facebookmetapixel
स्टॉक मार्केट में मचेगी हलचल: अगले हफ्ते डिविडेंड-स्टॉक स्प्लिट-बोनस शेयर की बारिश, देखें पूरी लिस्टIndia US Trade Deal: फार्मा से ऑटो तक, अमेरिका में इन सेक्टरों की चमक बढ़ेगी कई गुनामार्केट में डिविडेंड की बारिश: अगले हफ्ते Hero, MRF, RVNL समेत 50 से अधिक कंपनियां बाटेंगी मुनाफापीयूष गोयल का दावा: अमेरिका के साथ ट्रेड डील से किसान, छोटे उद्योग और कारीगर रहेंगे सुरक्षितअगले हफ्ते रडार पर रहेगा यह शेयर! स्टॉक स्प्लिट से बढ़ेगी लिक्विडिटी, चेक करें पूरी डिटेल्सरिलायंस ने ऑस्ट्रेलिया की मशहूर हेल्थ ड्रिंक कंपनी खरीदी, अब Nexba और PACE भारत में!Bonus Issue: निवेशकों की चांदी! अगले हफ्ते ये 2 कंपनियां बांटने जा रही हैं बोनस शेयर, जानें रिकॉर्ड डेटभारत-अमेरिका व्यापार समझौते से ऑटो कंपोनेंट सेक्टर को मिली राहत, निर्यात में जबरदस्त तेजी की उम्मीदSBI Q3 Result: दिसंबर तिमाही में जोरदार बढ़त, मुनाफा 13% उछलकर ₹21,317 करोड़भारत-अमेरिका ट्रेड डील से टेक्सटाइल सेक्टर में आएगा उछाल, FY27 में दिखेगी डबल डिजिट ग्रोथ

Dr Agarwal’s Health Care IPO का अलॉटमेंट हुआ फाइनल, फटाफट चेक कर लें स्टेटस

ग्रे मार्केट में डॉ. अग्रवाल हेल्थ केयर आईपीओ को अब तक ठंडा रिस्पांस मिला है। कंपनी के शेयर ग्रे मार्केट में सोमवार (3 फरवरी) को लगभग 402.5 रुपये पर कारोबार कर रहे थे।

Last Updated- February 03, 2025 | 9:08 AM IST
Aequs IPO GMP

Dr Agarwal’s Health Care IPO Allotment: डॉ. अग्रवाल हेल्थकेयर के आईपीओ अलॉटमेंट को सोमवार (3 फरवरी) को फाइनल रूप दे दिया गया। जिन निवेशकों को शेयर अलॉट हुए है, वे रजिस्ट्रार या बीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट पर अलॉटमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं। इश्यू अप्लाई करने के लिए 29 जनवरी को खुला और 31 जनवरी को सब्सक्राइब करने के लिए बंद हो गया था।

आईपीओ के लिए प्राइस बैंड ₹382 से ₹402 प्रति शेयर के बीच तय किया है। डॉ. अग्रवाल्स हेल्थकेयर का आईपीओ साइज 3027.26 करोड़ रुपये है। यह बुक बिल्ट इश्यू दो हिस्सों में बंटा हुआ है। इसमें 75 लाख शेयरों का फ्रेश इश्यू शामिल है, जिसकी कुल कीमत 300 करोड़ रुपये है।

यहां चेक करें डॉ. अग्रवाल हेल्थकेयर आईपीओ का अलॉटमेंट स्टेटस

डॉ. अग्रवाल हेल्थकेयर आईपीओ (Dr Agarwal’s Health Care IPO ) का अलॉटमेंट स्टेटस रजिस्ट्रार की वेबसाइट https://ipostatus.kfintech.com/ पर चेक कर सकते हैं।

BSE पर Dr Agarwal’s Health Care IPO अलॉटमेंट चेक करने का प्रॉसेस

1. Dr Agarwal’s Health Care IPO या किसी भी कंपनी के IPO का अलॉटमेंट चेक करने के लिए आप सबसे पहले https://www.bseindia.com/investors/appli_check.aspx पर जाए।

2. वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने Issue Type के तहत दो ऑप्शंस आएंगे। आपको इसमें Equity पर क्लिक करना है।

3. इसके बाद अगला ऑप्शन issue name के नाम से आएगा। इसमें आपको अपने IPO का नाम सेलेक्ट करना है।

4. ये सब करने के बाद आप दिए गए बॉक्स में अपना एप्लिकेशन नंबर सब्मिट करें। आप अपने PAN कार्ड की डिटेल्स भी डाल सकते हैं।

5. इसके बाद ‘सर्च’ पर क्लिक करें और Dr Agarwal’s Health Care IPO का अलॉटमेंट स्टेटस आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।

डॉ. अग्रवाल हेल्थकेयर आईपीओ सब्सक्रिप्शन स्टेटस

डॉ. अग्रवाल हेल्थकेयर आईपीओ को कुलमिलाकर 1.55 गुना सब्सक्राइब किया गया। एनएसई के डेटा के अनुसार, पब्लिक इश्यू को 5,35,26,172 शेयरों की पेशकश के बदले 8,32,18,380 शेयरों की बोलियां मिली। आईपीओ के QIBs हिस्से को सबसे ज्यादा 4.64 गुना सब्सक्राइब किया गया। इसके बाद RIIs सेगमेंट को 0.41 गुना और NIIs को 0.40 गुना बुक किया गया।

डॉ. अग्रवाल हेल्थकेयर आईपीओ का लेटेस्ट जीएमपी

ग्रे मार्केट में डॉ. अग्रवाल हेल्थ केयर आईपीओ को अब तक ठंडा रिस्पांस मिला है। कंपनी के शेयर ग्रे मार्केट में सोमवार (3 फरवरी) को लगभग 402.5 रुपये पर कारोबार कर रहे थे। यह इश्यू प्राइस के अपर एंड पर लगभग सपाट कारोबार कर रहे थे।

कंपनी के बारे में-

2010 में स्थापित, डॉ. अग्रवाल्स हेल्थ केयर लिमिटेड आंखों की देखभाल से जुड़ी कई सेवाएं प्रदान करता है। इसमें मोतियाबिंद और रिफ्रेक्टिव सर्जरी, परामर्श, निदान, बिना सर्जरी वाले इलाज, और चश्मे, कॉन्टैक्ट लेंस, एसेसरीज़ और आई केयर से जुड़े दवाओं की बिक्री शामिल है।

First Published - February 3, 2025 | 9:00 AM IST

संबंधित पोस्ट