facebookmetapixel
DARPG डेटा में खुलासा: 2025 में श्रम मंत्रालय को मिलीं शिकायतें, कुल ग्रीवांस में 15.5% हिस्सेदारी‘हम ब्लैकमेल नहीं होने वाले’, टैरिफ पर EU और ब्रिटेन का ट्रंप को जवाब: यह फैसला रिश्तों में दरार डालेगाQ3 Preview: घरेलू बिक्री बढ़ी, दवा कंपनियों की Q3 आमदनी में 8-11% तक उछालUPI को ग्लोबल बनाने की जरूरत, छोटे मर्चेंट्स के लिए सेटलमेंट को सही करना जरूरी: Pay10 के फाउंडरवर्कप्लेस पर तेजी से बढ़ रहा है AI का इस्तेमाल, लेकिन ट्रेनिंग में पीछे छूट रही हैं कंपनियां: रिपोर्टMauni Amavasya 2026: प्रयागराज में संगम पर उमड़ी करोड़ों की श्रद्धालुओं की भीड़, शंकराचार्य विवाद में फंसेदुनिया भर में बढ़ रही भारतीय दवाओं की मांग, नाइजीरिया और ब्राजील बने नए बड़े ठिकानेMarket Outlook: इस हफ्ते शेयर बाजार की चाल तय करेंगे Q3 नतीजे और ग्लोबल संकेतMCap: मार्केट में SBI और Infosys का जलवा, Reliance समेत कई कंपनियों की वैल्यू में गिरावटनेविल टाटा की सर रतन टाटा ट्रस्ट में नियुक्ति की कोशिश फिर फेल, बोर्ड मीटिंग क्वोरम पूरा न होने से रद्द

Closing Bell: हिंडनबर्ग-सेबी विवाद के बीच शुरुआती गिरावट से उबरा शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी फ्लैट नोट पर बंद

Stock Market: सेंसेक्स 57 अंक टूटा; निफ्टी 24,347 पर बंद, Ola Electric का शेयर 20 फीसदी चढ़ा

Last Updated- August 12, 2024 | 4:57 PM IST
stock market today

Stock Market: हिंडनबर्ग-सेबी विवाद के बीच शुरुआती गिरावट से उबरते हुए आज यानी सोमवार को भारतीय शेयर बाजार सपाट नोट पर बंद हुए।

30 शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 56.99 अंक या 0.07 प्रतिशत टूटकर 79,648.92 पर बंद हुआ। सुबह के कारोबार में इंडेक्स 479.78 अंक या 0.60 प्रतिशत की गिरावट के साथ 79,226.13 के निचले स्तर पर आ गया था। बाद में बेंचमार्क में तेज सुधार हुआ और यह 400.27 अंक या 0.50 प्रतिशत चढ़कर 80,106.18 पर पहुंच गया।

वहीं, दूसरी तरफ एनएसई निफ्टी 20.50 अंक या 0.08 प्रतिशत गिरकर 24,347.00 पर बंद हुआ। निफ्टी में आज 24,212.10 और 24,472.80 के रेंज में कारोबार हुआ।

सेंसेक्स के टॉप-5 गेनर्स

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 12 शेयर हरे निशान में बंद हुए। एक्सिस बैंक, इंफोसिस, JSW स्टील, टाटा मोटर्स और HDFC बैंक सेंसेक्स के टॉप-5 गेनर्स रहे। इसके अलावा, कोटक बैंक, मारुति, टाटा स्टील, एशियन पेंट्स, ICICI, इंडसइंड बैंक और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर भी लाभ में रहे।

सेंसेक्स के टॉप-5 लूजर्स

वहीं दूसरी तरफ, सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 18 शेयर लाल निशान पर बंद हुए। NTPC, अदाणी पोर्ट्स, पावर ग्रिड, SBI और नेस्ले इंडिया सेंसेक्स के टॉप-5 लूजर्स रहे। इसके अलावा, M&M, रिलायंस, TCS, L&T, HCL टेक, भारती एयरटेल, ITC, टाइटन, बजाज फाइनैंस, बजाज फिनसर्व, टेक महिंद्रा, सन फार्मा और HUL के शेयर नुकसान में रहे।

अदाणी ग्रुप की कंपनियों के शेयरों में आई गिरावट

शुरुआती कारोबार के दौरान अदाणी ग्रुप के सभी 10 शेयरों में तेजी से गिरावट आई, अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस में 17 फीसदी और अदाणी टोटल गैस में 13.39 फीसदी की गिरावट आई। अंत में, ग्रुप की आठ कंपनियां निचले स्तर पर बंद हुईं, जबकि उनमें से दो ने वापसी की।

जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, “भारतीय बाजार अपेक्षाकृत सपाट रहा। उन्होंने आगे कहा कि अदाणी-हिंडनबर्ग और सेबी के बीच फिर से विवाद के तुल पकड़ने से बाजार की शुरुआत कमजोर रही। हालांकि, बाद में भारतीय शेयर बाजार, वैश्विक बाजारों से सकारात्मक संकेत लेते हुए स्मार्ट रिकवरी करने में कामयाब रहे।

Also read: SEBI Hindenburg case: सेबी-हिंडनबर्ग विवाद पर सरकार को कुछ और नहीं कहना, DEA सेक्रेटरी ने कहा- सब कुछ बता दिया गया

ग्लोबल मार्केट का कैसा रहा हाल

एशियाई बाजारों में, सियोल और हांगकांग हरे निशान में रहे जबकि शंघाई निचले स्तर पर बंद हुआ। टोक्यो और बैंकॉक में बाजार छुट्टी के कारण बंद रहे। यूरोपीय बाजार अधिकतर ऊंचे स्तर पर कारोबार कर रहे थे। शुक्रवार को अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद हुए थे।

शुद्ध खरीदार रहे विदेशी संस्थागत निवेशक

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (FIIs) कई दिनों की शेयर बिकवाली के बाद शुक्रवार को खरीदार बन गए। उन्होंने 406.72 करोड़ रुपये की इक्विटी खरीदी। वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.83 प्रतिशत चढ़कर 80.32 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

First Published - August 12, 2024 | 4:07 PM IST

संबंधित पोस्ट