facebookmetapixel
पूर्व सेना प्रमुख नरवणे के अप्रकाशित संस्मरणों पर हंगामा, लोकसभा की कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगितबैंकिंग सुधार समिति की रूपरेखा जल्द, बीमा में 100% FDI को वैश्विक दिलचस्पी: एम नागराजूविनिवेश की रफ्तार से बनेगा राजस्व का रास्ता, बजट के बाद बोलीं निर्मला सीतारमणAir India के बोइंग 787 में ईंधन नियंत्रण स्विच में खामी, लंदन-बेंगलूरु उड़ान रोकी गईEditorial: संघीय संतुलन, राज्यों की हिस्सेदारी और राजकोषीय अनुशासन की कठिन कसौटीबजट 2026-27: कर प्रोत्साहन और सख्त राजकोषीय गणित ने विकास अनुमानों की परीक्षा लीबजट 2026-27: राजकोषीय मजबूती के आंकड़ों के पीछे की कहानी और बाकी बड़े सवालबजट में बढ़ी बाजार उधारी से बॉन्ड यील्ड ऊपर, डेट म्युचुअल फंड निवेशकों को रणनीति बदलने की जरूरतSTT बढ़ाकर ₹73,700 करोड़ जुटाने का लक्ष्य, लेकिन F&O वॉल्यूम घटने से अनुमान पर उठे सवालF&O पर बढ़ा STT: आर्बिट्राज फंडों के रिटर्न पर 30-50 आधार अंक का दबाव

नई पीढ़ी की कंपनियों पर म्युचुअल फंडों का बड़ा दांव, ओला और फर्स्टक्राई पहली पसंद

9 अगस्त को सूचीबद्ध ओला इलेक्ट्रिक खरीदा जाने वाला दूसरा सबसे बड़ा शेयर रहा और फंड मैनेजरों ने 2,740 करोड़ रुपये के शेयर हासिल किए।

Last Updated- September 13, 2024 | 10:02 PM IST
Investment in equity mutual funds decreased in November, but AUM crossed Rs 68 lakh crore for the first time! नवंबर में इक्विटी म्युचुअल फंड में निवेश घटा, लेकिन AUM पहली बार 68 लाख करोड़ के पार!

फंड मैनेजरों ने नई पीढ़ी की कंपनियों और अगस्त में सूचीबद्ध फर्मों पर बड़ा दांव लगाया है और ये शेयर पिछले महीने म्युचुअल फंडों की तरफ से की गई खरीद सूची में पांच अग्रणी शेयरों में शामिल रहे हैं।

9 अगस्त को सूचीबद्ध ओला इलेक्ट्रिक खरीदा जाने वाला दूसरा सबसे बड़ा शेयर रहा और फंड मैनेजरों ने 2,740 करोड़ रुपये के शेयर हासिल किए।

नई सूचीबद्ध अन्य कंपनी फर्स्टक्राई के 4 करोड़ शेयर म्युचुअल फंडों ने करीब 2,550 करोड़ रुपये के निवेश से खरीदे। इस सूची में जोमैटो का स्थान चौथा रहा, जहां फंडों ने 2,500 करोड़ रुपये निवेश किया।

नुवामा ऑल्टरनेटिव ऐंड क्वांटिटेटिव रिसर्च के विश्लेषण के अनुसार पीबी फिनटेक और डेल्हिवरी 15 सबसे ज्यादा खरीदे गए शेयरों में शामिल रहीं।

म्युचुअल फंडों की अग्रणी खरीद सूची में ऐक्सिस बैंक सबसे ऊपर रहा। फंडों ने इस बैंक के 3,120 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। हालांकि एचडीएफसी बैंक से फंडों ने 8,370 करोड़ रुपये निकाले। हाल के वर्षों में प्रदर्शन के लिए जूझ रहे इस शेयर पर कई फंड आवंटन घटा रहे हैं जबकि लगातार छह महीने तक इसकी काफी खरीद की थी।

क्वांट फंड काफी दांव लगाने के बाद अगस्त में इस शेयर से पूरी तरह बाहर निकल गया। ज्यादा बिकवाली वाले अन्य शेयरों में भारती एयरटेल, जायडस लाइफ., इंडस टावर्स, कोल इंडिया और डिक्सन टेक्नोलॉजिज शामिल हैं।

फंड अदाणी एंटर. से पूरी तरह बाहर निकल गए जबकि उन्होंने अदाणी एनर्जी सॉल्युशंस में काफी खरीदारी की।

First Published - September 13, 2024 | 10:02 PM IST

संबंधित पोस्ट