facebookmetapixel
Advertisement
UPI: एग्रीगेटर भी चाह रहे एमडीआर में हिस्सा, बैंकों पर निर्भरता घटाने की मांगउदारीकरण के 35 साल: भारत की तरक्की बढ़ी, लेकिन राज्यों की आय असमानता कायमनेपाल में बाढ़ का कहर: 290 भारतीय लापता, 359 लोगों की मौत की खबरSCO Summit: मोदी-पुतिन की बैठक तय, द्विपक्षीय व्यापार बढ़ाने पर फोकसआपात ऋण गारंटी योजना अचानक हुई बंद, ₹2.5 लाख करोड़ की गारंटी खत्म; MSMEs की बढ़ी चिंताFPI ने अगस्त में लगाए ₹27,186 करोड़, 23 महीने में सबसे बड़ी खरीदारी; क्या जारी रहेगी तेजी?NSE IPO को जल्द मिल सकती है सेबी की मंजूरी, अगले महीने आ सकता है इश्यूCAS से सेंसेक्स में एक्सपायरी पर भारी उतार-चढ़ाव, 2,000 अंक तक फिसला इंडेक्सहोर्मुज स्ट्रेट में अवरोध से ऊंची रहेंगी तेल कीमतें, 100 डॉलर पहुंचेगीबैलेंस्ड एडवांटेज फंड: इक्विटी वैल्यूएशन घटे तो बढ़ाया दांव, कई साल के हाई पर इक्विटी निवेश

हर जतन करके हारे

Advertisement
Last Updated- December 05, 2022 | 4:41 PM IST


सोमवार की गहरी मार से उबरने की कड़ी मशक्कत मंगलवार को दिनभर शेयर बाजार करते रहे लेकिन अंतत: नाकाम साबित हुए।


 


कारोबार के दौरान एक समय ढाई फीसदी की तेजी दिखा रहे सेंसेक्स को बिकवाली की मार ने कारोबार की समाप्ति पर महज 23 अंक की बढ़त से ही संतोष करवाया। इसी तरह निफ्टी की तेजी भी अंत तक आतेआते काफूर हो गई और उसे भी महज 29 अंकों की बढ़त मिल सकी।


 


पूंजीगत वस्तु, फार्मा, रीयल एस्टेट और तकनीकी शेयरों में खरीदारी अच्छी हुई लेकिन बैंकिंग, धातु, तेल व गैस जैसे क्षेत्रों का हाल बुरा ही रहा। खरीदारी के चलते पूंजीगत वस्तु, रीयल एस्टेट में एक फीसदी की तेजी रही तो बैंकिंग क्षेत्र एक फीसदी गिर गया।


 


मिड कैप और स्मॉल कैप सूचकांकों में एक से दो फीसदी के बीच गिरावट रही। जिन शेयरों में चमक रही, उनमें डीएलएफ, हिन्दुस्तान यूनी., रैनबैक्सी, टीसीएस, रिलायंस एनर्जी, रिलायंस कम्युनिकेशंस, एलएंडटी, टाटा मोटर्स, भारती एयरटेल और सिप्ला प्रमुख रहे। गिरने वाले शेयरों में जयप्रकाश एसोसिएट्स, टाटा स्टील, एसबीआई, हिंडाल्को, इनफोसिस, रिलायंस, एसीसी, ग्रासिम, आईटीसी और एचडीएफसी प्रमुख थे। दूसरी ओर, अमेरिकी बाजारों में मिलेजुले नतीजे मिले जबकि एशियाई बाजारों ने बेहतर नतीजे दिए।

Advertisement
First Published - March 18, 2008 | 10:17 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement