facebookmetapixel
Advertisement
‘डिजिटल अरेस्ट’ को अलग अपराध बनाने पर विचार करे सरकार: सुप्रीम कोर्टकम वेतन से ISRO छोड़ रहे वैज्ञानिक? इस्तीफों के बाद सरकार ने नियम किए सख्तपेपर लीक बिल पर लोकसभा में घमासान, सत्ता और विपक्ष आमने-सामनेकॉपीराइट के नाम पर उगाही का आरोप, Delhi High Court ने केंद्र और Meta को नोटिस भेजापीएम का पोस्ट हटाने का मामला, मेटा के अधिकारी जोल कैपलन तलबसोशल मीडिया पर भ्रामक खबरों से निपटने के लिए सरकार का बड़ा कदम, 2 घंटे में देना होगा जवाबइंडिगो ने परिचालन संकट से ली सीख, सिस्टम मजबूत कर अंतरराष्ट्रीय विस्तार पर फोकसटाटा कम्युनिकेशंस और टीटीबीएस लाएंगी छोटे उद्यमों के लिए एआई प्लेटफॉर्मभारत के स्पेस-टेक स्टार्टअप में बढ़ा निवेश, पांच साल में जुटाए 87 करोड़ डॉलरटाटा संस का मुनाफा 5 साल के निचले स्तर पर, राजस्व बढ़ने के बावजूद 36% की गिरावट

Greenchef Appliances IPO: सब्सक्रिप्शन के लिए 23 जून को खुलेगा, प्राइस बैंड 82-87 रुपये प्रति शेयर

Advertisement

एंकर निवेशक 22 जून को शेयरों के लिए बोली लगा सकेंगे।

Last Updated- June 20, 2023 | 3:35 PM IST
IPO

रसोईघरों में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बनाने वाली कंपनी ग्रीनशेफ अप्लायंसेज ने मंगलवार को कहा कि 23 जून को खुल रहे उसके आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) के लिए प्राइस बैंड मूल्य दायरा 82-87 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है।

ग्रीनशेफ अप्लायंसेज का IPO 23 जून को खुलकर 27 जून को बंद होगा। एंकर निवेशक 22 जून को शेयरों के लिए बोली लगा सकेंगे। कंपनी ने बयान में कहा कि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के छोटे एवं मझोले कारोबारों के लिए स्थापित मंच NSE इमर्ज पर उसके शेयर सूचीबद्ध होंगे।

IPO में कंपनी 61.63 लाख से अधिक नए शेयर बिक्री के लिए जारी करेगी। शेयर के लिए तय ऊपरी मूल्य सीमा पर कंपनी को इस IPO से 53.62 करोड़ रुपये मिलने की संभावना है। IPO से अर्जित कोष का इस्तेमाल कंपनी नए प्लांट एवं मशीनरी लगाने, कार्यशील पूंजी की जरूरत को पूरा करने और सामान्य कामकाजी जरूरतों के लिए करेगी।

Advertisement
First Published - June 20, 2023 | 3:35 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement