facebookmetapixel
Advertisement
निर्यात के लिए इन्वेंट्री-आधारित ई-कॉमर्स में FDI को मंजूरी, एक्सपोर्ट बढ़ाने की नई पहलइंडिगो को पहली तिमाही में ₹237.6 करोड़ का घाटा, ईंधन खर्च 86% बढ़ने से बढ़ा दबावआशीष कुमार दास होंगे Infosys के नए CEO और MD, अगले साल 1 अप्रैल से संभालेंगे पद भारCrudeChem डील से बदलेगी Fineotex की तस्वीर? Choice ने BUY रेटिंग के साथ ₹51 दिया टारगेटइंफोसिस Q1 नतीजे: मुनाफा 12.2% बढ़कर ₹7,769 करोड़; राजस्व में 14% इजाफामाल ढुलाई पर रेलवे का बड़ा प्लान, 10 साल 40% हिस्सेदारी हासिल करने की तैयारीIPO के बाद अब SBI Funds लाएगा पहला टेक-फोकस्ड AIF, 20 करोड़ डॉलर के फंड की तैयारीWazirX की वापसी: 95% पुराने यूजर्स लौटे, फ्यूचर्स ट्रेडिंग में 300% उछाल52 वीक हाई पर पहुंचे बजाज ऑटो और टीवीएस के शेयर, हीरो-आयशर में भी तेजीCGHS Pensioner Card: रिटायरमेंट हुआ आसान! भविष्य पोर्टल से तुरंत बनेगा CGHS कार्ड

Closing Bell : शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट, सेंसेक्स 250 अंक टूटा, निफ्टी 17,800 के नीचे हुआ बंद

Advertisement
Last Updated- February 13, 2023 | 5:36 PM IST
Share Market

कारोबारी हफ्ते के पहले दिन शेयर बाजार में दबाव देखने को मिला। आईटी और बैंकिंग शेयरों में बिकवाली से बाजार नीचे आया। आज बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांक में 1.25 फीसदी तक की गिरावट देखने को मिली।

तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 250.86 अंक यानी 0.41 फीसदी की गिरावट के साथ 60,431.84 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ऊंचे में 60,740.95 अंक तक गया और नीचे में 60,245.05 अंक तक आया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 85.60 अंक यानी 0.48 फीसदी की गिरावट के साथ 17,770.90 अंक पर बंद हुआ।

Top Gainers

टाइटन, एलएंडटी, एनटीपीसी, पावर ग्रिड, सन फार्मा, आईटीसी और एचडीएफसी जुड़वाँ लाभ में रहे। इनके शेयर करीब 1.97 फीसदी तक चढ़ गए।

Top Losers

वहीं दूसरी तरफ एसबीआई सबसे ज्यादा नुकसान में रहा। इसमें करीब 2.83 फीसदी की गिरावट आई। इसके अलावा इंफोसिस, टीसीएस, बजाज फाइनेंस, टेक महिंद्रा, विप्रो और एक्सिस बैंक भी नुकसान में रहे।

International Indices

एशिया के अन्य बाजारों में जापान का निक्की, हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे, जबकि चीन का शंघाई कंपोजिट लाभ में रहा। यूरोप के प्रमुख बाजार दोपहर के सत्र में बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। अमेरिकी बाजार शुक्रवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे।

अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 1.34 फीसदी गिरकर 85.23 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

FIIs

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक शुक्रवार को पूंजी बाजार में लिवाल रहे। उन्होंने 1,458.02 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे।

Advertisement
First Published - February 13, 2023 | 4:58 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement