facebookmetapixel
Advertisement
अर्थव्यवस्था के लिए अच्छी खबर: मई में देश का औद्योगिक उत्पादन 5.1% बढ़ा, मैन्युफैक्चरिंग में जबरदस्त तेजीDelhi EV Policy 2.0 1 जुलाई से होगी लागू, EV खरीदने पर ₹50,000 तक मिलेगी सब्सिडी; जानें पूरा प्लानPhysical Gold Vs Digital Gold: कहां निवेश करना ज्यादा फायदेमंद? समझ लें नफा-नुकसानPFC-REC मर्जर को मंजूरी! शेयरधारकों के लिए क्या है इसके मायने; स्टॉक 2.3% तक टूटेBajaj Auto Share Buyback: 1 जुलाई से शुरू होगा ₹5,632 करोड़ का बायबैक, निवेशकों की खुलेगी किस्मतExplainer: अब टैक्स ऑफिस जाने का झंझट खत्म! टैक्स नोटिस आने पर घर बैठे ‘e-Proceedings’ के जरिए दें जवाबJio BlackRock का पहला SIF लॉन्च, हाइब्रिड लॉन्ग-शॉर्ट स्ट्रैटेजी पर लगाया दांव; क्या आपको करना चाहिए निवेश?Turtlemint IPO Listing: पहले ही दिन लगा झटका! 11% डिस्काउंट पर हुई एंट्री, अब निवेशक बेचें या करें होल्ड?टैक्स राहत के बाद भारतीय बॉन्ड बाजार में ग्लोबल फंड्स की बढ़ी दिलचस्पी, रुपये को मिला सहाराअमेरिका ने फिर ईरान पर किया हमला, बहरीन-कुवैत हमले के बाद ट्रंप का बड़ा एक्शन

अगर यात्रा के दौरान चलती ट्रेन से आपका फोन हाथ से गिर जाए तो आपको क्या करना चाहिए?

Advertisement

चलती ट्रेन से अगर आपका फोन आपके हाथ से छूट गया हो तो कुछ आसान स्टेप्स को फॉलो करें ताकि आप सुरक्षित और जल्दी अपने खोए हुए फोन को ढूंढने की संभावना बढ़ा सकें

Last Updated- October 24, 2025 | 6:28 PM IST
IRCTC Ticket Booking rules
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

चलती ट्रेन में फोन हाथ से छूट जाए तो घबराहट होना स्वाभाविक है। लेकिन रेलवे अधिकारियों का कहना है कि घबराने की बजाय शांत और सही तरीके से कदम उठाना ही फोन वापस पाने में मदद करता है।

इमरजेंसी चेन न खींचें

फोन गिरते ही ज्यादातर लोग इमरजेंसी चेन खींचने की सोचते हैं। लेकिन रेलवे अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि ऐसा करना सख्त मना है। यह चेन सिर्फ जानलेवा आपात स्थिति जैसे हादसा, आग या मेडिकल इमरजेंसी के लिए है। फोन ढूंढने के लिए इसका दुरुपयोग करने पर 5,000 रुपये तक का जुर्माना हो सकता है, ट्रेन में देरी हो सकती है, और फिर भी फोन मिलने की कोई गारंटी नहीं है।

सही जगह का ध्यान रखें

घबराने की बजाय यह देखें कि फोन कहां गिरा। रेलवे ट्रैक के किनारे पोल और किलोमीटर मार्कर होते हैं, जो सामान ढूंढने में बहुत काम आते हैं। पोल का नंबर, पास का मार्कर या कोई और निशान याद रखें, इससे फोन मिलने की संभावना बढ़ जाती है।

Also Read: अब ट्रेन के कंबल में कवर भी लगा मिलेगा! भारतीय रेलवे ने यात्रियों के स्वच्छ यात्रा के लिए लिया फैसला

तुरंत RPF हेल्पलाइन पर संपर्क करें

किसी सहयात्री का फोन उधार लेकर तुरंत 182 पर कॉल करें, यह रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (RPF) की 24×7 हेल्पलाइन है। ये जानकारी दें:

  • ट्रेन का नंबर और कोच नंबर
  • फोन जहां गिरा, उस जगह का अनुमान
  • अपने कॉन्टेक्ट की डिटेल

RPF की टीम नजदीकी स्टेशन पर अलर्ट हो जाती है और फोन ढूंढने की कोशिश करती है। अगर 182 न मिले, तो 1512 (गवर्नमेंट रेलवे पुलिस हेल्पलाइन) या 138 (रेलवे पैसेंजर हेल्पलाइन) पर भी कॉल कर सकते हैं।

फॉलो-अप करें और फोन लें

अगर फोन मिल जाता है, तो उसे नजदीकी RPF या GRP पोस्ट पर जमा कर दिया जाता है। आपको एक रेफरेंस या शिकायत नंबर मिलेगा, जिससे सर्च का स्टेटस पता कर सकते हैं। फोन लेने के लिए मालिक को वैध ID दिखानी होगी और डिवाइस के बारे में कुछ जरूरी जानकारी देनी होगी, जिसके बाद वेरिफिकेशन के बाद फोन वापस मिलेगा।

कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी!

ट्रेन में फोन गिरने पर जल्दबाजी में कोई कदम न उठाएं। जगह का ध्यान रखें, हेल्पलाइन पर तुरंत संपर्क करें और अधिकारियों के साथ सहयोग करें। शांत और सही तरीके से काम करने से आपका फोन वापस मिल सकता है, बिना किसी की जान खतरे में डाले या ट्रेन की सेवा में रुकावट पैदा किए।

Advertisement
First Published - October 24, 2025 | 6:28 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement