facebookmetapixel
Advertisement
Infosys Q1 Results: अनिश्चित वैश्विक माहौल से इन्फोसिस ने घटाया ग्रोथ आउटलुक, मुनाफा 12.2% बढ़ासुधारों में देरी से अधर में लटक जाएगा हमारे युवाओं का भविष्य: मोंटेक सिंह आहलुवालिया1991 के आर्थिक सुधारों के 35 साल: उपलब्धियां बड़ी, लेकिन अधूरे एजेंडे अब भी भारत के सामनेफूड डिलिवरी बाजार में उतरेगी फ्लिपकार्ट, अगस्त-सितंबर में ONDC के जरिए होगी शुरुआतसरकार ने ई-कॉमर्स FDI नियमों में दी बड़ी राहत, निर्यात के लिए इन्वेंटरी मॉडल को मंजूरीInfosys में नेतृत्व परिवर्तन: आशिष कुमार दास होंगे नए सीईओ, 1 अप्रैल 2027 से संभालेंगे कमानतेल में तेजी से महंगाई बढ़ने की आशंका, सोना 2 फीसदी टूटाहूती हमलों से तेल बाजार में उथल-पुथल, ब्रेंट क्रूड 100 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंचाकच्चे तेल में उछाल से शेयर बाजार की बिगड़ी चाल, सेंसेक्स 364 अंक टूटाSEBI का बड़ा प्रस्ताव: ऑनलाइन विवाद निपटान प्रणाली होगी तेज, MII संभालेंगे ओडीआर की जिम्मेदारी

SEBI से मंजूरी के बाद स्नैपडील की मूल कंपनी ऐसवेक्टर ने IPO का रिवाइज्ड ड्राफ्ट फिर किया दाखिल

Advertisement

इस आईपीओ में 300 करोड़ रुपये के नए शेयरों की पेशकश और मौजूदा निवेशकों की 6.38 करोड़ शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) शामिल है

Last Updated- December 08, 2025 | 9:48 PM IST
IPO
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

सॉफ्टबैंक के निवेश वाली ऐसवेक्टर ने अपने प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) से मंजूरी मिलने के बाद अपना संशो​धित मसौदा दस्तावेज (यूडीआरएचपी) दाखिल किया है। कंपनी ने गोपनीय फाइलिंग मार्ग चुना है। इस आईपीओ में 300 करोड़ रुपये के नए शेयरों की पेशकश और मौजूदा निवेशकों की 6.38 करोड़ शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) शामिल है।

संशो​धित मसौदा दस्तावेज के अनुसार ऐसवेक्टर इस शुद्ध आमदनी का उपयोग मार्केटिंग और कारोबार बढ़ाने, अपने मार्केटप्लेस संचालन के तकनीकी बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और अधिग्रहणों के जरिये बढ़ोतरी के अवसरों को आगे बढ़ाने की योजना बना रही है।

ऐसवेक्टर के प्रवर्तक समूह में सॉफ्टबैंक और सह-संस्थापक कुणाल बहल तथा रोहित बंसल शामिल हैं। सॉफ्टबैंक के पास कंपनी की लगभग 30 प्रतिशत हिस्सेदारी है। बहल और बंसल के पास संयुक्त रूप से लगभग 34 प्रतिशत हिस्सेदारी है। अन्य प्रमुख निवेशकों में नेक्सस वेंचर पार्टनर्स (9 प्रतिशत से अधिक) के साथ-साथ ईबे, फॉक्सकॉन, टेमासेक, प्रेमजी इन्वेस्ट और आरएनटी एसोसिएट्स जैसे वैश्विक नाम शामिल हैं।

बहल और बंसल द्वारा संचालित ऐसवेक्टर विविध क्षेत्रों वाले डिजिटल कॉमर्स तंत्र का संचालन करती है। इसमें मूल्य पर केंद्रित लाइफस्टाइल मार्केटप्लेस स्नैपडील, ई-कॉमर्स सक्षम सास प्लेटफॉर्म यूनिकॉमर्स और ओमनीचैनल उपभोक्ता ब्रांड वाला उद्यम स्टेलैरो ब्रांड्स शामिल है।

Advertisement
First Published - December 8, 2025 | 9:48 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement