकि शेयर ने अच्छा प्रतिफल दिया है, लेकिन यह अब भी सूचकांक – बीएसई रियल्टी से पीछे है, जिसने इस अव​धि के दौरान 31 प्रतिशत का प्रतिफल दिया है।

मोतीलाल ओसवाल रिसर्च के प्रीतेश शेठ और सौरभ गिल्डा का मानना है कि अनुकूल मांग-आपूर्ति संतुलन, स्टॉक की सुविधाजनक ​स्थिति और स्वस्थ मूल्य निर्धारण शक्ति के मद्देनजर इस क्षेत्र में तेजी जारी रहने के आसार हैं। पिछले तीन साल के दौरान सूचीबद्ध कंपनियों ने बुकिंग के लिहाज से उद्योग की वृद्धि दर को 1.5 गुना तक बढ़ा दिया है। इससे बाजार हिस्सेदारी में पहले के 12 प्रतिशत की तुलना में 16.5 की वृद्धि हुई है।

जेफरीज रिसर्च का कहना है कि स्टॉक के स्तर में अब भी गिरावट आ रही है और मूल्य निर्धारण मजबूत है, इस वजह से डेवलपर मांग भुनाने के लिए नई पेशकशों को तीसरी तिमाही में ले जा रहे हैं।

Also read: Firstcry का जल्द आएगा IPO, सचिन तेंदुलकर ने भी लगाया है पैसा

हालांकि इस क्षेत्र का मूल्यांकन दीर्घकालिक औसत और साल 2021 के शीर्ष म​ल्टिपल के करीब चल रहा है, लेकिन ब्रोकरेज ने इस बात पर प्रकाश डाला है कि गोदरेज प्रॉपर्टीज के मामले में संबं​धित मूल्यांकन अब भी आकर्षक है और यह स्टॉक इस क्षेत्र में उसका पसंदीदा बना हुआ है। गोदरेज प्रॉपर्टीज ने हाल ही में घोषणा की है कि उसने गुरुग्राम स्थित अपनी परियोजना – गोदरेज एरिस्टोक्रेट में 2,600 करोड़ रुपये का स्टॉक बेचा है।

रियल एस्टेट क्षेत्र की दिग्गज ने इस परियोजना में 600 मकान बेचे हैं, जो बिक्री मूल्य के लिहाज से इसकी अब तक की सबसे सफल शुरुआत है। यह पिछली तिमाही में नोएडा में गोदरेज ट्रॉपिकल आइल परियोजना में 2,000 करोड़ से अधिक के पिछले सर्वा​धिक मूल्य से आगे निकल गई है।

कंपनी ने संकेत दिया है कि गुरुग्राम महत्त्वपूर्ण बाजार है और साल 2024 में इस बाजार में चार परियोजनाएं शुरू होने वाले हैं।

कंपनी ने सितंबर तिमाही में 5,030 करोड़ रुपये की बिक्री के साथ बेहतर प्रदर्शन किया है, जो पिछले साल की तुलना में 109 प्रतिशत अधिक रही है। इसे सात परियोजनाओं की शुरुआत से मदद मिली है।

इसकी 80 प्रतिशत बुकिंग में इन नई शुरुआत का योगदान रहा है। नोएडा परियोजना (गोदरेज ट्रॉपिकल आइल) के अलावा कुरूक्षेत्र की इसकी परियोजना में भी 630 करोड़ रुपये की बिक्री के साथ दमदार मांग देखी गई है।

Advertisement
First Published - December 28, 2023 | 10:18 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement