facebookmetapixel
Advertisement
Kotak इक्विटीज की चेतावनी: ईरान संघर्ष लंबा चला तो भारतीय कंपनियों की कमाई पर पड़ेगा असरThe Wealth Company MF ने उतारा नया स्मॉल कैप फंड, ₹2,000 की SIP से निवेश शुरूईरान युद्ध से इजराइल की अर्थव्यवस्था पर भारी दबाव, 6​ दिन में 3 अरब डॉलर नुकसान का अनुमान: रिपोर्ट360 ONE MF ने बाजार में उतारा नया SIF, ग्रोथ और इनकम पर फोकस; किसे लगाना चाहिए पैसाबाजार में गिरावट पर खरीदारी या करें इंतजार? किन सेक्टर्स से रखें दूरी; मार्केट एक्सपर्ट ने बताई स्ट्रेटेजीफरवरी में ऑटो बिक्री में जोरदार उछाल, टू-व्हीलर्स से ट्रैक्टर तक सभी सेगमेंट में तेज बढ़तक्या है फोर्स मेज्योर, और जंग के वक्त एनर्जी कंपनियों के लिए यह क्यों जरूरी हो गयापश्चिम एशिया तनाव से तेल 80 डॉलर पार, ONGC-Oil India पर ब्रोकरेज बुलिशInnovision IPO: 10 मार्च से खुलेगा ₹322 करोड़ का इश्यू, प्राइस बैंड ₹521–548; अप्लाई करने से पहले चेक करें डिटेल्सRaajmarg IPO: NHAI समर्थित इनविट का ₹6,000 करोड़ इश्यू, ₹99–100 प्राइस बैंड; 11 मार्च से कर सकेंगे अप्लाई

Closing Bell: शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 774 अंक लुढ़का, निफ्टी 17,900 के नीचे बंद

Advertisement
Last Updated- January 25, 2023 | 5:03 PM IST
Share Market

स्थानीय शेयर बाजार में बुधवार को गिरावट रही और बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) करीब 774 अंक लुढ़क गया। वैश्विक स्तर पर मिले-जुले रुख के बीच आईटी, वित्तीय और पेट्रोलियम कंपनियों के शेयरों में बिकवाली से बाजार नीचे आया।

तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 773.69 अंक यानी 1.27 फीसदी की गिरावट के साथ 60,205.06 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स गिरावट के साथ खुला और एक समय करीब 900 अंक तक लुढ़क गया था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी (NSE Nifty) भी 226.35 अंक यानी 1.25 फीसदी की गिरावट के साथ 17,891.95 अंक पर बंद हुआ।

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘अगले सप्ताह बजट और अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व की बैठक से पहले विभिन्न आशंकाओं के बीच घरेलू शेयर बाजार में बिकवाली का जोर रहा। विदेशी संस्थागत निवेशकों की बिकवाली जारी रहने से भी धारणा पर असर पड़ रहा है।’ उन्होंने कहा, ‘मंदी की आशंका के कारण कमजोर आर्थिक वृद्धि परिदृश्य से वैश्विक बजार नुकसान में रहे।’

Top Gainers

एचयूएल सबसे ज्यादा 1.14 फीसदी चढ़ा। इसके अलावा मारुति, टाटा स्टील, एनटीपीसी और सन फार्मा भी लाभ में रहे। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 22 नुकसान में रहे जबकि आठ में तेजी रही।

Top Losers

सेंसेक्स के शेयरों में एसबीआई, इंडसइंड बैंक, एचडीएफसी बैंक, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी, टेक महिंद्रा, आईसीआईसीआई बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, एलएंडटी, बजाज फिनसर्व, रिलायंस, एचसीएल टेक, एशियन पेंट्स, विप्रो और महिंद्रा एंड महिंद्रा प्रमुख रूप से नुकसान में रहे।

यह भी पढ़ें: आज से ग्रीन बॉन्ड की बिक्री शुरू

International Indices

एशियाई बाजारों में जापान का निक्की और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी लाभ में जबकि हांगकांग का हैंगसेंग तथा चीन का शंघाई कंपोजिट चंद्र नववर्ष के अवसर पर बंद था। यूरोप के प्रमुख बाजारों में भी जर्मनी और फ्रांस में शुरुआती कारोबार में गिरावट रही, जबकि ब्रिटेन का एफटीएसई 100 लाभ में रहा। इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.31 फीसदी घटकर 85.86 डॉलर प्रति बैरल रहा।

FIIs

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने मंगलवार को 760.51 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे।

Advertisement
First Published - January 25, 2023 | 4:57 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement