facebookmetapixel
Stocks to Watch: Bajaj Finance से लेकर Nazara Tech तक, बुधवार को इन स्टॉक्स में दिख सकती है हलचलStock Market Update: शेयर बाजार की कमजोर शुरुआत, सेंसेक्स 487 अंक गिरकर खुला; निफ्टी 25700 के नीचेदीपिंदर गोयल का खुला न्योता, पुराने Zomato कर्मचारियों से बोले वापस आ जाइएNavratna कंपनी का बड़ा ऐलान! शेयरधारकों को 2.50 रुपये का डिविडेंड, जानिए रिकॉर्ड डेटAdani Ports Q3 Results: तीसरी तिमाही में मुनाफा 21.2% बढ़ा, अंतरराष्ट्रीय कारोबार में भारी उछालएडवेंट इंटरनेशनल का बड़ा दांव: आदित्य बिड़ला हाउसिंग फाइनेंस में ₹2,750 करोड़ में खरीदी हिस्सेदारी‘दबाव में नहीं लिए फैसले’, CBIC प्रमुख ने सीमा शुल्क सुधारों पर दी सफाई, बताया क्यों घटे टैरिफनौकरी बाजार में अजीब संकट: भीड़ बढ़ी पर नहीं मिल रहे योग्य पेशेवर, 74% कंपनियां टैलेंट के लिए परेशानट्रेड डील पर बोले PM मोदी: राष्ट्रहित में लिया गया ‘बड़ा फैसला’, देश के हर वर्ग को मिलेगा फायदाममता बनर्जी का बड़ा ऐलान: मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने के लिए विपक्ष के प्रस्ताव का करेंगी समर्थन

Infosys Dividend 2025: इन्फोसिस देगा मोटा मुनाफा! डिविडेंड की रिकॉर्ड डेट, एक्स-डेट और पेमेंट डेट जानें

इन्फोसिस ने किया अब तक का सबसे बड़ा डिविडेंड ऐलान, हर शेयर पर मिलेगा ₹22

Last Updated- May 01, 2025 | 6:38 PM IST
Infosys

देश की दूसरी सबसे बड़ी आईटी कंपनी इन्फोसिस ने अपने निवेशकों को बड़ा तोहफा दिया है। कंपनी ने प्रत्येक शेयर पर ₹22 का डिविडेंड देने का ऐलान किया है। यह डिविडेंड पिछले 10 सालों में सबसे बड़ा है और 2018 की बोनस इश्यू के बाद अब तक की सबसे बड़ी रकम मानी जा रही है। यह घोषणा कंपनी ने अपने मार्च 2025 को समाप्त तिमाही (Q4 FY25) के नतीजों के साथ की। इन्फोसिस ने कहा है कि ₹5 फेस वैल्यू वाले प्रत्येक शेयर पर ₹22 यानी 440% का डिविडेंड दिया जाएगा। कंपनी ने इसे वित्त वर्ष 2024-25 का फाइनल डिविडेंड बताया है।

रिकॉर्ड डेट और एक्स-डेट: 30 मई

कंपनी ने डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट भी घोषित कर दी है। इन्फोसिस डिविडेंड की रिकॉर्ड डेट 30 मई 2025 तय की गई है। इसका मतलब है कि जो निवेशक 30 मई तक कंपनी के शेयर होल्ड करेंगे, वही इस डिविडेंड के हकदार होंगे। BSE की वेबसाइट के मुताबिक, एक्स-डेट भी 30 मई है, क्योंकि अब शेयर बाजार में T+1 सेटलमेंट लागू है। डिविडेंड का भुगतान 30 जून 2025 को किया जाएगा। कंपनी ने यह जानकारी एक्सचेंज फाइलिंग के ज़रिए दी है।

2015 के बाद सबसे बड़ी रकम

हालांकि इन्फोसिस ने 2015 में ₹29.50 प्रति शेयर का डिविडेंड दिया था, लेकिन तब से अब तक का यह ₹22 वाला डिविडेंड सबसे बड़ा ऐलान है। 2018 में कंपनी ने अपने निवेशकों को 1:1 के अनुपात में बोनस शेयर भी दिए थे। उसके बाद इस तरह का बड़ा डिविडेंड पहली बार आया है।

डिविडेंड का ट्रैक रिकॉर्ड

2024 में इन्फोसिस ने अपने निवेशकों को कुल मिलाकर ₹49 प्रति शेयर का डिविडेंड दिया था। इससे पहले 2023 में ₹35.50 और 2022 में ₹32.50 प्रति शेयर का डिविडेंड दिया गया था। कंपनी का यह लगातार डिविडेंड देने का रिकॉर्ड इसे लॉन्ग टर्म निवेशकों के लिए एक भरोसेमंद स्टॉक बनाता है।

First Published - May 1, 2025 | 6:38 PM IST

संबंधित पोस्ट