facebookmetapixel
Suzlon Energy Share: छह महीने में 30% टूटा, Q3 में कमाई 42% बढ़ी; क्या अब आ गया खरीदने का समय ?REIT को लोन का प्रस्ताव, RBI MPC ने रियल एस्टेट के लिए खोल दिया नया रास्ताLIC Share Price: शानदार Q3 नतीजों के बाद शेयर 7% उछला, ब्रोकरेज बोले- आगे भी रिटर्न की उम्मीदRBI MPC ने दरें स्थिर रखीं, फैसले के बाद सरकारी बॉन्ड यील्ड 4 bps बढ़ीRBI MPC: सहकारी बैंक अब नहीं रहेंगे कमजोर, RBI लॉन्च करेगा ‘मिशन सक्षम’; NBFCs को भी सौगातRBI MPC के बड़े फैसले: लोन रिकवरी में डर नहीं चलेगा, डिजिटल फ्रॉड में मिलेगा मुआवजाRBI MPC Meet: रीपो रेट 5.25% पर बरकरार, FY26 के लिए जीडीपी ग्रोथ अनुमान बढ़ाकर 7.4%Gold, Silver Price Today: सोना हुआ सस्ता, चांदी की चमक भी पड़ी फीकी‘वेनेजुएला हमारा पुराना ऊर्जा साझेदार’अमेरिका संग पूर्ण व्यापार समझौता जल्द, भारत-US द्विपक्षीय साझेदारी को मिलेगी नई दिशा: जयशंकर

Market outlook: फेडरल रिजर्व के ब्याज दर पर निर्णय, तिमाही नतीजों से तय होगी शेयर बाजार की दिशा

बीते सप्ताह BSE का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 623.36 अंक या 0.94 प्रतिशत के लाभ में रहा। 20 जुलाई यानी गुरुवार को सेंसेक्स 67,619.17 अंक के अपने सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंचा था।

Last Updated- July 23, 2023 | 5:23 PM IST
stock market
BS

ब्याज दर पर अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व के निर्णय तथा भारतीय कंपनियों के जून तिमाही के नतीजों से इस सप्ताह शेयर बाजारों की दिशा तय होगी। विश्लेषकों ने यह राय जताई है। विश्लेषकों का कहना है कि मासिक डेरिवेटिव अनुबंधों के निपटान की वजह से सप्ताह के दौरान बाजार में कुछ उतार-चढ़ाव रह सकता है। इसके अलावा वैश्विक बाजारों के रुझान और विदेशी निवेशकों की गतिविधियां भी बाजार की दृष्टि से महत्वपूर्ण रहेंगी।

स्वस्तिका इन्वेस्टमार्ट लि. के शोध प्रमुख संतोष मीणा ने कहा, ‘26 जुलाई को अमेरिकी केंद्रीय बैंक ब्याज दर पर अपने निर्णय की घोषणा करेगा। संभावना जताई जा रही है कि फेडरल रिजर्व ब्याज दर में चौथाई प्रतिशत की और वृद्धि कर सकता है। इस घोषणा के दौरान बाजार भागीदारों की निगाह फेडरल रिजर्व की टिप्पणी पर भी रहेगी। इसके अलावा 28 जुलाई को बैंक ऑफ जापान भी अपने नीतिगत फैसले की घोषणा करेगा।’

Also read: FPI ने जुलाई में अबतक शेयरों में 43,800 करोड़ रुपये डाले

मीणा ने बताया कि सप्ताह के दौरान टाटा स्टील, एशियन पेंट्स, एक्सिस बैंक, बजाज फाइनेंस, BPCL और टेक महिंद्रा जैसी कंपनियां अपने जून तिमाही के नतीजों की घोषणा करेंगी। देश की सबसे मूल्यवान कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज ने शुक्रवार को अपने तिमाही नतीजों की घोषणा की थी। कंपनी का तिमाही लाभ 11 प्रतिशत घटा है। ऐसे में सोमवार को सभी की निगाह रिलायंस के शेयर पर रहेगी।

मीणा ने कहा कि जुलाई के लिए वायदा एवं विकल्प खंड में गुरुवार को निपटान की वजह से भी बाजार में उतार-चढ़ाव रह सकता है। इसके अलावा बाजार भागीदारों की नजर संसद के मौजूदा मॉनसून सत्र पर भी रहेगी। उन्होंने कहा, ‘विदेशी संस्थागत निवेशक पिछले तीन माह से भारतीय बाजार में जमकर निवेश कर रहे हैं।’विश्लेषकों का कहना है कि डॉलर के मुकाबले रुपये के उतार-चढ़ाव तथा ब्रेंट कच्चे तेल के दाम भी बाजार की दिशा के लिए महत्वपूर्ण होंगे।

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘निवेशकों की निगाह FOMC (फेडरल ओपन मार्केट कमेटी) की बैठक पर रहेगी। बैठक में ब्याज दर में 25 प्रतिशत की वृद्धि का अनुमान लगाया जा रहा है। इसके अलावा निवेशक भविष्य में ब्याज दर को लेकर रुख के लिए FOMC की टिप्पणियों पर भी नजर रखेंगे।’

Also read: कौन होगा Reliance Capital का मालिक? RBI ने भेजा IIHL का नाम, अब नजरें NCLT के फैसले पर

मास्टर कैपिटल सर्विसेज के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरविंदर सिंह नंदा ने कहा, ‘बाजार कंपनियों के पहली तिमाही के नतीजों, वैश्विक बाजारों के रुख, कच्चे तेल के दाम तथा घरेलू और विदेशी संस्थागत निवेशकों की गतिविधियों से दिशा लेगा।’

नंदा ने कहा, ‘सप्ताह के दौरान कंपनियों के तिमाही नतीजों पर बाजार भागीदारों की विशेष नजर रहेगी। सप्ताह के दौरान केनरा बैंक, टाटा स्टील, एशियन पेंट्स, बजाज ऑटो, एलएंडटी, टाटा मोटर्स, एक्सिस बैंक, BPCL, टेक महिंद्रा और नेस्ले जैसी बड़ी कंपनियों के तिमाही नतीजों की घोषणा होनी है।’

बीते सप्ताह BSE का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 623.36 अंक या 0.94 प्रतिशत के लाभ में रहा। 20 जुलाई यानी गुरुवार को सेंसेक्स 67,619.17 अंक के अपने सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंचा था।

First Published - July 23, 2023 | 5:23 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट