facebookmetapixel
सोना, शेयर, बिटकॉइन: 2025 में कौन बना हीरो, कौन हुआ फेल, जानें हर बातट्रंप ने JP Morgan पर किया 5 अरब डॉलर का मुकदमा, राजनीतिक वजह से खाते बंद करने का आरोपShadowfax Technologies IPO का अलॉटमेंट आज होगा फाइनल, फटाफट चेक करें स्टेटसGold and Silver Price Today: सोना-चांदी में टूटे सारे रिकॉर्ड, सोने के भाव ₹1.59 लाख के पारSilver के बाद अब Copper की बारी? कमोडिटी मार्केट की अगली बड़ी कहानीAI विश्व शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे स्पेन के 80 विश्वविद्यालयों के रेक्टरभारत–कनाडा सहयोग को नई रफ्तार, शिक्षा और व्यापार पर बढ़ा फोकसIndia-EU trade deal: सीमित समझौते से नहीं मिल सकता पूरा लाभनागर विमानन मंत्री नायडू बोले: भारत अब उभरती नहीं, वैश्विक आर्थिक शक्ति हैजल्द लागू होगा DPDP ऐक्ट, बड़ी कंपनियों के लिए समय-सीमा घटाने की तैयारी

Closing Bell: हफ्ते के पहले कारोबारी दिन लाल निशान पर बंद हुए बाजार; संसेक्स 139 अंक गिरा, निफ्टी 19,700 के नीचे

BSE सेंसेक्स 139.58 अंक की गिरावट के साथ 65,655.15 के लेवल पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 37.80 अंकों की गिरावट के साथ 19,694.00 के लेवल पर बंद हुआ।

Last Updated- November 20, 2023 | 4:27 PM IST
Flair Writing Share

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को शेयर बाजार लाल निशान के साथ बंद हुए। BSE सेंसेक्स 139.58 अंक की गिरावट के साथ 65,655.15 के लेवल पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 37.80 अंकों की गिरावट के साथ 19,694.00 के लेवल पर बंद हुआ। निफ्टी मिड कैप 100, बीएसई स्मॉल कैप और निफ्टी IT में मामूली तेजी दर्ज की गई।

सपाट शुरुआत के बाद गिरे शेयर

भारतीय शेयर बाजार की आज (20 नवंबर) को सपाट शुरुआत हुई। ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेतों के कारण प्रमुख इंडेक्स ओपेनिंग से ही लाल निशान में दिखे। BSE का 30 शेयरों सूचकांक 0.21 फीसदी की गिरावट के साथ क्लोज हुआ। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के निफ्टी में 0.19 फीसदी की गिरावट देखने को मिली।

Top Gainers

सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में भारती एयरटेल, विप्रो, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टेक महिंद्रा, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और मारुति लाभ पाने वालों में से थे।

Top Losers

दूसरी तरफ, नुकसान में रहने वाले शेयरों में बजाज फाइनैंस, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अल्ट्राटेक सीमेंट, बजाज फिनसर्व, एशियन पेंट्स, हिंदुस्तान यूनिलीवर, टाटा मोटर्स और जेएसडब्ल्यू स्टील शामिल हैं।

International Indices

एशियाई बाजारों में, सियोल, शंघाई और हांगकांग हरे निशान में बंद हुए, जबकि टोक्यो निचले स्तर पर बंद हुआ। यूरोपीय बाजार का मिला-जुला रुख रहा। बता दें कि शुक्रवार को अमेरिकी बाजार मामूली बढ़त के साथ बंद हुए। ग्लोबल ऑयल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.74 प्रतिशत चढ़कर 81.21 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

FIIs

एक्सचेंज डेटा के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने शुक्रवार को 477.76 करोड़ रुपये की इक्विटी बेची।

पिछले कारोबारी दिन में कैसा रहा था बाजार?

शुक्रवार को बीएसई बेंचमार्क 187.75 अंक या 0.28 प्रतिशत की गिरावट के साथ 65,794.73 पर बंद हुआ था। निफ्टी 33.40 अंक या 0.17 प्रतिशत फिसलकर 19,731.80 पर पहुंच गया था।

First Published - November 20, 2023 | 4:12 PM IST

संबंधित पोस्ट