facebookmetapixel
Advertisement
कच्चा तेल $92 के पार, निफ्टी 24,000 के करीब; बाजार पर क्यों बढ़ा दबाव?आतंकवाद के पूरे तंत्र पर निर्णायक कार्रवाई करे SCO, पाकिस्तान पर मोदी का परोक्ष निशानाप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील: जरूरी न हो तो नहीं खरीदें सोना, विदेश यात्रा भी टालेंपर्यटन से राहत कार्य तक पहुंचा UPI इंटरनैशनल, नेपाल ने दान के लिए चुना भारतीय माध्यमभारत में AI को नहीं मिल सकता रचयिता का दर्जा, कॉपीराइट कार्यालय ने अर्जी खारिज कीGST कलेक्शन अगस्त में 8.3% बढ़कर ₹1.68 लाख करोड़, आयात से राजस्व में तेज उछालआईटी सेवा कंपनियों ने बढ़ाई भर्तियां, सितंबर में पेशेवरों के लिए 57,000 नौकरियांदोहरी लिस्टिंग की राह आसान करने की तैयारी, सेबी-आईएफएससीए में तेज हुई चर्चाइन्फ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं में तेजी से निर्माण उपकरण उद्योग ने वृद्धि अनुमान बढ़ायाएचडीएफसी बैंक के आदित्य पुरी की विरासत की बराबरी मुश्किल: शंकर शर्मा 

Closing Bell : शेयर बाजार में दो दिन की गिरावट पर लगा ब्रेक, सेंसेक्स 387 अंक चढ़ा, निफ्टी 17,800 के पार

Advertisement
Last Updated- February 08, 2023 | 4:18 PM IST
Share Market

घरेलू स्टॉक मार्केट में बुधवार को तेजी दर्ज की गई और बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 387 अंक की बढ़त लेकर बंद हुआ। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा ब्याज दरों (repo rate) में वृद्धि की गति को धीमा करने के बाद आईटी, वित्तीय और तेल शेयरों में खरीदारी से बाजार में तेजी आई।

तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में मजबूती के साथ 60,332.99 अंक पर खुला। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 60,792.10 के उच्चतम और 60,324.92 के निचले स्तर तक गया।

अंत में सेंसेक्स 377.75 अंक या 0.63 प्रतिशत की बढ़त लेकर 60,663.79 पर बंद हुआ। इससे पिछले कारोबारी सत्र यानी मंगलवार को यह करीब 200 अंक की गिरावट लेकर बंद हुआ था।

दूसरी तरफ नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ़्टी 50 भी 150.20 अंक या 0.85 प्रतिशत की मजबूती के साथ 17,871.70 अंक पर बंद हुआ। निफ़्टी की 38 कंपनियों के शेयर हरे जबकि 12 लाल निशान में बंद हुए।

सेंसेक्स की कंपनियों में बजाज फाइनेंस के शेयर में सबसे अधिक 3.14 प्रतिशत की वृद्धि हुई। साथ ही अल्ट्राटेक सीमेंट, रिलायंस, इंफोसिस, टाटा मोटर्स, टीसीएस, विप्रो समेत आईसीआईसीआई बैंक के शेयर भी लाभ में बंद हुए।

वहीं, हिंदुस्तान यूनिलीवर, कोटक बैंक, एक्सिस बैंक, भारती एयरटेल और एल एंड टी के शेयर गिरावट के साथ बंद हुए।

एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक (FII) ने मंगलवार को शेयर बाजार में 2,559.96 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

Advertisement
First Published - February 8, 2023 | 4:08 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement