facebookmetapixel
Advertisement
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो भारत पहुंचे, पीएम मोदी को दिया व्हाइट हाउस आने का न्योताCorporate Actions Next Week: डिविडेंड-स्प्लिट-बोनस की होगी बारिश, निवेशकों की चमकेगी किस्मतBonus Stocks: अगले हफ्ते इन 2 कंपनियों के निवेशकों की लगेगी लॉटरी, फ्री में मिलेंगे शेयरअगले हफ्ते TCS, ITC और बजाज ऑटो समेत 23 कंपनियां बाटेंगी मुनाफा, एक शेयर पर ₹150 तक कमाई का मौकाUpcoming Stock Split: अगले हफ्ते ये 2 कंपनियां बांटने जा रही हैं अपने शेयर, छोटे निवेशकों को होगा फायदाईरान पर बड़े हमले की तैयारी में ट्रंप, रिपोर्ट में दावा: वार्ता विफल होने से नाखुश, बेटे की शादी में भी नहीं जाएंगेओडिशा सरकार का बड़ा फैसला: सरकारी विभागों में अब सिर्फ EV की होगी खरीद, 1 जून से नया नियम लागूPower Sector में धमाका: भारत में बिछेगी दुनिया की सबसे ताकतवर 1150 KV की बिजली लाइन, चीन छूटेगा पीछेकच्चे तेल की महंगाई से बिगड़ी इंडियन ऑयल की सेहत, कंपनी पर नकदी पर मंडराया संकटApple का नया दांव: भारत को बना रहा एयरपॉड्स का नया हब, चीन और वियतनाम की हिस्सेदारी घटी

Closing Bell : शेयर बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्स 600 अंक चढ़कर 61 हजार के पार

Advertisement
Last Updated- February 14, 2023 | 5:13 PM IST
Share Market

स्टॉक मार्केट में मंगलवार को जोरदार तेजी दर्ज की गई और बीएसई सेंसेक्स 600 अंक की बढ़त के साथ 61 हजार के पार बंद हुआ।

ग्लोबल बाजारों में पॉजिटिव रुख के बीच दिग्गज कंपनी रिलायंस, आईटीसी, बैंकिंग और आईटी शेयरों में मजबूती से बाजार में तेजी आई। कारोबारियों के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और विदेशी निवेशकों की लिवाली से भी धारणा को बल मिला।

तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स शुरूआती कारोबार में मजबूती के साथ 60,550 अंक पर खुला। कारोबार के दौरान यह 61,103 अंक के उच्चस्तर तक गया। अंत में यह 600 अंक या 0.99 प्रतिशत बढ़कर 61,032.26 पर बंद हुआ।

इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ़्टी 50 भी 158.95 अंक या 0.89 प्रतिशत की वृद्धि लेकर 17,929.85 अंक पर बंद हुआ।

आईटीसी के शेयर में सबसे अधिक 3.31 प्रतिशत की वृद्धि

सेंसेक्स की कंपनियों में आईटीसी के शेयर में सबसे अधिक 3.31 प्रतिशत की वृद्धि हुई। साथ ही रिलायंस इंडस्ट्रीज, बजाज फाइनेंस, आईसीआईसीआई बैंक, इंफोसिस, एक्सिस बैंक और विप्रो के शेयर प्रमुख रूप से लाभ में बंद हुए।

दूसरी तरफ, एनटीपीसी, अल्ट्राटेक सीमेंट, एलएंडटी, सन फार्मा, एशियन पेंट्स और मारुति के शेयर गिरावट के साथ बंद हुए।

Advertisement
First Published - February 14, 2023 | 4:06 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement