facebookmetapixel
Advertisement
स्मॉल-मिडकैप शेयरों की जोरदार वापसी: युद्ध के झटके के बाद बाजार से बेहतर प्रदर्शन, आगे भी तेजी के संकेतकच्चे तेल की कीमतों में उछाल से रुपया कमजोर, बॉन्ड यील्ड में तेजी; डॉलर के मुकाबले दबाव बढ़ाNSE IPO में हिस्सा बेचेंगे टेमासेक, एलआईसी और कनाडा पेंशन फंड समेत 20 निवेशक, 2.75 अरब डॉलर का इश्यूSIF बाजार में आने को तैयार फंडों की नई कतार, AUM ₹10,000 करोड़ के पार पहुंचाभारत-न्यूजीलैंड FTA के बाद CPTPP सदस्यता पर फिर तेज हुआ मंथनरुपये को स्वतंत्र रूप से चलने दें: RBI का हस्तक्षेप फायदे से ज्यादा नुकसान पहुंचा सकता हैकरेंसी नीति से भारत पर बढ़ रहा दबाव: खुली अर्थव्यवस्था में रुपया संभालना हुआ और मुश्किलUAE ने Opec, Opec+ से अलग होने की घोषणा की, एक मई से प्रभावी होगा फैसलापीलीभीत फिर बनेगा बासमती एक्सपोर्ट हब, किसानों को मिलेगा बड़ा फायदाIndia-New Zealand FTA से ट्रेड को मिलेगा बूस्ट, इन सेक्टर्स को सबसे ज्यादा फायदा; ओशिनिया का गेटवे बनेगा न्यूजीलैंड

एफपीआई ने किया आईटी और वित्त सेक्टर से पलायन, ऑटो सेक्टर में बढ़ी रौनक

Advertisement

वित्तीय सेवाओं में सबसे अधिक निकासी देखी गई जहां एफपीआई ने 9,817 करोड़ रुपये निकाले।

Last Updated- September 06, 2025 | 8:39 AM IST
FPI
Representative Image

विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक (एफपीआई) अगस्त के दूसरे पखवाड़े के दौरान घरेलू इक्विटी में 14,020 करोड़ रुपये के शुद्ध बिकवाल रहे। लिहाजा, वित्तीय सेवाओं और सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) शेयरों को सबसे ज्यादा झटका लगा। प्राइम इन्फोबेस द्वारा संकलित आंकड़ों से यह जानकारी मिली।

वित्तीय सेवाओं में सबसे अधिक निकासी देखी गई जहां एफपीआई ने 9,817 करोड़ रुपये निकाले। इसके बाद आईटी (4,905 करोड़ रुपये), तेल गैस और कंज्यूमेबल फ्यूल (2,017 करोड़ रुपये), बिजली (1,708 करोड़ रुपये) और दूरसंचार (1,680 करोड़ रुपये) का स्थान रहा।

दूसरी ओर एफपीआई की खरीदारी की अगुआई ऑटोमोबाइल और ऑटो कलपुर्जा (2,617 करोड़ रुपये) ने की। इन क्षेत्रों को वस्तु और सेवा कर (जीएसटी) की दरों को तर्कसंगत बनाने से उत्पन्न आशावाद से मदद मिली। एफपीआई ने सेवा क्षेत्र (1,967 करोड़ रु.), रसायन (1,161 करोड़ रु.), निर्माण सामग्री (785 करोड़ रु.) और पूंजीगत वस्तुओं (764 करोड़ रु.) में भी रुचि दिखाई।

सकारात्मक एफपीआई निवेश के चलते अगस्त में निफ्टी ऑटो इंडेक्स में 5.5 फीसदी की बढ़ोतरी हुई जबकि बेंचमार्क निफ्टी 50 इंडेक्स में 1.4 फीसदी की गिरावट आई। विश्लेषकों ने जीएसटी पुनर्निर्धारण के बाद ऑटो पर नए सिरे से ध्यान केंद्रित करने को इसका श्रेय दिया।

बाजार के एक रणनीतिकार ने कहा, वाहन निर्माताओं के लिए धारणा इस कारण अनुकूल हो गई क्योंकि जीएसटी की प्रभावी दरों में कमी से मांग और राजस्व वृद्धि के आसार हो गए। इसके विपरीत वृद्धि की अनिश्चितताओं, पहली तिमाही की कमजोर आय तथा वैश्विक प्रतिकूल हालात के बीच चुनौतीपूर्ण निर्यात परिदृश्य के कारण आईटी क्षेत्र में बिकवाली हुई।

Advertisement
First Published - September 6, 2025 | 8:39 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement