बाजार

₹25 तक का डिविडेंड पाने का मौका सिर्फ आज, कल एक्स-डेट पर रहेंगी ये 23 कंपनियां

Dividend stocks: 11 जुलाई 2025 को 23 कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेंगे।

Published by
बीएस वेब टीम   
Last Updated- July 10, 2025 | 9:21 AM IST

10 जुलाई 2025 को शेयर बाजार में डिविडेंड देने वाली 23 कंपनियों के शेयरों पर निवेशकों की खास नजर रहेगी। इन कंपनियों ने हाल ही में डिविडेंड का ऐलान किया है और इनके शेयर शुक्रवार, 11 जुलाई को एक्स-डिविडेंड पर ट्रेड करेंगे। यानी अगर किसी निवेशक को डिविडेंड चाहिए, तो उन्हें आज यानी 10 जुलाई तक ये शेयर खरीदने होंगे।

क्या होता है एक्स-डिविडेंड डेट?

जब कोई कंपनी डिविडेंड देने का फैसला करती है, तो वह एक रिकॉर्ड डेट तय करती है। यह वह तारीख होती है जब तक आपके डीमैट खाते में कंपनी के शेयर दर्ज होने चाहिए। लेकिन शेयर बाजार के सेटलमेंट नियमों के चलते, डिविडेंड का हक पाने के लिए आपको रिकॉर्ड डेट से एक दिन पहले तक शेयर खरीद लेने होते हैं। इसी दिन को एक्स-डिविडेंड डेट कहते हैं। 11 जुलाई को एक्स-डिविडेंड डेट होने का मतलब है कि डिविडेंड पाने के लिए 10 जुलाई तक शेयर अपने पास होने चाहिए।

यह भी पढ़ें: 24% करेक्ट हो चुका है ये Realty Stock, ब्रोकरेज ने कहा-खरीदने का सही समय, ₹1456 तक जाएगा भाव

कौन-कौन सी कंपनियां दे रही हैं डिविडेंड?

डिविडेंड देने वाली प्रमुख कंपनियों में श्रिराम फाइनेंस, IDFC फर्स्ट बैंक, अपोलो टायर्स, जाइडस वेलनेस, और जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज शामिल हैं। इनके अलावा UPL, Atul, Zensar Technologies, Sobha, Mahindra Logistics, Kirloskar Ferrous, Balkrishna Industries और अन्य कई नाम भी शामिल हैं।

किस कंपनी ने कितना डिविडेंड घोषित किया?

इस लिस्ट में सबसे ज्यादा डिविडेंड Atul Ltd ने घोषित किया है – ₹25 प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड, जिसकी रिकॉर्ड डेट 11 जुलाई है। Nilkamal ने ₹20 प्रति शेयर, Jenburkt Pharmaceuticals ने ₹18 और D-Link (India) ने ₹15 प्रति शेयर का डिविडेंड घोषित किया है। इन सभी की रिकॉर्ड डेट भी 11 जुलाई है।

डिविडेंड क्यों है अहम?

डिविडेंड निवेशकों के लिए एक तरह की पैसिव इनकम होती है, जो कंपनी के मुनाफे से दी जाती है। ये भुगतान आम तौर पर हर तिमाही या सालाना किया जाता है। कई निवेशक ऐसे शेयरों को पसंद करते हैं जो नियमित और अच्छा डिविडेंड देते हैं क्योंकि इससे उन्हें रिटर्न के अलावा फिक्स्ड इनकम भी मिलती है।

11 जुलाई को एक्स-डिविडेंड होने वाले सभी शेयरों की पूरी लिस्ट और जरूरी जानकारी

Company Ex-date Purpose Record date
Apollo Tyres July 11, 2025 Final Dividend – ₹5 July 11, 2025
Artemis Medicare Services July 11, 2025 Final Dividend – ₹0.45 July 11, 2025
Atul July 11, 2025 Final Dividend – ₹25 July 11, 2025
Balkrishna Industries July 11, 2025 Final Dividend – ₹4 July 12, 2025
Can Fin Homes July 11, 2025 Final Dividend – ₹6 July 11, 2025
D-Link (India) July 11, 2025 Final Dividend – ₹15 July 11, 2025
Geojit Financial Services July 11, 2025 Final Dividend – ₹1.50 July 11, 2025
IDFC First Bank July 11, 2025 Dividend – ₹0.25 July 11, 2025
Indus Finance July 11, 2025 Final Dividend – ₹0.50 July 11, 2025
Jenburkt Pharmaceuticals July 11, 2025 Final Dividend – ₹18 July 11, 2025
Kirloskar Ferrous Industries July 11, 2025 Final Dividend – ₹2.50 July 11, 2025
Mahindra Logistics July 11, 2025 Final Dividend – ₹2.50 July 11, 2025
Nilkamal July 11, 2025 Final Dividend – ₹20 July 11, 2025
PTL Enterprises July 11, 2025 Final Dividend – ₹1.75 July 11, 2025
Roto Pumps July 11, 2025 Final Dividend – ₹0.80 July 11, 2025
Shriram Finance July 11, 2025 Final Dividend – ₹3 July 11, 2025
Sarthak Metals July 11, 2025 Final Dividend – ₹0.50 July 11, 2025
Sobha July 11, 2025 Final Dividend – ₹3 July 11, 2025
Toss The Coin July 11, 2025 Interim Dividend – ₹2.50 July 11, 2025
UPL July 11, 2025 Final Dividend – ₹6 July 11, 2025
Xchanging Solutions July 11, 2025 Final Dividend – ₹2 July 11, 2025
Zensar Technologies July 11, 2025 Final Dividend – ₹11 July 11, 2025
Zydus Wellness July 11, 2025 Final Dividend – ₹6 July 11, 2025
First Published : July 10, 2025 | 9:11 AM IST