facebookmetapixel
Budget 2026: अहम तारीखें, इकोनॉमिक सर्वे और लाइव कवरेज; बजट से जुड़ी हर जरूरी जानकारीMarket This Week: FIIs की बिकवाली और सुस्त नतीजों से सहमा बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी 2.5% टूट; निवेशकों के ₹16 लाख करोड़ डूबेJSW Steel Q3 Results: मुनाफा तीन गुना से ज्यादा बढ़कर ₹2,400 करोड़ के पार, कुल आय ₹46,264 करोड़ परसुकन्या समृद्धि योजना के 11 साल पूरे! कैसे इसकी मदद से आप अपनी बेटी के लिए ₹72 लाख का फंड बना सकते हैं?Budget 2026: मैन्युफैक्चरिंग, डिफेंस से लेकर MSME तक; उद्योग जगत इस साल के बजट से क्या चाहता है?Cipla Q3FY26 Results: मुनाफा 57% घटकर ₹676 करोड़, अमेरिकी कारोबार में कमजोरी से झटका; शेयर 3.7% फिसलेZerodha के इस म्युचुअल फंड से अब मिनटों में निकाल सकेंगे पैसा, शुरू हुई 24×7 इंस्टेंट विदड्रॉल सुविधाअदाणी स्टॉक्स में बड़ी गिरावट, अमेरिका से आई खबर ने मचाई खलबली; 9% तक लुढ़केगौतम अदाणी पर अमेरिकी शिकंजा: समन न पहुंचा तो SEC ने अदालत से मांगी वैकल्पिक अनुमतिगोल्ड सिल्वर रेशियो ने दिया संकेत, क्या चांदी की तेजी अब थकने वाली है? एक्सपर्ट्स से समझिए

LIC ने इस Multibagger Railway कंपनी में लगाई बड़ी रकम – 5 साल में ₹20 से ₹372 पहुंचा शेयर

मार्च 2025 तक 5.84% हिस्सेदारी रखने वाली LIC ने अब बढ़ाकर की 6.6% — दमदार ग्रोथ, डिविडेंड और सरकारी प्रोजेक्ट्स से मिल रहा कंपनी को फायदा

Last Updated- July 23, 2025 | 1:51 PM IST
LIC Investment

सरकारी रेलवे कंपनी रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL) इन दिनों खूब चर्चा में है। इसकी एक बड़ी वजह है कि देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी LIC ने इसमें अपनी हिस्सेदारी बढ़ा दी है। जानकारी के मुताबिक, मार्च 2025 तक LIC की हिस्सेदारी 5.84% थी, जो अब बढ़कर 6.6% हो गई है। यानी LIC ने इस कंपनी पर और ज्यादा भरोसा जताया है। किसी सरकारी कंपनी में LIC का निवेश बढ़ाना इस बात का संकेत होता है कि उस कंपनी का भविष्य अच्छा दिख रहा है।

सरकारी कंपनी है RVNL, रेलवे के काम करती है

RVNL एक सरकारी कंपनी है जिसे साल 2003 में बनाया गया था। यह कंपनी देश में रेलवे लाइन बिछाने, स्टेशन बनाने और अन्य रेलवे प्रोजेक्ट पूरे करने का काम करती है। आज की तारीख में इस कंपनी की बाजार में कुल कीमत ₹79,210 करोड़ से ज्यादा है। यानी यह एक बड़ी और मजबूत कंपनी बन चुकी है। सरकार के रेलवे क्षेत्र में लगातार निवेश बढ़ाने का सीधा फायदा ऐसी कंपनियों को मिलता है।

यह भी पढ़ें: हाई से 25% टूट चुके IT Stock पर Motilal Oswal बुलिश, कहा-₹2000 तक जाएगा, खरीदने का सही मौका

5 साल में ₹20 से ₹372 तक पहुंचा RVNL शेयर, जबरदस्त कमाई

अगर RVNL के शेयर की बात करें तो इसने निवेशकों को बीते पांच सालों में शानदार कमाई कराई है। अप्रैल 2019 में यह शेयर सिर्फ ₹20 में लिस्ट हुआ था, जो अब करीब ₹372.30 पर पहुंच गया है। यानी जिसने 5 साल पहले इसमें पैसा लगाया, उसे करीब 1800% रिटर्न मिला है। हालांकि बीते एक साल में इसके शेयर की कीमत में करीब 40% की गिरावट जरूर आई है, लेकिन लंबी अवधि में इसने अपने निवेशकों को मालामाल कर दिया है।

RVNL सिर्फ शेयर की कीमत से ही कमाई नहीं कराती, बल्कि अपने मुनाफे में से निवेशकों को डिविडेंड भी देती है। साल 2024 में कंपनी ने ₹2.11 प्रति शेयर डिविडेंड दिया। इससे पहले 2023 में कंपनी ने दो बार में ₹1.77 और ₹0.36 डिविडेंड दिया था। यानी इस कंपनी से शेयर प्राइस बढ़ने के साथ-साथ डिविडेंड के जरिए भी कमाई होती रही है।

यह भी पढ़ें: दमदार कमाई के अनुमान के चलते Realty Stock पर ब्रोकरेज की BUY रेटिंग, भाव ₹2000 तक जाने का अनुमान

दिल्ली मेट्रो से मिला ₹447 करोड़ का नया काम

RVNL को हाल ही में दिल्ली मेट्रो (DMRC) से एक बड़ा ठेका मिला है। इस प्रोजेक्ट में कंपनी को 7 नए मेट्रो स्टेशन बनाने का काम मिला है। ये स्टेशन होंगे — पुष्प विहार, साकेत कोर्ट, पुष्प भवन, चिराग दिल्ली, ग्रेटर कैलाश-1, एंड्रयूज गंज और लाजपत नगर। इस पूरे काम की कीमत ₹447.42 करोड़ है। ऐसे प्रोजेक्ट मिलने से कंपनी की कमाई और मुनाफा दोनों बढ़ने की उम्मीद है।

First Published - July 23, 2025 | 1:51 PM IST

संबंधित पोस्ट