facebookmetapixel
Advertisement
ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर के अगले चरण की तैयारी, 10,000 सर्किट किमी ट्रांसमिशन नेटवर्क बनेगापश्चिम एशिया संकट से सबक, भारत को मजबूत करने होंगे तेल भंडार और घरेलू उत्पादनकैबिनेट ने ₹23,731 करोड़ की गोबरधन योजना को दी मंजूरी, CBG उत्पादन बढ़ाने पर जोरविकसित भारत के लिए 21 साल तक 9.25% विकास दर जरूरी: अशोक लाहिड़ी भारत के ई20 लक्ष्य पर ब्राजील का भरोसा, जैव ईंधन को बताया पर्यावरण और अर्थव्यवस्था के लिए जरूरीउदारीकरण के 35 साल: भारत ने चीन से पहले दवा बनानी शुरू की लेकिन अब चीन वर्षों आगेतकनीक के सहारे बाजार सुधार पर जोर, सेबी लाएगा सेतु पोर्टल और सिंगल विंडो सिस्टमनजारा टेक्नॉलजीज ने तरजीही इश्यू से 733.5 करोड़ रुपये जुटाए, नए CEO रेमंड स्टॉफर करेंगे सबसे बड़ा निवेशम्युचुअल फंड कंपनियों की नई रणनीति, अलग-अलग थीम पर फोकस करेंगी नई स्कीमेंरक्षा शेयरों का जलवा: जून तिमाही में 2.5 लाख करोड़ रुपये बढ़ा मार्केट कैप, लंबी अवधि में ग्रोथ की उम्मीद

रेलवे के लिए ‘कवच’ बनाती है ये कंपनी, अगले हफ्ते खुल रहा IPO, प्राइस बैंड हुआ तय; चेक करें डिटेल्स

Advertisement

क्वाड्रेंट एक रिसर्च बेस्ड कंपनी है। यह भारतीय रेलवे के लिए न्यू जनरेशन के ट्रेन नियंत्रण और सिग्नलिंग सिस्टम तैयार करती है।

Last Updated- January 03, 2025 | 5:05 PM IST
railway

Quadrant Future Tek IPO: भारतीय रेलवे के लिए ‘कवच’ बनाने वाली कंपनी क्वाड्रेंट फ्यूचर टेक का इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) अगले हफ्ते से सब्सक्राइब करने के लिए खुलने जा रहा है। क्वाड्रेंट फ्यूचर टेक का आईपीओ अप्लाई करने के लिए गुरुवार (9 जनवरी) तक खुला रहेगा।

Quadrant Future Tek IPO Price Band

क्वाड्रेंट फ्यूचर टेक (Quadrant Future Tek) ने अपने आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 275 से 290 रुपये प्रति शेयर तय किया है। निवेशक मिनिमम 50 इक्विटी शेयर या उसके मल्टीपल में बोलियां लगा सकते हैं। रिटेल इन्वेस्टर्स के लिए न्यूनतम निवेश राशि 14 हजार 500 रुपये है।

यह आईपीओ पूरी तरह से ​290 करोड़ रुपये का एक फ्रेश इश्यू है और ऑफर फॉर सेल जैसी कोई पेशकश नहीं है। कंपनी के प्रमोटर मोहित वोहरा, अमित धवन, अमृत सिंह रंधावा, रूपिंदर सिंह, विशेष अबरोल और विवेक अबरोल, एक जोत सिंह और राजबीर सिंह रंधावा हैं।

फंड का कहा होगा इस्तेमाल ?

इश्यू से मिलने वाले फंड में से 149.72 करोड़ रुपये का इस्तेमाल कंपनी लॉन्ग टर्म वर्किंग कैपिटल जरूरतों की फंडिंग के लिए करेगी। इसके अलावा इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग सिस्टम के विकास लिए 24.37 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। वहीं, 23.61 करोड़ रुपये कंपनी द्वारा लिए गए वर्किंग कैपिटल अवधि ऋण के सभी या आंशिक हिस्से का पूर्व भुगतान या पुनर्भुगतान और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्य को पूरा करने के लिए करेगी।

क्या करती है क्वाड्रेंट फ्यूचर टेक ?

क्वाड्रेंट एक रिसर्च बेस्ड कंपनी है। यह भारतीय रेलवे के लिए न्यू जनरेशन के ट्रेन नियंत्रण और सिग्नलिंग सिस्टम तैयार करती है। यह सिस्टम रेल यात्रियों को हाईएस्ट लेवल की सुरक्षा और विश्वसनीयता प्रदान करता है। साथ ही इलेक्ट्रॉन बीम विकिरण केंद्र के साथ एक विशेष केबल विनिर्माण सुविधा भी प्रोवाइड करता है।

कवच के तहत कंपनी को 12 दिसंबर, 2024 को चितरंजन लोकोमोटिव वर्क्स से 1,200 लोकोमोटिव में ऑन-बोर्ड कवच उपकरण की सप्लाई, इंस्टालेशन, टेस्टिंग और कमीशनिंग के लिए 978 करोड़ रुपये के कुल वैल्यू का आर्डर भी मिला था।

Advertisement
First Published - January 3, 2025 | 5:05 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement