facebookmetapixel
Advertisement
ऑटो सेक्टर को PLI स्कीम के तहत FY27 में ₹4,700 करोड़ देगी सरकार, निवेश बढ़ाने की तैयारी तेजटाटा कैपिटल का रिवॉल्विंग क्रेडिट एक्सपोजर 5% से कम, RBI के नए प्रस्ताव से कंपनी पर पड़ेगा सीमित असररूस से तेल खरीद पर 100% अमेरिकी टैरिफ की धमकी, भारत-अमेरिका वार्ता में बढ़ सकता है दबाव‘ग्रामीण भारत तक पहुंचे बैंकिंग AI, तभी असली सफलता होगी हासिल’, SBI चेयरमैन सीएस शेट्टी की सलाहपांच राज्यों में विधानसभा चुनावों की सुगबुगाहट तेज, भाजपा-सपा-कांग्रेस-बसपा समेत दलों ने कसी कमरBrand Canvas 2026: VIT की ‘पावर रेंजर्स’ ने जीता बीस्मार्ट की पहली विज्ञापन प्रतियोगिता का खिताबY2K से AI के दौर तक: 1991 के आर्थिक सुधारों ने कैसे बदल डाली भारतीय IT इंडस्ट्री की पूरी तस्वीरअमेरिका में क्रिप्टो बिल से भारत पर बढ़ा दबाव, ससंदीय समिति ने VDA कानून बनाने की मांग कीनई मर्सिडीज-BMW हुई मंहगी तो पुरानी लक्जरी कारों की बिक्री में आया उछाल, युवा खरीदारों की बनी पसंद‘जिम्मेदारी से करें AI का इस्तेमाल, हर फैसले के लिए आप होंगे जवाबदेह’, RBI गवर्नर ने दी बैंकों को हिदायत

हाइब्रिड फंड में घटती निवेशकों की रुचि, तीन महीने से जारी गिरावट

Advertisement

बाजार की अस्थिरता के बावजूद निवेशक नकदी रोकने में अधिक दिलचस्पी दिखा रहे

Last Updated- February 26, 2025 | 11:20 PM IST
डेट फंड में लंबे समय के लिए निवेश किया है तो धीरज धरें , Investors betting on longer-duration debt funds need to be patient

इक्विटी बाजार में बढ़ती अस्थिरता के बीच म्युचुअल फंड (एमएफ) कंपनियां और निवेश विशेषज्ञ हाइब्रिड फंड श्रेणी की लगातार सिफारिश कर रहे हैं। इसके बावजूद इस श्रेणी में निवेशकों की दिलचस्पी में कमी देखी जा रही है। हाइब्रिड फंडों के शुद्ध निवेश और फोलियो वृद्धि में लगातार तीन महीने से गिरावट आ रही है। इन हाइब्रिड फंडों में बैलेंस्ड एडवांटेज फंड (बीएएफ), मल्टी-ऐसेट फंड और अन्य फंड शामिल हैं।

जनवरी 2025 के दौरान इस श्रेणी में केवल 1,36,000 खाते जुड़े। यह दिसंबर 2023 के बाद मासिक आधार पर सबसे कम है। महीने के दौरान शुद्ध निवेश 4,476 करोड़ रुपये रहा जो 13 महीनों में सबसे कमजोर है। शुद्ध निवेश के इस आंकड़े में आर्बिट्राज फंड शामिल नहीं हैं क्योंकि उनके निवेशक आधार और अन्य हाइब्रिड फंड श्रेणियों की तुलना में उनके निवेश की प्रकृति में बड़ा अंतर रहता है।

फंड अधिकारियों के अनुसार गिरावट से संकेत मिलता है कि शायद निवेशक इक्विटी बाजार में संभावित गिरावट का लाभ उठाने के लिए नकदी अपने पास रोक कर रख रहे हैं। हाइब्रिड फंड, खास तौर पर बीएएफ और मल्टी-ऐसेट फंड एक साल से भी ज्यादा से फंड प्रबंधकों और विश्लेषकों की पसंदीदा सिफारिश रहे हैं। अधिक बाजार मूल्यांकन और अनिश्चितता की अवधि के दौरान इन योजनाओं को शुद्ध इक्विटी फंडों की तुलना में सुरक्षित माना जाता है।

फंड्सइंडिया में वरिष्ठ शोध विश्लेषक जीरल मेहता ने कहा, ‘बीएएफ बाजार की स्थितियों के आधार पर इक्विटी और डेट के बीच सक्रिय रूप से आवंटन करते हैं और वे मूल्यांकन, रफ्तार तथा जी-सेक के मुकाबले अर्निंग यील्ड यानी कमाई जैसे संकेतकों का उपयोग करते हैं। जब इक्विटी मूल्यांकन अधिक होता है तो इक्विटी निवेश कम किया जाता है और जब मूल्यांकन कम होता है, तो इक्विटी निवेश बढ़ाया जाता है। इस कारण संभावित अस्थिरता से निपटने के लिए वे उपयुक्त विकल्प बन जाते हैं।’

बीएएफ से परे मल्टी-ऐसेट फंड और आक्रामक हाइब्रिड फंड सबसे प्रमुख हाइब्रिड पेशकशों में शामिल हैं। मल्टी-ऐसेट फंड इक्विटी और डेट के साथ-साथ सोने और चांदी में भी अपने कोष का एक हिस्सा आवंटित करते हैं जबकि आक्रामक हाइब्रिड फंड डेट निवेश के साथ-साथ न्यूनतम 65 प्रतिशत इक्विटी निवेश बनाए रखते हैं।

हाइब्रिड फंडों को आम तौर पर जोखिम से बचने वाले निवेशकों या एकमुश्त निवेश करने वालों के लिए सदाबहार विकल्प के रूप में देखा जाता है।

मोतीलाल ओसवाल प्राइवेट वेल्थ ने हाल में नोट में कहा, ‘हम उम्मीद करते हैं कि बाजार अगले तीन-चार महीने तक गिरावट से समेकन वाले चरण में रहेगा। ऐसे चरणों का उपयोग क्रमिक रूप से संचय के लिए किया जाना चाहिए। इक्विटी निवेश के लिए निवेशक हाइब्रिड और लार्जकैप इक्विटी-केंद्रित फंडों में एकमुश्त निवेश पर विचार कर सकते हैं।’

Advertisement
First Published - February 26, 2025 | 11:14 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement