facebookmetapixel
Advertisement
एलएलपी और कंपनी ऐक्ट में सुधार की तैयारी, कारोबारियों को मिलेगी बड़ी राहत?Stocks To Buy Today: एक्सपर्ट कॉल! चॉइस इक्विटी ने सुझाए 2 शेयर, ₹660 तक टारगेट; जानें एंट्री और स्टॉपलॉससुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, एयरसेल-आरकॉम की वसूली अब खतरे मेंNeysa जुटा रही 1.2 अरब डॉलर, एआई क्रांति को मिलेगा नया जोरStock Market Today: गिफ्ट निफ्टी से सपाट संकेत, हफ्ते के पहले दिन कैसी रहेगी बाजार की चाल?को-वर्क एआई ने बढ़ाई उत्पादकता, लेकिन सेवा कंपनियों का काम बरकरारAI Impact Summit 2026: टेक महाशक्ति बनने की राह पर भारत, 100 देशों के बीच एआई विजन का करेगा दमदार प्रदर्शनकिसानों और स्टॉक को देखते हुए सरकार ने निर्यात में ढील दीStocks To Watch Today: IPO से लेकर फाइनेंशियल्स तक, इन कंपनियों के शेयर रहेंगे निवेशकों की रडार परबांग्लादेश में नई सरकार का आगाज: तारिक रहमान के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे ओम बिरला

Bharti Hexcom IPO: तीन अप्रैल को खुलेगा नए वित्त वर्ष का पहला IPO, दांव लगाने से पहले जान लें डिटेल्स

Advertisement

भारती हेक्साकॉम में प्रोमोटर भारती एयरटेल की 70 प्रतिशत हिस्सेदारी है और शेष 30 प्रतिशत हिस्सेदारी सार्वजनिक क्षेत्र की टेलीकॉम कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड के पास है।

Last Updated- March 24, 2024 | 3:32 PM IST

Bharti Hexcom IPO: टेलीकॉम ऑपरेटर भारती एयरटेल की सब्सिडियरी कंपनी भारती हेक्साकॉम (Bharti Hexcom) का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) तीन अप्रैल को खुलेगा। कंपनी के आईपीओ दस्तावेजों (RHP) के अनुसार, तीन दिन की शुरुआती शेयर बिक्री पांच अप्रैल को बंद होगी।

एंकर निवेशक दो अप्रैल को शेयरों के लिए बोलियां लगा सकेंगे। यह नए वित्त वर्ष 2024-25 का पहला आईपीओ होगा। आईपीओ पूरी तरह 7.5 करोड़ शेयरों की बिक्री पेशकश (OFS) के रूप में होगा। यह मौजूदा शेयरधारक टेलीकम्युनिकेशंस कंसल्टेंट्स इंडिया लि. की 15 प्रतिशत हिस्सेदारी के बराबर है।

हालांकि, ओएफएस के आकार को पहले के 10 करोड़ शेयरों से घटाया गया है। चूंकि आईपीओ पूरी तरह से एक ओएफएस पर आधारित है, इसलिए निर्गम से मिली राशि शेयरधारकों के पास जाएगी। कंपनी को इसमें से कोई राशि नहीं मिलेगी।

भारती हेक्साकॉम (Bharti Hexcom) को आईपीओ के लिए मार्केट रेगुलेटर भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) से 11 मार्च को ‘कन्क्लूजन लेटर’ मिल गया है। किसी भी कंपनी को आईपीओ लाने के लिए सेबी का कन्क्लूजन लेटर जरूरी होता है।

भारती हेक्साकॉम में प्रोमोटर भारती एयरटेल की 70 प्रतिशत हिस्सेदारी है और शेष 30 प्रतिशत हिस्सेदारी सार्वजनिक क्षेत्र की टेलीकॉम कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड के पास है।

क्या करती है भारती हेक्साकॉम ?

भारती हेक्साकॉम (Bharti Hexcom) एक कम्यूनिकेशन सोल्यूशन प्रोवाइडर है, जो देश में राजस्थान और उत्तर-पूर्व टेलीकम्युनिकेशन सर्किल में ग्राहकों को उपभोक्ता मोबाइल सेवाएं, फिक्स्ड लाइन टेलीफोन और ब्रॉडबैंड सर्विस प्रदान करती है।

Advertisement
First Published - March 24, 2024 | 3:28 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement