facebookmetapixel
Advertisement
सबको स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए मध्य वर्ग पर ध्यान देना जरूरी:नैटहेल्थ की अध्यक्ष संगीत रेड्डी33% तक रिटर्न की उम्मीद! शेयरखान ने इन 7 शेयरों को बनाया फंडामेंटल पिकसंसद के मॉनसून सत्र पेश हो सकते हैं वंदे मातरम, आयकर और MSME समेत 5 नए बिलभारत का हाइड्रोजन ट्रेन का सपना पूरा, पीएम मोदी आज दिखाएंगे पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडीकेंद्रीय मंत्री कृ​षि चौहान ने वैज्ञानिकों से कहा, जीएम फसल का विकल्प तलाशेंसोने में लौटी तेजी, चांदी की चमक फीकी; जानें MCX और Comex पर ताजा भावक्या Adani Ports और JSW Infra में अभी भी है कमाई का मौका? मोतीलाल ओसवाल ने बताईं BUY की बड़ी वजहेंITR Filing Alert: विदेश में अकाउंट रखने वालों के लिए नया सिस्टम, AIS में दिखेगी विदेशी संपत्तियों की जानकारीयूनिवर्सल बैंकिंग लाइसेंस का रास्ता खुला: जन स्मॉल फाइनैंस बैंक, वित्त वर्ष 27 में 80% मुनाफा बढ़ने की उम्मीदRBI की सख्ती! जब्त मकानों और जमीनों पर अब नहीं चलेगी देरी, 7 साल में करना होगा निपटान

L&T MF ने सेबी के साथ निपटाया मामला

Advertisement
Last Updated- February 17, 2023 | 10:49 PM IST
SEBI

एलऐंडटी म्युचुअल फंड (L&T Mutual Fund) और उसके चार अधिकारियों ने बाजार नियामक सेबी के साथ नियमों के कथित उल्लंघन के मामले में 1.15 करोड़ रुपये के भुगतान पर सहमति जताते हुए मामले का निपटान कर दिया है। यह मामला एलऐंडटी म्युचुअल फंड में 1 अप्रैल 2017 से 30 जून 2017 के बीच इंटर-स्कीम ट्रांसफर से जुड़ा हुआ है।

सेबी ने अपने आदेश में कहा है, एलऐंडटी इन्वेस्टमेंट मैनेजमेंट योजनाओं की गतिविधियों के प्रबंधन में हितों का टकराव टालने में नाकाम रहा।
फंड हाउस यह सुनिश्चित करने में भी नाकाम रहा कि एक योजना से दूसरी योजना में निवेश के हस्तांतरण की इजाजत तभी मिलती है जब यह हाजिर आधार पर उस प्रतिभूति की मौजूदा बाजार कीमत पर हुई हो। साथ ही इस तरह से हस्तांतरित प्रतिभूतियां योजना के निवेश मकसद के मुताबिक होना चाहिए।

यह मामला सहमति वाले मार्ग के जरिए निपटाया गया, जहां उल्लंघन करने वाला सेबी के साथ मामले का निपटान इस गलती को मानकर या इससे इनकार के जरिये कर सकता है।

एलऐंडटी एमएफ 57 लाख रुपये चुकाने पर सहमत हो गया है, वहीं उसके अधिकारियों सीईओ कैलाश कुलकर्णी समेत अन्य ने 14.63-14.63 लाख रुपये चुकाए।

सेबी ने आदेश में कहा है, ऐसा पाया गया कि एएमसी के सीईओ के तौर पर कुलकर्णी यह सुनिश्चित करने में नाकाम रहे कि म्युचुअल फंड ने सभी नियमों व दिशानिर्देशों का अनुपालन कर लिया है।

सेबी ने जून 2022 में फंड हाउस को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। अगस्त 2022 में फंड हाउस ने नियामक के पास सहमति आवेदन जमा कराया था।

दिसंबर 2021 में एचएसबीसी ने एलऐंडटी म्युचुअल फंड का अधिग्रहण 3,485 करोड़ रुपये में किया था। यह अधिग्रहण नवंबर 2022 में पूरा हुआ।

Advertisement
First Published - February 17, 2023 | 10:49 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement