facebookmetapixel
Cement Sector: मांग और कीमतों में सुधार के बीच नुवामा की BUY कॉल, जेके सीमेंट बनी टॉप पिक25% उछलेगा अदाणी का यह शेयर, कंपनी की परफॉर्मेंस से ब्रोकरेज खुश; BUY की दी सलाह₹1,100 के पार पहुंचा झींगा कारोबार से जुड़ा स्टॉक, दो दिन में 35 फीसदी उछलासर्विसेज पीएमआई जनवरी में बढ़कर 58.5 पर पहुंचा, डिमांड और भर्ती बढ़ने से मिली मजबूतीGold silver price today: सोना चांदी अब तेजी पर सवार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में गोल्ड फिर $5,000 के पार₹34 हजार करोड़ की योजना, खर्च हुए सिर्फ ₹19 हजार करोड़- कहां अटक गई PLI?Stocks to Watch: Bajaj Finance से लेकर Nazara Tech तक, बुधवार को इन स्टॉक्स में दिख सकती है हलचलStock Market Update: कमजोर शुरुआत के बाद हरे निशान में लौटा बाजार, सेंसेक्स 100 अंक ऊपर; निफ्टी 25700 के पारदीपिंदर गोयल का खुला न्योता, पुराने Zomato कर्मचारियों से बोले वापस आ जाइएNavratna कंपनी का बड़ा ऐलान! शेयरधारकों को 2.50 रुपये का डिविडेंड, जानिए रिकॉर्ड डेट

Market Cap: सेंसेक्स की शीर्ष 10 में पांच कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 86,447 करोड़ रुपये घटा

Last Updated- March 26, 2023 | 1:29 PM IST

सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में पांच के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह सामूहिक रूप से 86,447.12 करोड़ रुपये की गिरावट आई। सबसे अधिक नुकसान इन्फोसिस, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) और भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) को हुआ।

बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 462.8 अंक या 0.79 प्रतिशत के नुकसान में रहा। समीक्षाधीन सप्ताह में रिलायंस इंडस्ट्रीज, टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, इन्फोसिस और एसबीआई के बाजार मूल्यांकन में गिरावट आई। वहीं आईसीआईसीआई बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईटीसी, एचडीएफसी और भारती एयरटेल की बाजार हैसियत बढ़ गई। बीते सप्ताह इन्फोसिस का बाजार पूंजीकरण 25,217.2 करोड़ रुपये घटकर 5,72,687.97 करोड़ रुपये रह गया।

एसबीआई के बाजार मूल्यांकन में 21,062.08 करोड़ रुपये की गिरावट आई और यह 4,51,228.38 करोड़ रुपये पर आ गया। टीसीएस की बाजार हैसियत 21,039.55 करोड़ रुपये के नुकसान से 11,42,154.59 करोड़ रुपये रह गई।

रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 13,226.53 करोड़ रुपये के नुकसान से 14,90,775.40 करोड़ रुपये और एचडीएफसी बैंक का 5,901.76 करोड़ रुपये टूटकर 8,71,416.33 करोड़ रुपये रह गया। इस रुख के उलट आईसीआईसीआई बैंक की बाजार हैसियत 10,905.18 करोड़ रुपये बढ़कर 5,94,888.25 करोड़ रुपये पर पहुंच गई।

हिंदुस्तान यूनिलीवर का बाजार पूंजीकरण 7,542.19 करोड़ रुपये बढ़कर 5,82,816.11 करोड़ रुपये पर और आईटीसी का 3,664.01 करोड़ रुपये के उछाल से 4,70,360.22 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। भारती एयरटेल के बाजार मूल्यांकन में 2,787.57 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई और यह 4,24,964.64 करोड़ रुपये रहा।

एचडीएफसी की बाजार हैसियत 384.89 करोड़ रुपये बढ़कर 4,69,845.34 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। शीर्ष 10 कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, इन्फोसिस, आईटीसी, एचडीएफसी, एसबीआई और भारती एयरटेल का स्थान रहा।

First Published - March 26, 2023 | 1:29 PM IST

संबंधित पोस्ट