facebookmetapixel
Advertisement
Gold Silver Price Today: हॉर्मुज स्ट्रेट दुबारा खुलने की संभावना से सोना ₹644 तेज, चांदी ₹1,397 चढ़ीट्रंप के टैरिफ के खिलाफ 25 राज्य अदालत पहुंचे, सेक्शन 301 पर क्यों बढ़ा विवाद?Pricol क्यों कर रही है डीमर्जर? कंपनी ने बताया आगे का बड़ा प्लान8% से कम ब्याज पर लोन नहीं! बड़े बिल्डरों को मना कर रही LIC Housing Finance, जानिए क्यों बदली रणनीतिBajaj Finserv Direct के ब्रेक-ईवन का समय तय, कंपनी ने दी नई समयसीमाStock Market Update: सेंसेक्स 200 अंक चढ़ा, Nifty 24,600 के करीब; Stove Kraft के शेयरों में 7% की जोरदार छलांगBank Holiday Alert: अगस्त में कई दिन बंद रहेंगे बैंक, ब्रांच जाने से पहले जरूर देखें छुट्टियों की पूरी लिस्टसिगरेट कारोबार को झटका, मगर FMCG ने संभाला ITC; क्या बदल रही है कंपनी की असली पहचान?Stocks To Watch Today: Adani Group से लेकर LIC और Paytm तक, आज इन शेयरों पर रहेगी निवेशकों की नजरसरकार लाई नया Tax Amendment Bill, गिफ्ट सिटी, विदेशी निवेश कोष और डेटा सेंटर को मिलेंगी टैक्स में छूट

IPO की समय-सीमा घटने से बढ़ेगी निवेश एक्टिविटी, छोटे निवेशकों को भी होगा फायदा

Advertisement

जिन निवेशकों को शेयर नहीं मिलेंगे, उन्हें तीन दिन के अंदर उनका पैसा मिल सकेगा

Last Updated- June 30, 2023 | 11:27 PM IST
Short & sweet: Reduced IPO timeline to boost investor participation
Business Standard

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) द्वारा IPO प्रक्रिया में लगने वाला समय घटाने का निर्णय लिए जाने से ज्यादा संख्या में कंपनियों को उपयुक्त बाजार हालात के दौरान अपने निर्गमों पर आगे बढ़ने में मदद मिलेगी। बाजार जानकारों का कहना है कि IPO प्रक्रिया में लगने वाला समय घटने से निवेशकों की भागीदारी को भी बढ़ावा मिलेगा।

मोतीलाल ओसवाल इन्वेस्टमेंट एडवायजर्स के प्रबंध निदेशक (MD) एवं मुख्य कार्या​धिकारी (CEO) अ​भिजीत टारे का कहना है, ‘IPO प्रक्रिया के तहत लॉक पैसा जल्द रिलीज करने से छोटे निवेशकों को उस पूंजी का इस्तेमाल अन्य निर्गमों के लिए करने में मदद मिलेगी। इससे ज्यादा कंपनियां बेहद कम समय के दौरान IPO बाजार में अपने निर्गम पेश करने में सफल हो सकती हैं।’

बुधवार को बाजार नियामक ने घोषणा की कि उसके बोर्ड ने एक्सचेंजों पर शेयरों की लिस्टिंग के लिए समय-सीमा 6 दिन से घटाकर 3 दिन कर दी है। जब इस नए बदलाव पर अमल हो जाएगा तो आवेदकों को 6 दिनों की मौजूदा प्रतीक्षा अव​धि के मुकाबले निर्गम बंद होने के बाद सिर्फ तीन दिन के अंदर शेयर मिल जाएंगे। जिन निवेशकों को शेयर नहीं मिलेंगे, उन्हें तीन दिन के अंदर उनका पैसा मिल सकेगा।

Also read: इस साल IPO से कम धन जुटा रहीं कंपनियां

इस निर्णय का मर्चेंट बैंकरों और ब्रोकरों जैसे बिचौलियों के लिए सकारात्मक असर दिखने की संभावना है। विश्लेषकों का कहना है कि चूंकि संपूर्ण IPO प्रक्रिया के प्रबंधन में संबद्ध प्रक्रिया से जुड़ी कंपनियों के लिए कम समय लगेगा, इसलिए मौजूदा व्यवस्था ज्यादा संख्या में निर्गमों को कम समय में संभालने में सक्षम होगी।

Also read: गो फर्स्ट के विमान फिर भरेंगे उड़ान, DGCA अगले हफ्ते करेगा तैयारियों का स्पेशल ऑडिट

एयूएम कैपिटल मार्केट में नैशनल हेड (वेल्थ) मुकेश कोछड़ ने कहा, ‘यह बदलाव सभी हितधारकों के लिए फायदेमंद है। इससे एक्सचेंजों, मर्चेंट बैंकरों, बैंकों, डिपोजिटरी और ब्रोकरों, सभी का समय बचेगा।’

Advertisement
First Published - June 30, 2023 | 7:02 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement