facebookmetapixel
Advertisement
एसटीटी में बदलाव, बाजार पर असर या अवसर? निवेशक जान लें ये बातें!डीपीडीपी अनुपालन की समयसीमा घटने से बढ़ेंगी तकनीकी चुनौतियां, Meta ने जताई चिंताStocks To Watch Today: UPL से लेकर RailTel तक, 23 फरवरी को इन शेयरों में दिखेगी हलचल; निवेशक रखें खास नजरसंप्रभुता, व्यावहारिकता और विकल्प: भारत के लिए जोखिम और समझदारी के बीच का संतुलनEditorial: ट्रंप के टैरिफ पर अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट का ‘हथौड़ा’ और आगे की राहसुरक्षा के नाम पर अव्यवस्था और ‘चीनी’ रोबोडॉग का स्वदेशी दावा, AI इम्पैक्ट समिट पर उठे गंभीर सवालGDP Rebasing: नए आधार वर्ष से GDP की नई सीरीज तैयार, पर WPI को लेकर अर्थशास्त्रियों में मतभेदEnergy Growth: सरकारी तेल कंपनियों ने खोला खजाना, बीते 10 महीनों में खर्च किए ₹1.07 लाख करोड़US-India Trade: ट्रंप के पास हैं कई व्यापारिक हथियार, धारा 301 और 232 से बढ़ सकती है भारत की टेंशनIDFC First Bank में 590 करोड़ रुपये की बड़ी धोखाधड़ी, सरकारी खातों में हेरफेर से मचा हड़कंप

Closing Bell: लगातार दूसरे दिन गिरा शेयर बाजार, Sensex 223 अंक टूटा, Nifty 18,600 के नीचे

Advertisement
Last Updated- June 09, 2023 | 4:03 PM IST
Stock Market Today

वैश्विक बाजारों (global market) से मिले मिश्रित संकेतों के बीच सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार लगातार दूसरे दिन लाल निशान पर बंद हुए। आज के कारोबार में सेंसेक्स (Sensex) 223 अंक टूटा। वहीं, निफ्टी (Nifty) में भी 71 अंकों की गिरावट देखी गई। कारोबार के अंत में निफ्टी 18,563.40 पर बंद हुआ।

BSE का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स 223.01 अंक यानी 0.35 फीसदी टूटकर 62,625.63 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 62,992.16 की ऊंचाई तक गया और नीचे में 62,594.74 तक आया। वहीं, दूसरी तरफ नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के निफ्टी में 71.15 अंक यानी 0.38 फीसदी की गिरावट देखी गई। निफ्टी कारोबार के अंत में 18,563.40 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान निफ्टी 18,676.65 की उंचाई तक गया और नीचे में 18,555.40 तक आया।

Top Gainers

आज के कारोबार में सेंसेक्स के शेयरों में 11 शेयर हरे निशान पर बंद हुए। इंडसइंड बैंक, एक्सिस बैंक, पावर ग्रिड, लार्सन एंड टूब्रो और अल्ट्राटेक सीमेंट सेंसेक्स के टॉप 5 गेनर्स रहे। सबसे ज्यादा मुनाफा इंडसइंड बैंक के शेयरों को हुआ। इसके शेयर करीब 2.12 फीसदी तक चढ़े।

Top Losers

वहीं, दूसरी तरफ सेंसेक्स के शेयरों में 19 शेयर लाल निशान पर बंद हुए। टाटा स्टील, SBI, HUL, HCL टेक और इंफोसिस सेंसेक्स के टॉप लूजर्स रहे। सबसे ज्यादा नुकसान टाटा स्टील के शेयरों को हुआ। इसके शेयर करीब 1.98 फीसदी तक गिर गए।

Advertisement
First Published - June 9, 2023 | 3:56 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement