facebookmetapixel
Advertisement
प्राइड होटल्स लाएगी 1,000 करोड़ का धमाकेदार IPO, SEBI से मंजूरी के बाद बाजार में एंट्री की तैयारीभारतीय शेयर बाजार में लौटा विदेशी निवेशकों का भरोसा, अगस्त में अब तक लगाए 23,544 करोड़ रुपये‘यह देश पर हमले जैसा’, अमेरिकी टैरिफ के बाद कनाडाई PM कार्नी का फूटा गुस्सा, कहा: जवाबी टैक्स लगाएंगेअमेरिका से बढ़ते तनाव के बीच ईरान की पड़ोसी मुल्कों को चेतावनी: युद्ध में साथ दिया तो अंजाम भुगतने को रहें तैयारज्यादा खर्च हो गया? घबराने की जरूरत नहीं, इन आसान तरीकों से फिर पटरी पर लाएं अपनी आर्थिक स्थितिदेश में डॉलर की बंपर आवक! RBI की स्वैप स्कीम से आए $7.28 करोड़, जानें बैंकों पर क्या होगा असरनौकरी छोड़ने के बाद भी EPF खाते पर मिलेगा ब्याज? समझें उम्र व रिटायरमेंट से जुड़ा EPFO का पूरा नियमबिना कमाई वाले छात्रों को भी मिलेगा ₹25 लाख का लाइफ कवर, स्टूडेंट्स के लिए लॉन्च हुआ खास टर्म प्लानशेयरधारकों की बल्ले-बल्ले! 1 शेयर पर 1 फ्री बोनस शेयर दे रही यह कंपनी; 24 अगस्त तय हुई रिकॉर्ड डेटअगले हफ्ते 50 से अधिक कंपनियां निवेशकों को बांटेंगी मुनाफा, एक शेयर पर ₹60 तक कमाने का मौका

Hindenburg-Adani Case: ब्लैकस्टोन और बुच के बीच कोई संबंध नहीं, हिंडनबर्ग के आरोप निराधार

Advertisement

भारत में तीन सूचीबद्ध ऑफिस रीट्स हैं -एम्बेसी रीट, माइंडस्पेस बिजनेस पार्क्स रीट और ब्रुकफील्ड इंडिया रीट। इसके अलावा एक खुदरा रीट सूचीबद्ध है - नेक्सस सिलेक्ट ट्रस्ट।

Last Updated- August 11, 2024 | 10:25 PM IST
blackstone

Hindenburg-Adani Case: अमेरिकी प्राइवेट इक्विटी दिग्गज ब्लैकस्टोन के रियल एस्टेट इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट (रीट) और उसके वरिष्ठ सलाहकार धवल बुच (सेबी की चेयरपर्सन माधवी पुरी बुच के पति) के बीच कोई संबंध नहीं है। यह जानकारी ब्लैकस्टोन के वरिष्ठ सूत्रों ने दी।

सूत्र ने हिंडनबर्ग के आरोपों पर टिप्पणी करते हुए कहा कि बुच ने पहले फंड के लिए, रियल एस्टेट या कैपिटल मार्केट के लिए काम नहीं किया था और इसके लिए उन्होंने लिंक्डइन प्रोफाइल का हवाला दिया है।

सूत्र ने कहा कि धवल बुच ब्लैकस्टोन प्राइवेट इक्विटी के साल 2019 से वरिष्ठ सलाहकार हैं और उनकी नियुक्ति तब से सार्वजनिक है और ब्लैकस्टोन में रहते हुए वह कभी भी रियल एस्टेट, रीट, कैपिटल मार्केट या किसी नियामक के साथ किसी मसले पर जुड़े नहीं रहे। उन्होंने कहा कि उनकी नियुक्ति माधवी पुरी बुच के सेबी चेयरपर्सन बनने से पहले की है।

धवल बुच यूनिलीवर के मुख्य क्रय अधिकारी और ब्लैकस्टोन प्राइवेट इक्विटी के वरिष्ठ सलाहकार के तौर पर पहले ही अवकाश प्राप्त कर चुके हैं। धवल बुच एशिया की प्राइवेट इक्विटी कंपनियों को विशेष रूप से क्रय व आपूर्ति शृंखला पर सलाह देते रहे हैं, जिसमें उन्हें विशेषज्ञता है। सूत्र ने कहा कि वह निवेश से संबंधित किसी गतिविधि से नहीं जुड़े हैं।

एक दशक पहले सेबी ने भारत में रीट्स उतारने के लंबे समय से अटके प्रस्ताव को मंजूरी दी थी, जिसने संस्थागत निवेशकों और अमीरों के अलावा सामान्य निवेशकों के लिए निवेश का नया विकल्प दिया।

भारत में तीन सूचीबद्ध ऑफिस रीट्स हैं -एम्बेसी रीट, माइंडस्पेस बिजनेस पार्क्स रीट और ब्रुकफील्ड इंडिया रीट। इसके अलावा एक खुदरा रीट सूचीबद्ध है – नेक्सस सिलेक्ट ट्रस्ट।

हिंडनबर्ग ने आरोप लगाया है कि मार्च 2022 में माधवी पुरी बुच के सेबी चेयरपर्सन बनने के बाद सेबी ने रीट्स के नियमन का प्रस्ताव रखा और उसे लागू किया, जिससे ब्लैकस्टोन को काफी फायदा मिला जो भारत में रीट की सबसे बड़ी प्रायोजक है, जिसके लिए उनके पति काम करते हैं।

Advertisement
First Published - August 11, 2024 | 10:25 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement