facebookmetapixel
Advertisement
अगर युद्ध एक महीने और जारी रहा तो दुनिया में खाद्य संकट संभव: मैट सिम्पसनहोर्मुज स्ट्रेट खुला लेकिन समुद्री बीमा प्रीमियम महंगा, शिपिंग लागत और जोखिम बढ़ेपश्चिम एशिया युद्ध का भारत पर गहरा असर, रियल्टी और बैंकिंग सेक्टर सबसे ज्यादा दबाव मेंगर्मी का सीजन शुरू: ट्रैवल और होटल कंपनियों के ऑफर की बाढ़, यात्रियों को मिल रही भारी छूटबाजार में उतार-चढ़ाव से बदला फंडरेजिंग ट्रेंड, राइट्स इश्यू रिकॉर्ड स्तर पर, QIP में भारी गिरावटपश्चिम एशिया संकट: MSME को कर्ज भुगतान में राहत पर विचार, RBI से मॉरेटोरियम की मांग तेजRCB की बिक्री से शेयरहोल्डर्स की बल्ले-बल्ले! USL दे सकती है ₹196 तक का स्पेशल डिविडेंडतेल में बढ़त से शेयर और बॉन्ड में गिरावट; ईरान का अमेरिका के साथ बातचीत से इनकारगोल्डमैन सैक्स ने देसी शेयरों को किया डाउनग्रेड, निफ्टी का टारगेट भी घटायाकिधर जाएगा निफ्टीः 19,900 या 27,500; तेल और भू-राजनीति तनाव से तय होगा रुख

Mutual Funds में गांव-कस्बों से भी ​निवेश करना हुआ आसान, डाकघर बनेंगे डिस्ट्रीब्यूटर

Advertisement

इंडिया पोस्ट और एएमएफआई के करार से अब डाकघरों के जरिए ग्रामीण और छोटे शहरों में म्यूचुअल फंड निवेश की पहुंच आसान होगी।

Last Updated- August 24, 2025 | 12:46 PM IST
Mutual Fund
Representative Image

फाइनेंशियल इंक्लूजन को गहराई देने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए संचार मंत्रालय के तहत डिपार्टमेंट ऑफ पोस्ट (DoP) और एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (AMFI) ने करार किया है। यह समझौता (MoU) एएमएफआई के 30वें स्थापना दिवस के मौके पर मुंबई में हुआ।

इस पहल के तहत इंडिया पोस्ट अब म्यूचुअल फंड निवेश को बढ़ावा देने के लिए वितरक की भूमिका निभाएगा। खासतौर पर ग्रामीण और अर्ध-शहरी इलाकों में रहने वाले लोगों को इसका सीधा फायदा मिलेगा। डाकघरों के व्यापक नेटवर्क और भरोसे के चलते यह कदम करोड़ों नागरिकों तक म्यूचुअल फंड उत्पादों की पहुंच आसान करेगा।

समझौते पर हस्ताक्षर डिपार्टमेंट ऑफ पोस्ट की जनरल मैनेजर (बिजनेस डेवलपमेंट) मनीषा बंसल बादल और एएमएफआई के मुख्य कार्यकारी वी. एन. चलसानी ने किए। इस मौके पर सेबी के चेयरमैन तुहिन कांत पांडेय भी मौजूद रहे।

इस समझौते के तहत डाक विभाग के कर्मचारी म्यूचुअल फंड वितरक के रूप में काम करेंगे ताकि छोटे शहरों और गांवों में निवेश की जागरूकता बढ़ सके। ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में इंडिया पोस्ट की मजबूत मौजूदगी म्यूचुअल फंड की पहुंच बढ़ाने में अहम भूमिका निभाएगी।

यह साझेदारी न केवल डाक विभाग की वित्तीय समावेशन की प्रतिबद्धता को दर्शाती है, बल्कि एएमएफआई के निवेशकों के अनुकूल माहौल बनाने के विजन को भी मजबूत करती है।

यह करार 22 अगस्त 2025 से 21 अगस्त 2028 तक लागू रहेगा और इसे आगे बढ़ाने का विकल्प भी शामिल है। समझौते में निवेशकों के डेटा और सेवाओं की सुरक्षा पर विशेष प्रावधान किए गए हैं, जिससे वित्तीय सेवाओं के क्षेत्र में नई मिसाल कायम होगी।

म्यूचुअल फंड: निवेश का आसान तरीका

म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए एक लोकप्रिय विकल्प है। इसमें कई लोगों से पैसा इकट्ठा किया जाता है और उसे एक प्रोफेशनल फंड मैनेजर अलग-अलग जगह जैसे शेयर, बॉन्ड, गोल्ड और सरकारी सिक्योरिटीज में लगाता है।

निवेश से होने वाले मुनाफे या नुकसान का बंटवारा निवेशकों के हिस्से के हिसाब से किया जाता है। उदाहरण के तौर पर, अगर 100 लोग 1,000-1,000 रुपये लगाते हैं तो कुल 1 लाख रुपये इकट्ठा होगा। इस रकम को फंड मैनेजर शेयर या बॉन्ड जैसी जगहों पर निवेश करेगा। यदि निवेश से 10 फीसदी रिटर्न मिलता है तो हर निवेशक को उसी अनुपात में लाभ मिलेगा।

म्यूचुअल फंड उन लोगों के लिए बेहतर विकल्प माना जाता है जो शेयर बाजार जैसी जटिल जगहों पर सीधे निवेश नहीं करना चाहते लेकिन वहां से कमाई का मौका लेना चाहते हैं।

Advertisement
First Published - August 24, 2025 | 11:27 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement