facebookmetapixel
Advertisement
लाइन लगाने की जरूरत नहीं, घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर: सीएम योगी आदित्यनाथऑल टाइम हाई के करीब Oil Stock पर ब्रोकरेज सुपर बुलिश, कहा- खरीद लें, 65% और चढ़ने का रखता है दमBharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौती

Mutual Fund इंडस्ट्री की AUM में रिकॉर्ड 25% की बढ़ोतरी, निप्पॉन और ICICI Prudential का अहम योगदान

Advertisement

एयूएम के लिहाज से शीर्ष-10 फंड हाउसों में शामिल निप्पॉन इंडिया फंड ने वित्त वर्ष 2025 में 29 फीसदी की सर्वाधिक परिसंपत्ति वृद्धि हासिल की।

Last Updated- April 15, 2025 | 11:14 PM IST
Saving rate in India is higher than global average, first choice of mutual fund investors भारत में बचत दर ग्लोबल एवरेज से ज्यादा, म्युचुअल फंड निवेशकों की पहली पसंद
प्रतीकात्मक तस्वीर

पिछले एक साल में  म्युचुअल फंड (एमएफ) उद्योग की 25 प्रतिशत परिसंपत्ति वृद्धि को विभिन्न आकार के चुनिंदा फंडों की एयूएम में तेज वृद्धि से मदद मिली है। एयूएम के लिहाज से शीर्ष-10 फंड हाउसों में शामिल निप्पॉन इंडिया फंड ने वित्त वर्ष 2025 में 29 फीसदी की सर्वाधिक परिसंपत्ति वृद्धि हासिल की। मार्च में समाप्त तिमाही के दौरान उसकी औसत एयूएम 5.6 लाख करोड़ रुपये रही जबकि मार्च 2024 में समाप्त तिमाही में यह 4.3 लाख करोड़ रुपये थी। समग्र तौर पर दूसरे सबसे बड़े फंड हाउस आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल ने सबसे अधिक बढ़त हासिल की और उसकी औसत एयूएम वर्ष के दौरान 2 लाख करोड़ रुपये बढ़ी।

इसकी औसत तिमाही एयूएम वर्ष 2024 की चौथी तिमाही के 6.8 लाख करोड़ रुपये से 29 प्रतिशत बढ़कर वित्त वर्ष 2025 की चौथी तिमाही में 8.8 लाख करोड़ रुपये हो गई। टाटा, कोटक और एचडीएफसी उन अन्य शीर्ष-10 फंडों में शामिल रहे जो उद्योग के मुकाबले तेजी से बढ़े। शीर्ष 20 फंड हाउसों में मोतीलाल ओसवाल फंड 100 प्रतिशत से अधिक एयूएम वृद्धि के साथ सबसे आगे रहा। पराग पारिख फाइनैंशियल एडवाइजरी सर्विसेज (पीपीएफएएस) 58 प्रतिशत एयूएम वृद्धि के साथ दूसरे स्थान पर रहा। 

कुल मिलाकर वित्त वर्ष 2025 की चौथी तिमाही में फंड उद्योग की तिमाही औसत एयूएम सालाना आधार पर 25 फीसदी बढ़कर 67.4 लाख करोड़ रुपये हो गई। यह वृद्धि बाजार में गिरावट के कारण चौथी तिमाही के दौरान एयूएम में कमी के बावजूद आई है। 

Advertisement
First Published - April 15, 2025 | 11:04 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement