facebookmetapixel
Advertisement
जुलाई में KOSPI 9,000 से लुढ़ककर 7,000 के नीचे कैसे पहुंचा? AI से लेकर भारत तक क्या है तस्वीरदेश के 10 बड़े बैंकों में एक साथ निवेश का मौका, ₹500 से कर सकेंगे शुरुआत; जानिए Bajaj AMC के NFO की डीटेलITR Filing 2026: क्या स्टूडेंट्स और बेरोजगारों को भी भरना होगा ITR? जानिए टैक्स नियम क्या कहते हैंडॉलर के मुकाबले ​रुपया फिसलकर ₹95.77 पर, शुरुआती कारोबार में 39 पैसे की भारी गिरावटQ1 Results Today: HCL Tech समेत 15 कंपनियां आज जारी करेंगी तिमाही नतीजे, इन शेयरों पर रहेगी बाजार की नजरLTIMindtree Share Price: Q1 नतीजों के बाद क्या करें? ब्रोकरेज अब भी बुलिश, 53% तक अपसाइड का अनुमानहोर्मुज पर बढ़ा संकट! अमेरिका ने फिर किया ईरान पर हमला, खाड़ी देशों तक पहुंची जंगGold-Silver Price Today: अमेरिका-ईरान तनाव के बीच गोल्ड और सिल्वर के दाम में बड़ी गिरावट, जानें आज के ताजा भावGold ETF में पैसा लगाने का सही समय? एक्सपर्ट ने बताया कितना निवेश करें और किस रणनीति से करेंदेशभर में तय होगी न्यूनतम सैलरी की नई सीमा! अब राज्य नहीं दे पाएंगे इससे कम वेतन

डिमर्जर के बाद इस Healthcare कंपनी का पहला इनाम, ₹55 का फाइनल डिविडेंड घोषित; रिकॉर्ड डेट में बदलाव

Advertisement

डिमर्जर के दौरान Sanofi India के हर 1 शेयर पर निवेशकों को Sanofi Consumer Healthcare का 1 शेयर मिला था, जिसका फेस वैल्यू ₹10 है।

Last Updated- April 13, 2025 | 3:22 PM IST
Dividend
Representative Image

Sanofi Consumer Healthcare India Ltd ने अपने निवेशकों को बड़ी सौगात दी है। कंपनी ने ₹55 प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड देने का ऐलान किया है, जो उसके फेस वैल्यू ₹10 पर 550% के बराबर है। ये डिविडेंड कंपनी के डिमर्जर के बाद पहली बार घोषित किया गया है।

Sanofi Consumer Healthcare को साल 2024 में Sanofi India से अलग किया गया था। डिमर्जर के बाद कंपनी के शेयर BSE और NSE पर लिस्ट हुए। अब कंपनी ने अपने डिविडेंड की रिकॉर्ड डेट में बदलाव किया है।

पहले रिकॉर्ड डेट 28 अप्रैल 2025 तय की गई थी, लेकिन अब इसे बदलकर 17 अप्रैल 2025 कर दिया गया है। यानी अगर कोई निवेशक इस डिविडेंड का फायदा लेना चाहता है, तो उसके पास Sanofi Consumer Healthcare के शेयर 17 अप्रैल तक Demat अकाउंट में होने चाहिए।

डिमर्जर के दौरान Sanofi India के हर 1 शेयर पर निवेशकों को Sanofi Consumer Healthcare का 1 शेयर मिला था, जिसका फेस वैल्यू ₹10 है।

Sanofi Consumer Healthcare India Ltd का शेयर शुक्रवार को हल्की बढ़त के साथ ₹4,948.75 पर बंद हुआ। पिछले दिन के मुकाबले इसमें ₹45.25 या 0.92% की तेजी रही। बीते एक साल में इस शेयर ने लगभग 1% का रिटर्न दिया है। यह दवा और हेल्थकेयर सेक्टर की जानी-मानी कंपनी है, और इसका शेयर निवेशकों के बीच एक सुरक्षित विकल्प माना जाता है। हालांकि, हालिया तिमाही नतीजे कुछ कमजोर नजर आए हैं।

दिसंबर 2024 को समाप्त तिमाही में कंपनी की कुल आय ₹1.76 अरब रही, जो पिछले साल की तुलना में 22.67% कम है। इसी तरह, ऑपरेटिंग खर्च घटकर ₹677 करोड़ रहा, जिसमें 9.61% की गिरावट आई है। कंपनी का शुद्ध मुनाफा ₹443 करोड़ रहा, जो साल-दर-साल आधार पर 34.76% की बड़ी गिरावट को दर्शाता है। मुनाफे का मार्जिन भी घटकर 25.21% पर आ गया है, जबकि पिछली तिमाही की तुलना में EBITDA में 27% की गिरावट देखी गई है।

अगर स्टॉक से जुड़ी अन्य जानकारियों की बात करें तो इसका मार्केट कैपिटल ₹11,385 करोड़ है। बीते 52 हफ्तों में यह शेयर ₹4,211.55 से लेकर ₹5,375 के बीच ट्रेंड करता रहा है। शेयर का P/E रेशियो 62.97 है, जबकि डिविडेंड यील्ड 1.11% दर्ज की गई है। शेयर का औसत डेली वॉल्यूम करीब 32,000 के आसपास बना हुआ है।

कंपनी ने 2025 के लिए अपनी वर्चुअल वार्षिक आम बैठक (AGM) की भी घोषणा कर दी है। तिमाही नतीजों में कमजोरी के बावजूद Sanofi का शेयर लंबे समय के निवेशकों के लिए अभी भी एक स्थिर विकल्प माना जा रहा है।

Advertisement
First Published - April 13, 2025 | 3:22 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement