facebookmetapixel
Advertisement
फेड के ब्याज दरें न बढ़ाने के फैसले के बाद सोना-चांदी में क्या करें? एक्सपर्ट्स से जानें आगे निवेश की रणनीतिBajaj Finance Q1FY27 results: मुनाफा 27.4% बढ़कर ₹5,986 करोड़; AUM में 23.9% की बढ़ोतरीVedanta Q1FY27 results: कमजोर रुपये और महंगी धातुओं से मुनाफा 72% उछला, ₹5,473 करोड़ पहुंचाGold Demand: पीएम मोदी की अपील और महंगे सोने का असर, मांग 6% घटी; पर बरकरार रहा निवेशकों का भरोसा5paisa Capital खरीदेगी Trendlyne: ₹207 करोड़ में हुई डील, बनेगा देश का पहला AI-फर्स्ट ब्रोकरM&M Q1 Results: दमदार नतीजों से शेयर में आई तेजी, दिन के निचले स्तर से 4% से ज्यादा उछला स्टॉकआधार, पैन या पासपोर्ट गुम होने पर क्या करें? नया डॉक्यूमेंट पाने का आसान तरीकाJuniper Green Energy IPO: आज से खुला ₹1,800 करोड़ का IPO; जानें प्राइस बैंड, लॉट साइज, GMP और अन्य डीटेलहोर्मुज छोड़ अब इस रास्ते से तेल भेज रहा सऊदी अरब, क्या है पूरी रणनीति?चीन की अर्थव्यवस्था पर संकट के संकेत? सरकार ने तुरंत बदली स्ट्रैटेजी

Bharat Highways Invit IPO: अगले हफ्ते खुलेगा 2,500 करोड़ रुपये का आईपीओ, जानें डिटेल्स

Advertisement

Bharat Highways Invit IPO: ICICI Securities, Axis Capital, HDFC Bank और IIFL Securities इश्यू के लिए बुक-रनिंग लीड मैनेजर नियुक्त हुए हैं।

Last Updated- February 22, 2024 | 12:22 PM IST
IGI IPO
Representative Image

Bharat Highways Invit IPO: भारत हाईवे इनविट (Bharat Highways Invit) अगले हफ्ते अपना आईपीओ लॉन्च करने वाला है। कंपनी आईपीओ के जरिए 2.500 करोड़ रुपये जुटाएगी।

अगर आप इस आईपीओ में बोली लगाने की सोच रहे हैं तो जानिए Bharat Highways Invit IPO से जुड़ी जरूरी बातें…

कब खुलेगा Bharat Highways Invit IPO?

भारत हाईवे इनविट का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 28 फरवरी से 1 मार्च तक खुला रहेगा।

ये हैं बुक-रनिंग लीड मैनेजर

ICICI Securities, Axis Capital, HDFC Bank और IIFL Securities इश्यू के लिए बुक-रनिंग लीड मैनेजर नियुक्त हुए हैं।

यह भी पढ़ें: Thaai Casting IPO: आईपीओ का अलॉटमेंट हुआ फाइनल, ऐसे चेक करें ऑनलाइन स्टेटस

क्या है Bharat Highways Invit IPO का प्राइस बैंड?

भारत हाईवे इनविट के आईपीओ का प्राइस बैंड जल्द ही घोषित किया जाएगा।

पिछले साल फाइल किए थे आईपीओ दस्तावेज

कंपनी ने पिछले साल दिसंबर में आईपीओ के लिए ड्राफ्ट पेपर दाखिल किए थे और इस साल बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) से मंजूरी मिली।

जुटाई गई राशि का इस्तेमाल?

इस IPO के जरिए जुटाई गई रकम से कंपनी अपनी सामान्य जरूरतों को पूरा करने के लिए करेगी।

कंपनी ने बकाया ऋणों के पुनर्भुगतान के लिए परियोजना एसपीवी (special purpose vehicles) को ऋण देने के लिए शुद्ध आय का उपयोग करने की योजना बनाई है।

यह भी पढ़ें: Platinum Industries IPO: अगले हफ्ते आ रहा है कंपनी का 235 करोड़ का आईपीओ, प्राइस बैंड फिक्स

1 फरवरी, 2024 के मुताबिक, प्रोजेक्ट SPVs के पास कुल एक्सटर्नल बॉरोइंग 3,568.22 करोड़ रुपये था।

आईपीओ से पहले, जीआर इंफ्राप्रोजेक्ट्स ने सात पूर्ण स्वामित्व वाली सब्सिडियरी कंपनियों में अपने संपूर्ण इक्विटी शेयर निवेश के विनिवेश के लिए भारत हाईवे इनविट के साथ एक शेयर परचेज एग्रीमेंट (SPA) किया था।

इन सब्सडियरी कंपनियों में जीआर फगवाड़ा एक्सप्रेसवे, पोरबंदर द्वारका एक्सप्रेसवे, वाराणसी संगम एक्सप्रेसवे, जीआर अक्कलकोट सोलापुर हाईवे, जीआर सांगली सोलापुर हाईवे, जीआर गुंडुगोलानु देवरापल्ली हाईवे और जीआर द्वारका देवरिया हाईवे शामिल हैं।

Advertisement
First Published - February 22, 2024 | 12:22 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement