facebookmetapixel
Advertisement
डेटा सेंटर, क्लाउड और फाइनेंशियल सर्विसेज होंगे Airtel के अगले ग्रोथ इंजन, 10 साल में ₹3.3 लाख करोड़ का निवेशUpcoming NFO: पैसा रखिए तैयार! अगले हफ्ते खुलेंगे 4 नए फंड, जानें किस स्कीम में क्या है खास?SIF बना रॉकेट: जून में निवेश 171% उछला, हाइब्रिड स्ट्रैटेजीज की AUM में 72% हिस्सेदारीUS-Iran तनाव व कच्चे तेल की कीमतों से तय होगी इस हफ्ते बाजार की चाल, निवेशक इन ट्रिगर्स पर रखें नजरUP के 3 प्रोडक्ट्स को मिला नया GI टैग, मथुरा की कंठी माला और अलीगढ़ के मेटल स्टैच्यू शामिलनई ग्रामीण रोजगार नीति ‘वीबी-जी राम जी’ से बढ़ी राज्यों की चिंता, संकट के समय वित्तीय मदद में आ सकती है कमीMCap: बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच HDFC Bank व Airtel की चमकी किस्मत, हिंदुस्तान यूनिलीवर को झटकाEPFO का कंपनियों को बड़ा मौका, बिना सरकारी मंजूरी वाले PF ट्रस्ट को वैलिड करने के लिए आई नई योजनाकतर को दुनिया का सबसे अमीर देश बनाने वाले शेख हमद बिन खलीफा का निधन, तख्तापलट कर संभाली थी सत्ताविदेशी निवेशकों का भारतीय शेयर बाजार में लौटा भरोसा, जुलाई में अब तक खरीदे ₹15,157 करोड़ के स्टॉक्स

अदाणी समूह का एमकैप चौथाई घटा

Advertisement

शेयरों में तगड़ी गिरावट से अदाणी समूह का बाजार पूंजीकरण 11 महीने के निचले स्तर पर लुढ़का

Last Updated- January 27, 2023 | 10:56 PM IST
Adani Group
Shutterstock

अदाणी समूह की वित्त व मूल्यांकन पर अमेरिकी हिंडनबर्ग की रिपोर्ट ने एक्सचेंजों पर समूह की बढ़त पर विराम लगा दिया है। बुधवार सुबह रिपोर्ट के प्रकाशित होने के बाद से अदाणी समूह का संयुक्त बाजार पूंजीकरण एक चौथाई से ज्यादा घटा है और अब बाजार पूंजीकरण की सूची में यह समूह मुकेश अंबानी समूह से पीछे चला गया है।

अदाणी समूह की 10 कंपनियों का संयुक्त बाजार पूंजीकरण शुक्रवार को घटकर 15.02 लाख करोड़ रुपये रह गया, जो हिंडनबर्ग की रिपोर्ट जारी होने से एक दिन पहले मंगलवार को 19.20 लाख करोड़ रुपये था।

इसकी तुलना में मुकेश अंबानी समूह की 10 कंपनियों (आरआईएल समेत) का एमकैप इस दौरान 3.21 फीसदी घटकर शुक्रवार को 16.09 लाख करोड़ रुपये रह गया, जो मंगलवार को 16.63 लाख करोड़ रुपये था। एमकैप की सूची में टाटा समूह सबसे ऊपर बना हुआ है और समूह का बाजार पूंजीकरण शुक्रवार को 21.6 लाख करोड़ रुपये रहा, जो मंगलवार को 21.74 लाख करोड़ रुपये रहा था।

पिछले साल अगस्त में अदाणी समूह ने बाजार पूंजीकरण के लिहाज से मुकेश अंबानी समूह की कंपनियों को पीछे छोड़ दिया था। पिछले दो कारोबारी सत्रों में अदाणी समूह की कंपनियों के शेयरों में तेज गिरावट आई जबकि अन्य बड़े पारिवारिक स्वामित्व वाले कारोबारी समूह के शेयरों में अपेक्षाकृत सुदृढ़ता रही।

उदाहरण के लिए राहुल बजाज समूह का संयुक्त एमकैप पिछले दो दिनों में महज 0.24 फीसदी घटा जबकि एवी बिड़ला समूह की कंपनियों के एमकैप में महज 9,000 करोड़ रुपये की कमी आई, यानी उनमें 1.9 फीसदी की गिरावट आई। इसमें वोडाफोन आइडिया के आंकड़े शामिल नहीं हैं।

अदाणी समूह की फर्मों के शेयरों में पिछले दो कारोबारी सत्रों में आई गिगरावट समूह की किस्मत में पलटाव का संकेत देता है, जो एक्सचेंजों पर महामारी के बाद की तेजी में सबसे ज्यादा बढ़त अर्जित करने वाला था।

यह भी पढ़ें: Adani Group Shares: हिंडनबर्ग के सवालों से अदाणी ग्रुप के शेयर दूसरे दिन धड़ाम, निवेशकों के डूबे लाखों करोड़

अदाणी समूह की कंपनियों का संयुक्त एमकैप कैलेंडर वर्ष 22 में 66 फीसदी बढ़ा था और अगर अदाणी विल्मर की सूचीबद्ध‍ता और अंबुजा, एसीसी व एनडीटीवी के अधिग्रहण को जोड़ें तो समूह ने कैलेंडर वर्ष 22 में 82.8 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की। समूह ने कैलेंडर वर्ष 22 की समाप्ति 21.3 लाख करोड़ रुपये के साथ की, जो दिसंबर 2021 के आखिर में 11.64 लाख करोड़ रुपये था।

कुल मिलाकर अदाणी समूह का बाजार पूंजीकरण जनवरी 2020 और दिसंबर 2022 के बीच 419 फीसदी बढ़ा और 4.1 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर 21.3 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया। शुक्रवार की गिरावट के बाद अदाणी समूह का एमकैप अब मार्च 2022 के बाद के निचले स्तर पर है। इसकी तुलना में मुकेश अंबानी समूह का संयुक्त एमकैप कैलेंडर वर्ष 22 में 6.9 फीसदी बढ़ा जबकि बेंचमार्क बीएसई सेंसेक्स में पिछले कैलेंडर वर्ष में 4.4 फीसदी की तेजी आई।

Advertisement
First Published - January 27, 2023 | 10:56 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement