facebookmetapixel
Advertisement
1601 नंबर से आएगी अधिकृत कॉल, TRAI ने ठगी रोकने के लिए बढ़ाया दायरानरसिम्हा राव-मनमोहन से वाजपेयी-मोदी तक: एनके सिंह ने बताया कैसे बदला भारत की आर्थिक स्थिरता का सफरझारखंड में भर्ती परीक्षाओं की कथित धांधली पर बवाल, छात्रों पर पुलिस का लाठीचार्जGen Z तक पहुंच बढ़ाने की तैयारी में RSS, विशाखापत्तनम में होगी अहम बैठकBP India 2030 तक तेल-गैस क्षेत्र में करेगी $4 अरब का निवेश, ‘समुद्र मंथन’ योजना से कंपनी को बड़ी उम्मीदेंBrand Canvas 2026 का ग्रैंड फिनाले 11 अगस्त को बेंगलूरु में, 10 टीमें करेंगी मुकाबलाAI जॉब्स के लिए स्किल गैप की जानकारी नहीं, PMKVY 4.0 में 53,449 ने कराया रजिस्ट्रेशनग्राहकों-छोटे दुकानदारों के लिए UPI रहेगा फ्री, केवल बड़े कारोबारी लेनदेन पर ही MDR लागू करने की तैयारी: FMअमेरिकी टेक यूनिकॉर्न में बढ़ी भारत की हिस्सेदारी, हर 10 में 1 कर्मचारी भारतीयFCNR(B) योजना से बॉन्ड बाजार में आई बहार, 5 साल के सरकारी बॉन्ड की यील्ड में बड़ी गिरावट

नहीं थम रही FPI की बिकवाली, चिंता में डूबा बाजार; मिडकैप-स्मॉलकैप में बड़ी गिरावट

Advertisement

विदेशी निवेशकों ने 4,893 करोड़ रुपये के शेयरों की बिकवाली की और घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 8,066 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

Last Updated- January 13, 2025 | 10:53 PM IST
Share Market

विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों की भारी बिकवाली से शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला आज लगातार चौथे दिन जारी रहा। प्रमुख बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स 1,048 अंक का गोता लगाकर 77,000 के नीचे आ गया जबकि निफ्टी में 345 अंक की गिरावट आई। दिसंबर तिमाही के कंपनियों के नतीजे की चिंता और अमेरिका में रोजगार के ताजा आंकड़ों के बाद निवेशक जो​खिम वाली संप​त्तियों में बिकवाली कर रहे हैं।

सेंसेक्स 1,048.90 अंक या 1.4 फीसदी गिरावट के साथ 76,330 पर बंद हुआ। निफ्टी भी 346 अंक या 1.5 फीसदी गिरावट के साथ 23,086 पर बंद हुआ। बीएसई की सूचीबद्ध कंपनियों का कुल बाजार पूंजीकरण 12.6 लाख करोड़ रुपये घटकर 417 लाख करोड़ रुपये रह गया।

निफ्टी मिडकैप में 4.02 फीसदी गिरावट आई जो 4 जून, 2024 के बाद एक दिन की सबसे बड़ी गिरावट है। निफ्टी स्मॉलकैप 4.1 फीसदी नुकसान में रहा। मिडकैप और स्मॉलकैप में गिरावट ऊंचे मूल्यांकन के कारण आई है। विश्लेषकों ने कहा कि अगर कंपनियों के नतीजे निराशाजनक रहे तो इन सूचकांकों में और गिरावट आ सकती है।

विदेशी निवेशकों ने 4,893 करोड़ रुपये के शेयरों की बिकवाली की और घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 8,066 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

Advertisement
First Published - January 13, 2025 | 10:53 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement